Search

झारखंड न्यूज़

सिक्किम सुरंग हादसे में जान गवां चुके झारखंड के चार मजदूरों के लाए जा रहे शव

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में झारखंड के चार श्रमिकों की मौत हो गई. हादसे में अब तक 25 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इसमें झारखंड के चार मजदूरों का शव भी निकाला जा चुका है. मजदूरों के शव उनके घर भेजे जा रहे हैं.

Continue reading

Bokaro : तेनुघाट डैम के 4 गेट खोले गए, दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा 9,970 क्यूसेक पानी

लगातार हो रही बारिश और डैम में बढ़ते जलस्तर के बीच बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट डैम के तीन रेडियल गेट और एक अंडर स्लूइस गेट खोल दिए गए हैं. इन गेटों के माध्यम से दामोदर नदी में लगभग 9,970 क्यूसेक (282.32 घन मीटर प्रति सेकेंड) पानी छोड़ा जा रहा है.

Continue reading

Dhanbad News : सदर हॉस्पिटल परिसर में नए अस्पताल की जमीन पर विवाद, लोगों ने बाउंड्री निर्माण का किया विरोध

सदर अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 400 बेड के नए अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमीन का सीमांकन व बाउंड्री वॉल निर्माण का शुरू कर दिया है. निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध किया.

Continue reading

14 साल बाद फिर शुरू होगी विश्रामपुर ग्रेफाइट माइंस, 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के लागू होने के बाद वन भूमि की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण यहां कई वर्षों से खनन कार्य बंद है. वर्ष 2012 के बाद इस माइंस में व्यावसायिक खनन नहीं हो सका. अब वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों की प्रक्रिया पूरी कर इसे फिर से चालू करने की तैयारी की जा रही है.

Continue reading

Latehar News : महिलाओं ने अंचल अधिकारी का पुतला दहन किया

जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्‍यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने एकत्रित हो कर बरवाडीह अंचल अधिकारी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम प्रखंड मुख्‍यालय के अंबेदकर चौक में की गई.

Continue reading

Jamshedpur Crime : व्यवसायी से रंगदारी मांगने व फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे की है. आरोपियों ने टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यवसायी से 1 लाख की रंगदारी की मांग की. जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

Continue reading

बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी : मुख्य आरोपी कौशल पांडे की जमानत पर फैसला सुरक्षित

बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडे की जमानत याचिका पर सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 27 जुलाई को अपना आदेश सुनाएगी.

Continue reading

Ranchi : डूरंड कप 26 जुलाई से, SDM ने लिया जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का जायजा

Ranchi : राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पहली बार आयोजित डूरंड कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. बता दें कि 26 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डूरंड कप का उद्घाटन करेंगे. इसकी सुरक्षा को लेकर रांची प्रशासन द्वारा आज स्टेडियम का जायजा लिया गया.

Continue reading

Dhanbad Newas : NEET  पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी का पुतला दहन

NEET पेपर लीक मुद्दे पर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

Continue reading

दहेज मांगने के आरोपी की 22 साल पुरानी सजा हाईकोर्ट से रद्द

हाईकोर्ट ने दहेज मांगने के आरोप में कामाख्या नारायण तिवारी को निचली अदालत से मिली सजा रद्द कर दिया है. गढ़वा की निचली अदालत ने वर्ष 2004 में दहेज निषेध अधिनियम की धारा चार के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनायी थी. हाइकोर्ट ने इस सजा को यह कहते हुए रद्द कर दिया है कि धारा में संशोधन घटना के बाद हुआ है. इसलिए यह संशोधन पिछली तिथि से प्रभावी नहीं है.

Continue reading

Bokaro News : बाल सुधार गृह में 26 कैदी बीमार ,डॉक्टरों की हुई तैनाती

बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह में 26 से अधिक बाल कैदियों के बीमार होने की सूचना है. सभी बच्चों में वायरल फीवर, खांसी और कमजोरी के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और गंभीर रूप से बीमार पहले 20 और अब 16 बच्चों को सदर अस्पताल भेजा गया है.

Continue reading

Saraikela News :  CEIR पोर्टल की मदद से 4 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए

सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से चार गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है. पुलिस की इस पहल से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई है,

Continue reading

Chaibasa News : सोनुवा नाले से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट गांव और सरांडियापोस के बीच स्थित सरांडियापोस नाले में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं.

Continue reading

Ramgarh News : BFCL में काइज़ेन गिफ्ट वितरण समारोह,उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट काइज़ेन सुझावों व निरंतर सुधार के प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से काइज़ेन गिफ्ट वितरण समारोह का आयोजन किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही