Search

बिहार

पटना : NSUI कार्यकर्ताओं का विस घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

बिहार में रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने गुरुवार को राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई.

Continue reading

बिहार : डिलीवरी ब्वॉय की मौत पर परिजनों को दो से चार लाख तक मदद देगी सरकार

राज्य सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यानी इ-कॉमर्स कंपनियों के लिए काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय व अन्य यानी अस्थायी कामगारों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करेगी.

Continue reading

पटना-भागलपुर इंटरसिटी में दम घुटने से यात्री की मौत, तीन की तबीयत बिगड़ी

पटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से एक यात्री की मौत हो गई है. जबकि तीन यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के अनुसार, ट्रेन में यात्रियों की भीड़ और अत्यधिक गर्मी के कारण बुधवार को यह हादसा हुआ है. मृतक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिसमनचक गांव निवासी रंजीत कुमार (35 वर्षीय, राजमिस्त्री) के रूप में की गई है. घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई.

Continue reading

मोदी से मिला BJP जॉइन करने का ऑफर, तेज प्रताप ने ठुकराया, जानें क्या है माजरा...

तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस बार वजह उनका एक सपना है, जिसे उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. अपने पोस्ट में तेज प्रताप ने दावा किया है कि उनके सपने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का प्रस्ताव दिया.

Continue reading

प्रशांत किशोर पर FIR, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन कर शांति भंग करने का आरोप

बिहार की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर और उनके सैकड़ों समर्थकों पर सचिवालय थाना में FIR दर्ज की गई है. उन पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने और शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है. मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर प्रशांत किशोर समेत करीब 300 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है. सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा ने इस बात की पुष्टि की है.

Continue reading

मुजफ्फरपुर :  कबाड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मझौलिया में कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद गुलाब की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है.

Continue reading

SIR ड्राइव से नाराज तेजस्वी यादव ने कहा, कर सकते हैं बिहार चुनाव का बहिष्कार

तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि बिहार में चुनाव होने जा रहा है तो इसी बीच अचानक  इतना बड़ा ड्राइव चला दिया गया. तेजस्वी ने कहा कि पहले वोटर्स सरकार को चुनते थे, लेकिन अब सरकार वोटर्स चुन रही है.

Continue reading

बिहार विस : राजद विधायक बोले- सदन किसी के बाप का नहीं, सत्ता पक्ष-विपक्ष आपस में भिड़े

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो माहौल गर्म रहा.

Continue reading

मधेपुरा: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के अर्राहा गांव में मंगलवार देर रात एक 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतक की पहचान अर्राहा वार्ड नंबर एक निवासी देवेंद्र महतो के छोटे बेटे करण कुमार के रूप में हुई है.परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर षड्यंत्र रचकर करण की करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

Continue reading

शेखपुरा : कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बुधवार सुबह कांवड़ियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में लगभग 40 लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

Continue reading

बिहार के नौ जिलों में बाढ़ का खतरा, फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए

बिहार में बाढ़ की स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है. गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक समेत कई नदियों के जलस्तर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे राज्य के नौ जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जल स्तर में बढ़ोतरी के चलते फरक्का बराज के सभी 108 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे नदियों का प्रवाह तेज हो गया है और निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp