दिल्ली दंगा : उमर खालिद, शरजील समेत अन्य को SC से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर अब 3 को सुनवाई
दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगे मामले में जेल में बंद आरोपियों शरजील इमाम, उमर खालिद, मीरान हैदर और गुल्फिशा फातिमा की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. जस्टिस अरविंद कुमार और एन वी अंजिरिया की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई को 3 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया. अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर को करेगा.
Continue reading