Search

रांची न्यूज़

झारखंड : धीरे-धीरे बढ़ रहा अधिकतम व न्यूनतम पारा, 26 तक शीतलहर की संभावना नहीं

झारखंड में धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 से 8.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान खूंटी में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Continue reading

परीक्षा विवाद में हाईकोर्ट के आदेश से शुरू हुई CBI जांच में घूस मांगने के संकेत मिले

Ranchi: इंजीनियरिंग की परीक्षा के मुद्दे पर उभरे विवाद पर सीबीआई जांच के दौरान घूस मांगे जाने के संकेत मिले हैं. सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में JUT (Jharkhand University Of Technology) और AICTE (All India Council For Technical Education) की भूमिका की जांच के दौरान इससे संबंधित संकेत मिले हैं.

Continue reading

युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के सपने लेकर दावोस आया हूं: CM

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के सपने लेकर दावोस आया हूं. हमारे पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपनों को पूरा करने के लिए मैं यहां वैश्विक मंच में अपने राज्य की तरफ से आया हूं.

Continue reading

विनय चौबे से जुड़े मामले में प्रियंका त्रिवेदी के क्लिनिक पर एसीबी का छापा, कई दस्तावेज जब्त

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में एसीबी ने मंगलवार को अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने क्लिनिक से जुड़े कागजातों की जांच की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए.  यह होमियोपैथिक क्लिनिक विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी की है. लेकिन इसे उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी चलाती है.

Continue reading

बाबूलाल मरांडी ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यह अवसर संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो सुदृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टि और सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा.

Continue reading

कांटाटोली नाला में बहे 2 मासूम,मां ने जान पर खेलकर एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Ranchi : सदर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चे अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गए. पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बच्चे तेजी से बहने लगे.

Continue reading

अजरबैजान से गिरफ्तार सुनील मीणा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिमांड पर लिया

अजरबैजान से गिरफ्तार हुए कुख्यात अपराधी सुनील मीणा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिमांड पर लिया है. इस दौरान पुलिस उससे मामलों में पूछताछ करेगी. उम्मीद है कि पुलिस की पूछताछ में छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित कई राज्यों में फैले आपराधिक नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है.

Continue reading

हिताची के रीजनल हेड ने CM से की मुलाकात, पावर सिस्टम, ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी पर हुई चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने हिताची के रीजनल हेड भारत कौशल के साथ दावोस में बैठक की. इस दौरान पावर सिस्टम, पावर ट्रांसमिशन, उन्नत अवसंरचना और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

Continue reading

CUJ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

CUJ के शिक्षा विभाग द्वारा 21 और 22 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इस संगोष्ठी का विषय है: “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण से शिक्षक और शिक्षक शिक्षा की पुनर्कल्पना: भारतीय ज्ञान परंपराओं से वैश्विक शैक्षिक विमर्श तक.

Continue reading

NAFIS कार्यों में लापरवाही मामले में CID ने सभी जिलों से मांगी तैनात पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राज्य के सभी जिलों के एनएएफआईएस (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटीफिकेशन सिस्टम) शाखा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बार-बार होने वाले ट्रांसफर और सूचना के अभाव पर कड़ा रुख अपनाया है.

Continue reading

टेक महिंद्रा ने झारखंड में AI, डेटा सेंटर व इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में निवेश का प्रस्ताव रखा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,  कल्पना मुर्मू सोरेन और झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को शाहिल धवन, हेड एंड प्रेसिडेंट आइएमइए डिवीजन टेक महिंद्रा ने टेक महिंद्रा लाउंज में आमंत्रित किया.

Continue reading

गुमला SP को हाईकोर्ट ने किया तलब, पूछा - अब तक बच्ची क्यों बरामद नहीं की गई

Ranchi: सितंबर 2018 से गुमशुदा गुमला की 6 वर्षीय बच्ची को बरामद करने को लेकर उसकी मां चंद्रमुनि उराइन की ओर से दायर हेवियस कार्पस की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई.

Continue reading

ठाकुर जसवंत सिंह हत्याकांड :  झारखंड सरकार की अपील पर HC का ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को नोटिस

एचईसी के श्रमिक नेता दिवंगत राणा संग्राम सिंह के पुत्र ठाकुर जसवंत सिंह हत्याकांड में ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू की रिहाई के खिलाफ राज्य सरकार की इक्विटील अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को नोटिस जारी किया है. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता भोलानाथ ओझा ने अदालत में पक्ष रखा.

Continue reading

विश्व आर्थिक मंच में व्हाइट बैज से सम्मान से नवाजे गए सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक (दावोस) में भाग लिया.

Continue reading

झारखंड में संगठित अपराध का बदलता चेहरा, गिरोहों की कमान संभाल रहीं महिलाएं

झारखंड में संगठित अपराध का चेहरा तेजी से बदल रहा है. अब आपराधिक गिरोह में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी सक्रिय रूप से किंगपिन और लॉजिस्टिक्स मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं. हालिया पुलिस और एटीएस की जांच में सामने आया है कि राज्य के कई कुख्यात गैंगस्टर जेल में बंद होने या फरार रहने के दौरान अपनी पत्नियों और महिला सहयोगियों के जरिए गिरोह का संचालन कर रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही