Search

झारखंड न्यूज़

Dhanbad News : IIT-ISM के पूर्ववर्ती छात्र अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव

आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के पूर्ववर्ती छात्र अशोक कुमार बर्णवाल को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वर्ष 1989 में आईआईटी (आईएसएम) से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

Continue reading

झारखंड तकनीकी विवि के VC पर गंभीर आरोप, राजभवन से उच्च स्तरीय जांच की मांग

झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (JUT) के कुलपति डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह की शैक्षणिक योग्यता, सेवा नियमों के पालन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Continue reading

Giridih News : NEET छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, JMM ने धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET  पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला फूंका.

Continue reading

TDPL मैनेजर अभय तिवारी JSSC व JPSC परीक्षाओं में अपना रिजल्ट दिखा पैसे वसूल दिलवाता था नौकरी

ब्लैक लिस्टेड कंपनी TDPL के मैनेजर मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी ने जालसाजी कर खुद को JSSC और JPSC की कई परीक्षाओं में सफल घोषित कर रखा था. इसमें प्रशिक्षित शिक्षक (TGT), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO), रेंज ऑफिसर (RFO), असिस्टेंट कंजरवेटर (ACF), फुड सेफ्टी ऑफिसर (SFO) की परीक्षा शामिल है. उसके इस कारनामे की वजह से कर्मचारी चयन आयोग और जेपीएससी द्वारा इन परीक्षाओं के सहारे हुई नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर पैसा लेकर अयोग्य लोगों को नियुक्त किये जाने की आशंका जतायी जा रही है.

Continue reading

बीजेपी ऑफिस घेराव :  शहर में वाहनों की रफ्तार थमी, लगा लंबा जाम, स्कूली बच्चे व अन्य परेशान

कांग्रेस के बीजेपी कार्यालय घेराव के कारण आज गुरुवार को हरमू रोड और आसपास के इलाकों की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. सुरक्षा के लिहाज से लगाई गई बैरिकेडिंग के कारण हरमू रोड, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, दीनदयाल चौक सहित अन्य इलाकों में लंबा जाम लग गया.

Continue reading

रिम्स के खर्च के लिए सरकार ने खोला खजाना, 497.52 करोड़ रुपये की मंजूरी

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के संचालन के लिए 497.52 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अस्पताल के रोजमर्रा के कामकाज, कर्मचारियों के वेतन, दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर खर्च की जाएगी.

Continue reading

NEET-UG 2024 पेपर लीक : चर्चित संजीव मुखिया को CBI की क्लीन चिट

सीबीआई ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में चर्चित संजीव मुखिया को क्लीन चिट दे दी है. सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजीव मुखिया के पेपर लीक में किसी भी तरह से शामिल नहीं होने की जानकारी दी है.

Continue reading

JPSC विवाद के बीच पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर CID की छापेमारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. गुरुवार को CID की टीम ने JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की.

Continue reading

Jamshedpur News: पेपर लीक व छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को साकची स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई

Continue reading

Jamshedpur News : कोवाली से आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, पेशी के बाद भेजा गया जेल

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए नारायण दास को गिरफ्तार किया. वह हरिणा पंचायत के बोडडीह गांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया.

Continue reading

Dhanbad : सेफ्टी टैंक में उतरे 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Dhanbad : बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरयाडीह में गुरुवार को सेफ्टी टैंक के अंदर उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान दिलीप महतो (सदरयाडीह निवासी) और राजेश महतो (महुदा थाना क्षेत्र के अंधारी निवासी) के रूप में हुई है.

Continue reading

हरमू रोड बना दिल्ली का जंतर-मंतर, टमाटर, अंडे व पत्थरों की बरसात, मीडियाकर्मी भी घायल

राजधानी रांची का हरमू रोड इलाका आज दिल्ली का जंतर-मंतर बन गया. कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर टमाटर, अंडे और पत्थर फेंकने लगे.बीच में पुलिस व प्रशासन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की.

Continue reading

Bokaro News :दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने DC कार्यालय के पास दिया धरना

Bokaro : पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर की गई बर्बरता से कार्रवाई की गई. इसके खिलाफ कांग्रेस ने डीसी कार्यालय के पास धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्य कर रही है. इसमें एक की मौत हो गई है.

Continue reading

लातेहार के युवक की राजस्थान में हत्या, पलंग के बॉक्स से मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार के एक युवक की राजस्थान के उदयपुर में हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बहेराटांड़ निवासी अजय कुमार (23) के रूप में हुई है. राजस्थान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय के साथ रहने वाले राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. वह पलामू जिले के पांकी का निवासी बताया जा रहा है.

Continue reading

Giridih News :दिल्ली में NEET छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में गिरिडीह कांग्रेस का धरना

Giridih : नई दिल्ली में NEET छात्र-छात्राओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना आयोजित किया. यह धरना गुरुवार को टावर चौक पर किया गया. धरना संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी निंदा की और मांग रखी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही