क्या ED यह पता करेगी...जानलेवा कफ सीरप सप्लायर शैली ट्रेडर्स का मददगार CID अफसर कौन है!
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अंतराज्यीय छापेमारी जारी है. देश भर में 25 स्थानों पर. छापेमारी शैली ट्रेडर्स के ठिकानों पर भी चल रही है. शैली ट्रेडर्स का मालिक भोला प्रसाद है. इसके खिलाफ वर्ष 2024 में धनबाद के बरवाअड्डा थाना में केस दर्ज किया गया था. उस केस को झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने टेकओवर किया था. उस केस में सीआईडी के अफसरों ने शैली ट्रेडर्स पर कोई कार्रवाई नहीं की.
Continue reading

