Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़ नगर निकाय चुनावः अध्यक्ष पद पर 9 व पार्षद के 216 प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष पद पर 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.  वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 216 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. 11 वार्ड पार्षद पद के 11 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया है.

Continue reading

गिरिडीह :  कोयला लोडिंग विवाद में खूनी संघर्ष, आजसू नेता समेत तीन घायल

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में शुक्रवार की रात कोयला लोडिंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे.

Continue reading

रामगढ़ : कार डिवाइडर से टकराई, स्कूटी भी चपेट में आई, 4 घायल

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद एक स्कूटी में कार की चपेट में आ गया, जिसमें स्कूटी से सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.

Continue reading

शादी की 20वीं सालगिरह पर रजरप्पा मंदिर पहुंचे CM हेमंत व कल्पना सोरेन, पूजा-अर्चना की

सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर रजरप्पा के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. यहां पति-पत्नी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और माथा टेककर मां का आशीवार्द लिया.

Continue reading

हजारीबागः बड़कागांव के जेवर दुकान से 25 लाख की लूट, युवक को मारी गोली

हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों ने फायरिंग की है. एक युवक को गोली लगी है. युवक का नाम सुजीत बताया जा रहा है. गोली उसके कमर में लगी है. घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के डेली मार्केट की है.

Continue reading

जमशेदपुर आतंकी साजिश : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

जिले में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों की सुगबुगाहट चर्चा में है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है. दोनों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़े होने का संदेह है.

Continue reading

हजारीबागः वन भूमि पर अवैध कब्जे के अपने ही दावे से मुकरा वन विभाग

DFO के पत्र के आलोक में अवर निबंधक से मिली रिपोर्ट के आधार पर हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त ने कार्यवाही शुरू की थी. फिर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया. जमीन के दस्तावेज मांगे गये. नोटिस के जवाब में कुछ लोग हाजिर हुए. लेकिन ज़मीन पर अपने दावे से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पेश कर सके. कुछ अपना पक्ष पेश करने उपायुक्त की अदालत में हाजिर ही नहीं हुए.

Continue reading

कोडरमा: भोज खाने गए 10 बिरहोर बच्चे लापता, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उल्टा मुखिया को ही अपने स्तर पर खोजबीन करने की नसीहत दे डाली. जब मुखिया और ग्रामीणों की काफी तलाश के बाद भी बच्चों का पता नहीं चला, तब जाकर जयनगर बीडीओ सूचित किया गया.

Continue reading

रामगढ़: प्रकृति व विज्ञान से रूबरू हुए श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थी

श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत रांची का दौरा किया.

Continue reading

गिरिडीह नगर निगम चुनावः मेयर पद पर 16 व वार्ड पार्षद के 216 प्रत्याशी मैदान में

नाम वापसी के बाद गिरिडीह नगर निगम के सभी 36 वार्डों की स्थिति साफ हो गई है. मेयर पद पर 16 व सभी 36 वार्डों में पार्षद पद पर 216 प्रत्याशी मैदान में हैं. यह जानकारी डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी.

Continue reading

हजारीबागः फर्जी FIR मामले में अवर सचिव, दो इंस्पेक्टर व GM के खिलाफ वारंट जारी

पेयजल एवं जल स्वच्छता विभाग के अवर सचिव कुमुद झा, सेवानिवृत्त डीएसपी अखिलेश सिंह, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर रामदयाल व इंस्पेक्टर अकील अहमद और एनटीपीसी के पूर्व जीएम टी गोपालकृष्ण के खिलाफ हजारीबाग की अदालत ने वारंट जारी किया है.

Continue reading

रामगढ़ः एनडी ग्रोवर ने डीएवी को वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया- प्राचार्य

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा व सभी शिक्षकों ने एनडी ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वैदिक परंपरा के अनुसार विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया और एनडी ग्रोवर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गई.

Continue reading

रामगढ़ः एसवीएम रजरप्पा में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सीधा प्रसारण, बच्चों ने एकाग्रता से सुना

सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. विद्यालय के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एकाग्रता से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना.

Continue reading

हजारीबाग के निजी अस्पताल पर कार्रवाई, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से निलंबन

आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अनियमितताओं के मामले में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने हजारीबाग स्थित निजी अस्पताल HZB फोर्ड एंड ऑर्थो केयर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है.

Continue reading

रामगढ़ः छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, सैकड़ों बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

मुंडन का विशेष मुर्हूत होने के कारण श्रद्धालु अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में पहुंचने लगे थे. राज्य के कई जगहों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुंडनशाला में अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन करवाया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp