Search

रांची न्यूज़

Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं को मिला 40 करोड़ का बजट, कैंसर इलाज पर फोकस

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस राशि का उपयोग गंभीर बीमारियों के इलाज, मुफ्त जांच सुविधाओं और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी योजनाओं को मजबूत बनाने में किया जाएगा.

Continue reading

Jharkhaned News: नए अबुआ आवास लाभुकों को इंतजार, पहले पुराने आवास पूरा करने पर फोकस

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना (AAY) के नए लाभुकों को फिलहाल कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है. ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता पहले से स्वीकृत आवासों को पूरा करने की होगी.

Continue reading

तंबाकू से दूर रहें, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अपील, हर साल 13.5 लाख भारतीयों की जान जा रही है

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 1987 में इस दिवस की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके सेवन को कम करना है.

Continue reading

Ranchi News: BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों के कोटे को लेकर गरमाई राजनीति, आंदोलन की तैयारी

BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों के लिए वर्षों से लागू 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटा समाप्त किए जाने के निर्णय का छात्र नेता वसीम अंसारी ने कड़ा विरोध किया है. उन्होंने इस फैसले को झारखंड के छात्रों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे "दयनीय और दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया.

Continue reading

झारखंड के रांची समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 जून तक रांची में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 5 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 6 जून को फिर से बारिश हो सकती है.

Continue reading

रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद, फिरौती कॉल से मचा था हड़कंप

दोनों के अचानक गायब होने और उसके बाद एक लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले फोन आने से परिवार के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है.

Continue reading

राज्यसभा की दूसरी सीट पर बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस के सामने माले ने पेश किया नया समीकरण

पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज भक्त ने कहा कि महागठबंधन को सहयोगी दलों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. उनके अनुसार एक सीट पर झामुमो उम्मीदवार उतारे, जबकि दूसरी सीट सहयोगी दल के तौर पर भाकपा-माले को दी जाए.

Continue reading

झारखंड में 2 को हीट एक्शन डे और 5 जून को पर्यावरण दिवस पर चलेगा विशेष जागरुकता अभियान

एनएचएम को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ (एनपीसीसीएचएच) के तहत मिले निर्देशों के आधार पर यह अभियान संचालित किया जाएगा. इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम Inspired by Nature - For Climate - For Our Future रखी गई है.

Continue reading

बाबूलाल मरांडी को मंत्री इरफान अंसारी की चुनौती, चार दिन में प्रमाण दें या माफी मांगें, वरना होगी FIR

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने मरांडी के आरोपों को आधारहीन करार देते हुए उन्हें साबित करने की एक सप्ताह की मोहलत दी थी, जिसमे अब केवल चार दिन शेष बचे हैं.

Continue reading

झारखंड के अस्पतालों में सफाई, सुरक्षा और तकनीकी सेवाओं के लिए 325 करोड़ रुपये की स्वीकृति

आदेश के अनुसार अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई व्यवस्था के लिए कारपेट एरिया के आधार पर खुली निविदा प्रक्रिया के माध्यम से सफाई कर्मियों की सेवा ली जाएगी. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड या सेवानिवृत्त सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी. इनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य रखा गया है.

Continue reading

रांची : डोरंडा के  तनवीर हसन अंसारी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए तनवीर अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि तनवीर और मुख्य आरोपी के परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद इस वारदात की वजह बना. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

Continue reading

रांची की दुकान की शराब रामगढ़ में पकड़ी गई, दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं

राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित मुक्तिधाम के समीप संचालित कंपोजिट लाइसेंस संख्या 080 से संबंधित शराब दो माह पहले रामगढ़ जिले में पकड़ी गई थी. इसे लेकर मामला भी दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के दो माह बीत गये हैं, लेकिन अभी तक दुकान के लाइसेंसधारी गुलशन कुमार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.

Continue reading

Ranchi News : उपायुक्त ने 10 जून तक 100% CMR जमा करने के दिए निर्देश

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें गोदामों में खाद्यान्न के रख-रखाव, समय पर उठाव और वितरण करने के निर्देश दिए गए, इसके साथ ही सभी राइस मिलरों को 10 जून तक शत-प्रतिशत सीएमआर जमा करने का आदेश दिया गया.

Continue reading

Jharkhand : 5 लाख के इनामी कुख्यात रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, झांगुर ग्रुप के दो सक्रिय सदस्य भी आए साथ

Ranchi : झारखंड में सक्रिय संगठित अपराध गिरोह झांगुर ग्रुप के प्रमुख और पांच लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रामदेव उरांव ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य प्रसाद उरांव और सुबास उरांव ने भी हथियार के साथ सरेंडर किया. रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के सामने तीनों ने मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जताते हुए आत्मसमर्पण किया.

Continue reading

Court News : चेक बाउंस मामले के दोषी की सजा के खिलाफ अपील खारिज

Ranchi : वर्ष 2016 के चेक बाउंस मामले में दोषी करार आरोपी पलामू निवासी अरविंद कुमार शिव की दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील को अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने खारिज कर दिया. साथ ही निचली अदालत के दोषसिद्धि और सजा के आदेश को बरकरार रखा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//