Search

जमशेदपुर

बहरागोड़ा : बाजार से हटाया गया अतिक्रमण, जाम से निजात के लिए भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

बहरागोड़ा बजार क्षेत्र की सूरत बदलने और आम जनता को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को सीओ राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

Continue reading

बहरागोड़ा: चित्रेश्वर मंदिर में जला ट्रांसफार्मर, एक हफ्ते से अंधेरे में 100 घर

प्रखंड की बहुलिया पंचायत अंतर्गत सुप्रसिद्ध चित्रेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जला पड़ा है

Continue reading

जादूगोड़ा में दो गावों में लगा आयुष्मान कार्ड कैंप

डोमजूडी पंचायत मुखिया अनीता मुर्म की पहल पर पंचायत के दो गांव डुगरीडीह व  सारजोंम टोला में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने व  सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे.

Continue reading

पर्यावरण के प्रति नौकरशाहों व मेधावी मस्तिष्कों को ज्यादा जागरूक होना होगाः सरयू राय

पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्य संस्कृति आज सवालों के घेरे में है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर आम लोगों से ज्यादा नौकरशाहों, नीति निर्माताओं और मेधावी मस्तिष्कों को जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि आम आदमी पहले से ही इसके दुष्प्रभाव झेल रहा है.

Continue reading

जादूगोड़ा: माटकु ग्राम पंचायत में ज्ञान केंद्र का हुआ उद्घाटन

पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकु सचिवालय में ज्ञान केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुखिया ज्योत्स्ना हांसदा ने फीता काट कर किया. इस मौके पर जे.एल.के.एम नेता सह पोटका विधानसभा प्रत्याशी भागीरथी हांसदा ने कहा कि ज्ञान केंद्र से महत्वपूर्ण किताबों का लाभ युवा से लेकर ग्रामीण तक उठा सकेंगे

Continue reading

जमशेदपुर में 227 किलोग्राम का विशाल बम निष्क्रिय, सेना की टीम ने किया डिफ्यूज

जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में मिला 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम को भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है.  स्वर्णरेखा नदी किनारे बरामद खतरनाक विस्फोटक को डिफ्यूज करने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया गया.

Continue reading

जादूगोड़ा: बहडाडीह गांव में हरिमंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकली कलश यात्रा

हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बुधवार को हरिमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसके पूर्व गांव की 108 महिलाओं ने कोकदा गांव स्थित साधु डेरा गुप्त गंगा से पानी भर कर हरिमंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली.

Continue reading

गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी पर घमासान, प्रबंधन ने मांगा समय

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है. मंगलवार को चाईबासा स्थित एलसी ऑफिस में हुई सुनवाई के दौरान यूनियन और प्रबंधन आमने-सामने आ गए.

Continue reading

26 सालों से जादूगोड़ा के सुदूर क्षेत्र में सेवा दे रहे दिव्यांग शिक्षक, ट्रांसफर पॉलिसी में पर सवाल

झारखंड की शिक्षा विभाग के ट्रांसफर पॉलिसी पर भेदभाव व पक्षपात के आरोप लग रहे है. बीते 26 सालों से 40 किलो किलोमीटर के सफर तय कर पैर से दिव्यांग शिक्षक प्रकाश झा जादूगोड़ा के सुदूर क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोबला में अपनी सेवा दे रहे है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.

Continue reading

तैमारा घाटी में बस ने ट्रक को मारी टक्कर, खलासी की मौत

राजधानी रांची के दशम फॉल थाना इलाके में सोमवार देर रात सड़क हादसा हुआ. यह मामला दशम फॉल थाना के तैमारा घाटी की है, जहां बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस टक्कर में खलासी की मौत हो गई. इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया.

Continue reading

बहरागोड़ा: मानुषमुड़िया आश्रम में मनाया गया अक्षय तृतीया, 42 यूनिट रक्तदान

बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव स्थित स्वामी निगमानंद आश्रम में मंगलवार को अक्षय तृतीया का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Continue reading

जादूगोड़ा : आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह (हरिना) की नई कमेटी का गठन

पोटका प्रखंड अंतर्गत मेजोगोड़ा में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह का आज पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया. इस मौके पर सर्वसम्मति से हीरो सिंह सरदार (नारदा) को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अभिषेक सरदार, (संग्राम) सचिव चुने गए. इसी तरह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कोकिल सरदार को सौंपी गई है.

Continue reading

मजदूरी करने विशाखापट्टनम गए बहरागोड़ा के युवक की मौत, सरकार लाएगी शव

रोजी-रोटी की तलाश में अपने भाइयों के साथ विशाखापट्टनम गए लोधनवोनी गांव के गोविंद मुंडा (27) की वहां मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व सफर के दौरान ही गोविंद की तबीयत ट्रेन में ही बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Continue reading

जादूगोड़ा: यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार की मां का निधन

यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार की मां बच्ची देवी (70) का रविवार को ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. इधर देर संध्या नौरंग मार्केट से शमशान घाट तक शव यात्रा निकाली गई. जहां भारी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी समेत स्थानीय शामिल हुए.

Continue reading

बहरागोड़ा: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नई टीम घोषित; अन्नपूर्णा बाहूति को फिर मिली कमान

झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रखंड इकाई ने अपनी सांगठनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. रविवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आयोजित एक विशेष बैठक में संघ की पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही