Search

रांची न्यूज़

Jharkhand Weather : अगले तीन दिनों में गर्मी दिखाएगी तेवर, कई जिलों में तेज हवाओं व बारिश का अलर्ट

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है.

Continue reading

Ranch News : रेलवे स्टेशन से 61 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है. रांची रेलवे स्टेशन पर 60 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30.50 लाख रुपये है.

Continue reading

Rims News : वेतन संकट पर तीसरी बार हंगामा, डायरेक्टर बोले-मेरी तनख्वाह भी रुकी है

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में वेतन संकट गहराता जा रहा है. सोमवार को डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों सहित लगभग 1500 स्थायी कर्मचारियों ने तीसरी बार डायरेक्टर कार्यालय का घेराव किया.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है

Continue reading

Jharkhand : PMAY-G लाभुकों के लिए खुशखबरी, 3.45 लाख स्वीकृत आवासों के लिए केंद्र जल्द करेगा फंड

झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने हाल ही में योजना की समीक्षा के बाद अधूरे पड़े ग्रामीण आवासों को पूरा करने के लिए राज्यों को 10,021 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त जारी करने का फैसला किया है.

Continue reading

Court News : BSL के पूर्व अधिकारियों को HC से राहत, प्रदर्शन के दौरान मौत से संबंधित FIR रद्द

Ranchi : बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के तत्कालीन डायरेक्टर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार तिवारी, तत्कालीन जनरल मैनेजर (जीएम) हरि मोहन झा सहित पांच आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने इनके खिलाफ बोकारो स्टील सिटी थाना में दर्ज प्राथमिकी (कांड संख्या 64/2025) को रद्द कर दिया.

Continue reading

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को मिली बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक की जिम्मेवारी, मिल रही बधाईयां

Ranchi: बिहार और झारखंड में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी ने  नयी जिम्मेवारी दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नागेंद्र नाथ को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की जिम्मेवारी सौंपी है. नागेंद्र नाथ को मिली ये नई जिम्मेवारी तत्काल प्रभाव से लागू है. इसके अलावा उनका केंद्र दिल्ली रहेगा.  इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है.

Continue reading

मुंडारी भाषा सिर्फ संवाद का जरिया नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति व ज्ञान परंपरा की वाहक है : पूर्व कुलपति

रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय स्थित पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा अखड़ा में मुंडारी विभाग की ओर से मुंडारी साहित्य परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुंडारी भाषा, साहित्य, संस्कृति, संरक्षण और संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और साहित्यकार बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Continue reading

रांची का युवक लापता, परिजनों ने की लोगों से मदद की अपील

Ranchi: राजधानी रांची के झिरी स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी प्रत्यूष कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे से लापता हैं. बताया गया है कि वह रातू रोड क्षेत्र से अचानक लापता हो गए. लापता युवक ने हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके पास सफेद रंग का तौलिया था. परिजनों के अनुसार प्रत्यूष कुमार सुनने में असमर्थ हैं और केवल सुनने की मशीन की मदद से ही सुन पाते हैं.

Continue reading

Ranchi News: बोन मैरो ट्रांसप्लांट की राह देख रहे 60 बच्चे, मरीजों ने सरकार से मांगा जवाब

Ranchi: झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन की ओर से रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों ने सरकार की घोषणाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई.

Continue reading

Health News :  स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा टेक्नोलॉजी का साथ, योजनाओं की मॉनिटरिंग पर खर्च होंगे 10.36 करोड़

झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) और 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की मॉनिटरिंग और प्रबंधन के लिए 10.36 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इस राशि का उपयोग तकनीकी सहायता, परियोजना प्रबंधन और योजनाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने में किया जाएगा.

Continue reading

रांची में देर रात चला पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

Ranchi: रांची में रविवार देर रात पुलिस ने शहर की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया. यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया. अभियान के दौरान सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर मौजूद रहे.

Continue reading

गोपनीय दस्तावेज लीक केस : स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को आरोपी बनाने पर सरयू राय को जवाब देने का मिला समय

विधायक सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप से संबंधित मामले की सुनवाई एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में हुई. मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाने को लेकर अभियोजन पक्ष की ओर से दायर पिटीशन पर सुनवाई हुई.

Continue reading

Railway Alert : जून में देरी व परिवर्तित मार्ग से चलेगी राजधानी व नीलांचल एक्सप्रेस

गर आप भी जून महीने में रेल यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण पूर्वी रेलवे के रूपसा स्टेशन पर यार्ड का पुनर्निर्माण और बुनियादी ढांचा विकास का कार्य किया जाएगा, जिसका असर गोमो, कोडरमा और गया जंक्शन होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों पर भी देखने को मिलेगा.

Continue reading

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस :  6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में जेल में बंद छह आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है. इससे पहले मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Continue reading

Ranchi : डोरंडा में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मची अफरा-तफरी

जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला. हिनू के सब-रजिस्ट्री ऑफिस (निबंधन कार्यालय) के पास स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य गेट पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फल गई. मृतक की पहचान लोअर हिनू निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//