Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़ः PVUNL के निर्माणाधीन प्लांट में दुर्घटना, 12 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

यूनिट नंबर 1 व 2 के बीच आरपीपी कंपनी निर्माण कार्य करा रही रही है. इसी दौरान इन प्लेट सेल में तकनीकी खराबी के कारण सील टूट गई, जिससे पाइपलाइन का ढक्कन खुल गया. इसकी चपेट में आकर करीब 12 मजदूर घायल हो गए.

Continue reading

कला संगम की रंग यात्रा से गिरिडीह की सड़कें गुलजार, विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

कला संगम की ओर से शनिवार को रंग यात्रा निकाली गई. 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के दौरान निकाली गई यह यात्रा सवेरा सिनेमा हॉल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी, जिसने पूरे शहर को उल्लास और उमंग से भर दिया.

Continue reading

गिरिडीह : किराए के मकान में फंदे से लटकता मिला 11वीं की छात्रा का शव

नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में शनिवार सुबह एक किराये के मकान में रह रही नाबालिग छात्रा (17 वर्षीय) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पूर्व छात्रा ने अपने छोटे भाई को मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपनी जान देने की मंशा जाहिर की थी. सूचना मिलते ही परिजन जब कमरे पर पहुंचे तो छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला.

Continue reading

गिरिडीह : क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में विवाद-मारपीट, दो गंभीर रूप से घायल

पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते हुए मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया. कहासुनी से शुरू हुई यह तकरार हाथापाई में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

IPS अधिकारियों को आईजी बनने के लिए 2 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जरूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के करियर प्रोफाइल और पदोन्नति के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. अब अधिकारियों को आईजी रैंक पर तैनात होने के लिए केंद्र सरकार के साथ काम करने का अनुभव होना अनिवार्य होगा.

Continue reading

नगरपालिका चुनाव : रामगढ़ में JLKM पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें JLKM के जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार महतो, पार्टी नेता संतोष कुमार महतो और रागगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनीता कुमारी शामिल हैं.

Continue reading

कोडरमा में अवैध अभ्रक खनन, तस्करी जारी, रेंजर राम बाबू फिर चर्चा में

Ranchi : वन विभाग के चर्चित रेंजर राम बाबू फिर से चर्चा में हैं. इस बार उनकी चर्चा वन्य प्राणी आश्रयणी (Wild Life Sanctuaries)  में अवैध खनन को लेकर है. कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी में अभ्रक (ढिबरा) के अवैध खनन को लेकर महालेखाकार अपनी रिपोर्ट में आपत्ति कर चुका है. इसमें अवैध खनन से निकाले गये अभ्रक को विदेशों में भेजे जाने का उल्लेख किया गया था. लेकिन महालेखाकार की रिपोर्ट पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई.

Continue reading

रामगढ़ः कुष्ठ रोग खोज अभियान, सहिया दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली

सहिया दीदियों ने जागरूकता रैली भी निकाली. सिविल सर्जन ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया. उन्होंने कुष्ठ रोग के उपचार व रोकथाम के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने की मिलेट मिशन समिति की बैठक, बेहतर किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

डीसी ने मिशन के तहत बेहतर खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया. कहा कि वैसे किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण करें.

Continue reading

रामगढ़ निकाय चुनावः अध्यक्ष पद के लिए 2 व पार्षद के 86 अभ्यर्थियों ने खरीदा नामांकन पत्र

अध्यक्ष पद के लिए सरिता देवी व उमा कुमारी ने नामांकन पत्र खरीदा है. वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 11 से फरहद अनिशा, वार्ड 10 से दिव्या कुमारी व वार्ड 26 से अरुण कुमार महतो ने नामांकन दाखिल किया.

Continue reading

रामगढ़ः एसपी ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, संगठित अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

एसपी अजय कुमार ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि संगठित अपराधी गिरोहों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी करें, ताकि क्राइम पर कंट्रोल किया जा सके.

Continue reading

चतरा: CCL राजधर साइडिंग में अपराधियों ने JCB पर फायरिंग कर लगाई आग, राहुल सिंह गिरोह ने लिया जिम्मा

Chatra: पिपरवार थाना क्षेत्र में स्थित राजधर साइडिंग में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. नकाबपोश अपराधियों ने कोयला लोडिंग में लगी एक जेसीबी मशीन पर अंधाधुंध फायरिंग की और उसे आग के हवाले कर दिया.

Continue reading

गिरिडीह :  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रन फॉर रोड सेफ्टी मोटरसाइकिल रैली का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह में “रन फॉर रोड सेफ्टी” मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर बराकर तक गई और फिर समाहरणालय पहुंचकर संपन्न हुई.

Continue reading

मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोपी पति के साथ रहने का आदेश नहीं दे सकते : हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने पति द्वारा दायर दांपत्य अधिकारों की बहाली (Restitution of Conjugal Rights) से जुड़े मामले में पारिवारिक न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया है.

Continue reading

गिरिडीह : बगोदर के बंगाली टोला से युवती का अधजला शव बरामद

जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला गांव में युवती का अधजला शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp