Search

झारखंड न्यूज़

सुरक्षाबलों पर हमले के लिए नक्सलियों ने लूटे थे 4000 KG विस्फोटक, एक करोड़ इनामी अनल समेत 11 पर चार्जशीट

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने राउरकेला (ओडिशा) में हुई चार हजार किलोग्राम विस्फोटक लूट मामले में अहम खुलासा किया है. एनआईए की जांच में पता चला है कि झारखंड और ओडिशा के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक की लूट की थी.

Continue reading

झारखंड हाईकोर्ट ने शहीद SP अमरजीत बलिहार के हत्यारों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

झारखंड हाईकोर्ट ने शहीद एसपी अमरजीत बलिहार के हत्यारों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया. दरअसल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के दो जज जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस संजय प्रसाद दोष तय करने के मुद्दे पर अलग-अलग राय रखते थे. ऐसे में तीसरे जज जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को मामला भेजा गया, जिन्होंने तय किया कि दोष साबित होने के बावजूद मौत की सजा बरकरार नहीं रखी जा सकती. इसके बाद जज ने मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया.

Continue reading

पलामू :  आजसू नेता सतीश कुमार का हार्ट अटैक से निधन

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, सतीश कुमार को करीब चार महीने पहले पेसमेकर लगाया गया था. वे पटना अपने ससुर से मिलने गए थे. जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों ने उन्हें तुरंत एम्स पटना में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सतीश कुमार का दाह संस्कार नई मोहल्ला स्थित उनके आवास से होगा.

Continue reading

हजारीबाग में डॉक्टर शाहनवाज के घर पर NIA का छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने गुरुवार सुबह हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर इलाके में स्थित डॉक्टर शाहनवाज के घर पर छापेमारी की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार,  एनआईए की टीम दांत के डॉक्टर के घर पहुंची और तलाशी शुरू की.

Continue reading

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कोडरमा के रहने वाले CRPF जवान सुजीत सिंह शहीद

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को हुए एक आतंकी हमले में झारखंड का बेटा शहीद हो गया. सुजीत सिंह (27 वर्ष) सीआरपीएफ में तैनात थे और कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के निवासी थे.

Continue reading

कारोबारी विनय सिंह की पत्नी की तलाश में ACB का दिल्ली में छापा, पुत्र मिला

भूमि घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम दिल्ली में छापेमारी की.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 11 DEC।। किसानों को समय पर भुगतान सरकार की प्राथमिकताः CM।। झारखंड राजभवन का नाम ‘बिरसा भवन’ रखने का प्रस्ताव।। इंडिगो संकटः डीजीसीए ने सीईओ को किया तलब।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 11 DEC।। नींबू पहाड़ अवैध खनन की CBI जांच को चुनौती वाली याचिका खारिज।। झारखंड राजभवन का नाम ‘बिरसा भवन’ रखने का प्रस्ताव।। इंडिगो संकटः डीजीसीए ने सीईओ को किया तलब।। नोवामुंडी-बड़ाजामदा से हर दिन निकल रहा 50 ट्रक अवैध लौह अयस्क।। विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा को राहत नहीं।।

Continue reading

किसी बैंक ने CSR के नाम पर पुलिस को खाना खिलाया, तो किसी ने जूट का बैग बांटा

CSR के पैसों से खाना बांटने का उल्लेख दो बैंकों ने अपने ब्योरे में किया है. इसमें करूर व्यास बैंक और पंजाब नेशनल बैंक का नाम शामिल है. पंजाब नेशनल बैंक 1300 करोड़ के घोटाले के लिए चर्चित रहा है. बैंक ने जालसाजी कर नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को हीरे के व्यापार के लिए कर्ज दिया था. दोनों कर्ज की रकम के साथ विदेश भाग गये.

Continue reading

रामगढ़ः बीएड कॉलेज के छात्र रहे सूर्यदीप बने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी

डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा के डीएलएड (सत्र 2020-22) का छात्र रहे सूर्यदीप शिरोमणि ने जेएसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा पास की है. उनका चयन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रूप में हुआ है.

Continue reading

सीयूजे: क्षमता निर्माण कार्यक्रम में कुलपति व विशेषज्ञों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का आत्मविश्वास

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग तथा अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “सामाजिक विज्ञानों में मात्रात्मक एवं गुणात्मक शोध विधियां” विषयक दो-सप्ताहिक आईसीएसएसआर–प्रायोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) के दसवें दिन की शुरुआत प्रार्थना और ‘आज का विचार’ से हुई.

Continue reading

टेबल टेनिस चैंपियनशिप: आदित्य व तनिष्का ने जीते अंडर-15 खिताब

रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे पांचवें UTT नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पांचवें दिन अंडर-15 कैटेगरी में अदित्य दास (प. बंगाल) और तनिष्का कलबैरव (कर्नाटक) पूरी तरह छाए रहे.

Continue reading

लंबित कांडों के निष्पादन में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता, अब सिर्फ 2200 मामले पेंडिंग

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वारंट और कुर्की की कार्रवाई में भी पुलिस को सफलता मिली है. नवंबर में गृह भेदन और बाइक चोरी की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है. अधिकतर थाना प्रभारी अच्छा कार्य कर रहे हैं. हालांकि कुछ थाना प्रभारियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया है.

Continue reading

सरकार की प्राथमिकताः किसानों को फसलों का मिले उचित दाम, समय पर हो भुगतान- CM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड विधानसभा में सिद्धो–कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्ध कोफेड) के निदेशक मण्डल की चतुर्थ बैठक आयोजित हुई.

Continue reading

पलामूः GLA कॉलेज की एनएसएस इकाई ने मनाया मानवाधिकार दिवस

मुख्य वक्ता डॉ लीना कुमारी ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए.

Continue reading

शशि पन्ना बने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने युवा आदिवासी नेता शशि पन्ना को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही