Search

झारखंड न्यूज़

Latehar News: अफीम तस्करी के तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा

अफीम तस्‍करी के मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

Continue reading

Dhanbad News : मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 688 यात्री पकड़ाए, 6.45 लाख वसूला जुर्माना

धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान बिना टिकट व अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 688 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे 6,45,315 रुपए जुर्माना वसूला गया.

Continue reading

Giridih News: लापता युवक का नरकंकाल जंगल से बरामद, प्रेम संबंध में हुई हत्या

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से 20 जून से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

Jamshedpur News : 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आदित्यपुर से चलेंगी 4 पैसेंजर ट्रेनें

चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार पैसेंजर ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक इन ट्रेनों का परिचालन टाटानगर स्टेशन की बजाय आदित्यपुर स्टेशन से किया जाएगा.

Continue reading

Ranchi : सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से मिले डीसी, कहा- सुविधाएं लगातार होंगी बेहतर

Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, पैथोलॉजी, ओपीडी, शिशु वार्ड, ऑर्थोपेडिक वार्ड समेत कई विभागों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा की उपलब्धता, डॉक्टर और कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की. अधिकारियों को व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए.

Continue reading

Educational News: GOAL के सफल विद्यार्थियों को  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया सम्मानित

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान GOAL Institute के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा-2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इंस्टीट्यूट के सफल विद्यार्थियों के लिए रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में भव्य “Annual Felicitation Function–2026” का आयोजन किया गया.

Continue reading

Dhanbad News : यात्रियों के लिए राहत, धनबाद-गोमो-कोडरमा रूट पर एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद-गोमो-पारसनाथ-कोडरमा रूट से होकर एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन गुरुवार को चलेगी.

Continue reading

बिहार-झारखंड कृषि विपणन पर्षद की संपत्तियों का होगा ऑडिट, CA फर्मों से आवेदन आमंत्रित

Ranchi : झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद ने बिहार और झारखंड कृषि विपणन पर्षद के बीच संपत्तियों और दायित्वों के बंटवारे से जुड़े ऑडिट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या CA फर्म से आवेदन मांगे हैं.

Continue reading

Jamtara News : सदर अस्पताल तोड़फोड़ मामले में भाजपा नेताओं को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

जामताड़ा सदर अस्पताल में कथित तोड़फोड़, हंगामा व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी भाजपा नेताओं को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

Continue reading

नीट पेपर लीक मामले पर झारखंड में सियासत तेज, JMM का मशाल जुलूस; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच झारखंड में भी राजनीतिक माहौल गरमा गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Continue reading

Dhanbad News: डीडीसी ने किया धनबाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को धनबाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर परिसर की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और समुचित विकास का जायजा लिया.

Continue reading

रांची विवि: सूचना आयुक्त ने 7 दिनों में सभी कॉलेजों में RTI टैब बनाने का दिया निर्देश

Ranchi : राज्य सूचना आयुक्त डॉ. तनुज खत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (FAA), लोक सूचना पदाधिकारी (PIO) और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉन्स्टिट्यूएंट एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

Continue reading

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 24 जुलाई को 6 घंटे का पावरकट

राजधानी रांची के कई इलाकों में 24 जुलाई (शुक्रवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते 6 घंटे का पावरकट रहेगा. इस दौरान संबंधित इलाकों में एल-टी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने और पोल खड़ा करने का कार्य होगा.

Continue reading

Dhanbad News: जनसुनवाई शिविर में नगर आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

धनबाद नगर निगम के कतरास कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए.

Continue reading

Latehar News :जालसाजी के आरोप में साइट इंचार्ज गिरफ्तार, जेल भेजा गया

लातेहार जिले के हेरहंज थाने की पुलिस ने निजी कंपनी के साइट इंचार्ज मनीष कुमार उर्फ अरविंद कुमार को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह बिहार के मोतीहारी का रहने वाला है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही