Search

उत्तरी छोटानागपुर

रामगढ़: सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन, कुज्जू नया मोड़ NH33 बंद

जिले के कुज्जू नया मोड़ से गुजरने वाली NH33 पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है. सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर आदिवासी संगठनों ने सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन किया. आदिवासी नेता सोमा मुंडा के लिए न्याय की मांग को लेकर शनिवार 17 जनवरी 2026 को पूरे झारखंड में चक्का जाम किया गया है.

Continue reading

झारखंड : 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती

राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. झारखंड पुलिस ने इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए आधिकारिक सूची और तस्वीरें भी जारी की हैं, ताकि आम जनता की मदद और सटीक सूचना के आधार पर इन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

Continue reading

सोमा मुंडा हत्याकांड : न्याय की मांग को लेकर झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे आदिवासी संगठन, आवागमन प्रभावित

आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है, जिसका असर देखने को मिल रहा है. शनिवार की सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों विशेषकर खूंटी, रांची और आसपास के इलाकों में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है.

Continue reading

NIA को हजारीबाग जेल में बंद 2 माओवादी कैडरों से पूछताछ की मिली अनुमति

झारखंड में माओवादी नेटवर्क को खंगाल रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अदालत से एक महत्वपूर्ण अनुमति मिल गई है.

Continue reading

रामगढ़ः सौंदा डी में दो ज्वेलरी दुकानों में लाखों के गहनों की चोरी

राजरत्न ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान के लॉकर में रखे करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोर ले गए हैं. वहीं, देवरत्न ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से चोरों ने करीब ढाई लाख के जेवर की चोरी कर ली है.

Continue reading

गिरिडीहः महेंद्र सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी- दीपांकर

भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि महेन्द्र सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. उनके सपनों का समाज  जहां समानता, न्याय व शोषण मुक्त व्यवस्था हो,  बनाने के लिए हमारा संघर्ष और तेज होगा.

Continue reading

गिरिडीह सदर अस्पताल के आउटसोर्स कर्मी धरना पर, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जेएलकेएम के बैनर तले सदर अस्पताल परिसर में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. धरना पर बैठे कर्मियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन थमेगा नहीं.

Continue reading

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में  झारखंड के खिलाड़ी लहराएंगे परचम

16 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाली 8वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व झारखंड के चतरा जिले के खिलाड़ी करेंगे. यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी. इस प्रतियोगिता में करीब 12 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे.

Continue reading

झारखंड पुलिस का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत :  हजारीबाग में वायरलेस, दुमका में बनेगा मैगजीन भवन

झारखंड में पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए बजट जारी कर दिया है.

Continue reading

गैंगस्टर प्रिंस खान की खुली चुनौती: कानून के हाथ इतने लंबे नहीं, जो हमको पकड़ ले

झारखंड के कोयलांचल में आतंक का नाम बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रिंस खान ने न केवल आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया है, बल्कि वासेपुर के पुराने डॉन फहीम खान के परिवार को खत्म करने की सीधी धमकी दी है.

Continue reading

गिरिडीहः बराकर नदी तट पर मकर संक्रांति मेले में उमड़ी भीड़

बराकर नदी तट पर मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को विशाल मेला का आयोजन हुआ. मेले में हजारों लोग शरीक हुए और खिचड़ी पर्व का आनंद उठाया. कई लोगों ने पिकनिक का भी आनंद लिया.

Continue reading

रामगढ़ः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू गुरुवार को परिवार के साथ झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा.

Continue reading

रामगढ़ः टुसू पर्व झारखंडी संस्कृति की पहचान, इसे बरकरार रखने की जरूरत- चंद्रप्रकाश

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि टुसू पर्व झारखंडी संस्कृति की पहचान है. इसे बरकरार रखने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले से लोगों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ता है.

Continue reading

हजारीबाग विस्फोट: रांची से बम निरोधक दस्ता व फॉरेंसिक टीम पहुंची, 20 घंटे बाद उठाया गया शव

घटना के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद शव को घटनास्थल से उठाया गया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. तीसरा शव पहले से ही पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp