Search

बिहार

मुजफ्फरपुर  :  रेलवे ट्रैक पर दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर दो सगी बहनों की लाश मिलने से इलाके में मातम पसर गया. मृतक की पहचान पटना जिले के दानापुर की स्वाति कुमारी (27) और सुरुचि (25) के रूप में हुई है.

Continue reading

पटना : पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना की सड़क पर एक बार फिर अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा हो रहा है. आज सोमवार को बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हाथों में झंडा लेकर सड़क पर उतरे. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई. दरअसल, सीएम आवास का घेराव करने के लिए सभी कैंडिडेट्स निकले थे.

Continue reading

सीतामढ़ी : तीन अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

सीतामढ़ी पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में तीन वांछित अपराधियों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है. इनमें राकेश यादव, मणिभूषण कुमार और रंजन पाठक शामिल हैं.

Continue reading

वैशाली : जमीनी विवाद में मारपीट, एक की मौत, दो घायल

वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक और घायलों की पहचान स्थानीय निवासी श्यामदेव राय के परिवार से हुई है. घायल भीखन राय (28), गमला देवी (50) और शकल राय (48) को प्रारंभिक इलाज के लिए राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था.

Continue reading

जमुई : NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व MLC व मंत्री आपस में भिड़े

बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल हो गया है. कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एमएलसी और बिहार सरकार के मंत्री के बीच हुई भिडंत के बाद मामला गंभीर हो गया और झड़प शुरू हो गई. दोनों के समर्थक भी भिड़ गए. पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया.

Continue reading

बिहार : आय से अधिक संपत्ति मामले में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड

बिहार में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण को निलंबित कर दिया गया है. उन पर आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपे हैं. स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की प्रारंभिक जांच में वीरेंद्र नारायण की करीब 3 करोड़ 76 लाख रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है.

Continue reading

गयाजी : बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे दंपती से 4.50 लाख की लूट

गया जी जिले में छिनतई और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने 4 लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. वारदात मेहता पेट्रोल पंप से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई.

Continue reading

बेचारे तेजस्वी ...कांग्रेस की खुशामद की, फिर भी CM पद के लिए नहीं मिला आश्वासन : गिरिराज सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में इंडी गठबंधन और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इंडी गठबंधन को “स्वार्थ आधारित गठबंधन” बताते हुए कहा कि इसमें जनता की भलाई से ज्यादा व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता दी जाती है.

Continue reading

पटना : दिव्यांग की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी पटना में अपराधियों ने एक दिव्यांग की निर्मम हत्या कर दी. घटना मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवराखन टोला, टाटा कॉलोनी गांव के स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास चबूतरे पर हुई. दिव्यांग चबूतरा पर सो रहा था.

Continue reading

भोजपुर में AK-47 सहित कई अवैध हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पटना एसटीएफ ने शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 6 में संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

Continue reading

भोजपुर: सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बिजन टोला में एक सड़क हादसे  में 55 वर्षीय सफाई कर्मी दारोगा राम की मौत हो गई. वह प्राथमिक मध्य विद्यालय रोझाई टोला में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे.

Continue reading

झारखंड IT ने की राजनीतिक चंदा के नाम पर टैक्स चोरी करने वाले CA का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

राजनीतिक दलों को चंदा (Donation) देकर इनकम टैक्स चोरी करने के दौरान अब तक झारखंड-बिहार-नेपाल बार्डर के आसपास के करीब 500 प्रोफेशनल्स की पहचान की जा चुकी है. इसमें राजनीतिक दलों को चंदा देकर टैक्स चोरी करने वाले CA की संख्या करीब 10% है.

Continue reading

बिहार में RJD विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने राजद विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की गोली मारकर हत्या कर दी.

Continue reading

तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' 16 सितंबर से

विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है. सभी दलों के नेता अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश में लगे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष और राजद (RJD) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं.

Continue reading

बिहार : EOU की बड़ी कार्रवाई, RWD इंजीनियर विनोद राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई जारी है. EOU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के खिलाफ  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. अब RWD इंजीनियर की तमाम संपत्तियों की जांच की जायेगी. अनुमान है कि आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp