Search

झारखंड न्यूज़

JSSC-CGL केस : पेपर लीक नहीं हुआ, पेपर लीक के नाम पर ठगी की गई

पुख्ता जानकारी के मुताबिक, आईडी के डीएसपी की ओर से दायर शपथ पत्र में इस बात से इनकार किया गया कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक हुआ. क्योंकि सीआईडी की अब तक की जांच में सिर्फ यही तथ्य सामने आए हैं कि एक समूह द्वारा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से पेपर लीक के नाम पर ठगी की गई है. हालांकि कोर्ट ने इस प्रति शपथ पत्र को मानने से इनकार कर दिया.

Continue reading

बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड पर फैसला आज, धनबाद पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर, कोर्ट के बाहर भी चौकसी बढ़ाई गई

बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज कोर्ट अपना फैसला सुनायेगी. अनुमान है कि फैसला शाम करीब 4 बजे तक आ सकता है. पूरे शहर की निगाहें इस ऐतिहासिक फैसले पर टिकी हुई है.

Continue reading

नीरज सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्त ने कराई थी धनबाद जेल में शार्प शूटर अमन की हत्या

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित शार्प शूटर अमन सिंह की हत्या धनबाद जेल में कर दी गयी थी. तीन दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में हुए इस हत्याकांड में प्रयागराज निवासी रिंकू सिंह की संलिप्तता पायी गयी थी.

Continue reading

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगी आग

जानकारी के अनुसार, किसी मरीज़ के परिजन ने वार्ड में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी. यह अगरबत्ती पास रखे ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई, जिससे आग तेज़ी से फैलने लगी.

Continue reading

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में फ़ैसला आज

Dhanbad: चर्चित नीरज सिंह हत्या कांड में आज (27 अगस्त) को फ़ैसला सुनाया जायेगा. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी इस मामले में फैसला सुनायेंगे. इस हत्या कांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित 11 अभियुक्त आरोपित हैं.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 27 AUG।। झारखंडः वीसी की नियुक्ति के नियम बदले, CM को अधिकार।। रांची : मेन रोड सहित कई इलाकों में आज 3 घंटे बिजली गुल।। हजारीबाग भूमि घोटालाः  रिटायर्ड IAS विनोद चंद्र झा अरेस्ट।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 27 AUG।। भारी से हुए नुकसान का आकलन करेगी सरकारः CM।। मॉनसून सत्रः झारखंड राज्य विवि विधेयक सहित 5 बिल पास।। सदन में SIR पर पक्ष-विपक्ष भिड़े।। सूर्या हांसदा की तुलना शिबू सोरेन से करना दुर्भाग्यपूर्ण: झामुमो।। रिम्स-2 विवाद : गीताश्री उरांव समेत 85 पर FIR।।

Continue reading

29-30 अगस्त को रांची के सभी स्कूलों में खेलकूद का होगा आयोजन

29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. इसी दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती भी होती है. इस मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि 29 और 30 अगस्त को खेलकूद, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.

Continue reading

हजारीबाग भूमि घोटाला में रिटायर्ड IAS विनोद चंद्र झा गिरफ्तार

Ranchi/Hazaribag : हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी, हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. वह रांची के धुर्वा स्थित साईं सिटी में रहते थे. एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद हजारीबाग जेल भेज दिया है. इसी मामले में एसीबी ने आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार किया था. वह अभी रांची जेल में बंद है.

Continue reading

हाईकोर्ट ने पूछा- सर्प दंश से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं हैं या नहीं

झारखंड हाईकोर्ट ने यह बताने को कहा है कि सर्पदंश रोकने के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं. कोर्ट ने इस संबंध में 23  सितंबर तक सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

जादूगोड़ा : मज़दूरों को 3 माह से वेतन नहीं, आंदोलन की तैयारी

मामला जादूगोड़ा के रुआम स्थित खिजाल स्टार्च नामक कंपनी का है. मजदूरों ने बताया कि कंपनी काम कराकर उन्हें पैसे नहीं दे रही है. इस बाबत संवेदक गंगाराम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला.

Continue reading

बाघों के संरक्षण के लिए दायर PIL पर HC ने सरकार से मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में राज्य में बाघों के संरक्षण को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई.

Continue reading

लैंड बैंक रद्द करने की मांग को लेकर 1 से 15 सितंबर तक माकपा का प्रदर्शन

माकपा ने राज्य में विस्थापन आयोग का गठन, लैंड बैंक को रद्द करने, जमीन के डिजिटल रिकॉर्ड में सुधार करने, पेसा की नियमावली लागू करने और शिक्षा विभाग में 2742 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर 1 से 15 सितंबर तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

Continue reading

जमशेदपुरः झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक 31 को जादूगोड़ा में

पोटका प्रखण्ड संयोजक सुधन चंद्र सोरेन ने बताया कि बैठक में झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों की स्थिति, उनकी समस्याओं व बचे आंदोलनकारियों के नाम चिह्नित  करने पर चर्चा होगी.

Continue reading

राखा कॉपर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताः वॉक व डिसकस थ्रो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

वाक थ्रू में राजवीर कुमार ने स्वर्ण पदक, मुकेश शर्मा ने रजत व अजय नामदास ने कांस्य पदक जीता.डिसकस थ्रो में मोनू ने स्वर्ण पदक, ललित ने रजत पदक और अनुराग सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया.

Continue reading

रांची बना झारखंड सीनियर योग चैंपियन, हजारीबाग उपविजेता

झारखंड योग संघ की ओर से रातू रोड, श्री अरविंदो सोसायटी (हेसल ब्रांच) में हुई 25वीं झारखंड राज्य सीनियर योग प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में रांची की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली, जबकि हजारीबाग की टीम उपविजेता रही.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही