Search

झारखंड न्यूज़

धनबाद : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 820 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद

जिले के निरसा थाना क्षेत्र के हिक्की मडाल में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया.

Continue reading

हजारीबाग : बड़कागांव में ग्रामीणों का बवाल, NTPC में हमला व तोड़फोड़, GM समेत कई अधिकारी घायल

जिले के बड़कागांव प्रखंड में मंगलवार को एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक की जनसुनवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया. जनसुनवाई का जगह बदलने पर गुस्साई भीड़ ने सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एनटीपीसी बादाम के जीएम एके सक्सेना सहित कई लोग घायल हो गए. वहीं प्रदर्शनकारियों ने करीब 15 सरकारी और पुलिस गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.

Continue reading

मेडिकल ट्रस्ट संपत्ति खरीद मामले में हाईकोर्ट से सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार

झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक विस्तार दिया है.

Continue reading

धनबाद जिला संवेदक संघ ने शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन की स्मृति में धनबाद जिला संवेदक संघ ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

Continue reading

पलामू में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ गैंगरेप

जिले में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

रांची: साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद असलम को किया गिरफ्तार

हिंदपीढ़ी इलाके में हुए साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद असलम को गिरफ्तार कर लिया है. असलम को मंगलवार को ही एक अन्य मामले में जमानत मिली थी.

Continue reading

पूर्व पार्षद असलम को हाइकोर्ट से मिली बेल, फिर हो सकती है गिरफ्तारी

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद मो. असलम को मंगलवार को हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. हाई कोर्ट के जस्टिस ने अंबुज नाथ की अदालत ने असलम को 20-20 हजार के निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर जमानत की सुविधा प्रदान की है. असलम को बीते 10 अगस्त को हिंदपीढ़ी में हुए साहिल उर्फ कुरकुरे हत्याकांड में भी नामजद आरोपी बनाया गया है. इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि जैसे ही असलम जेल से बाहर आएगा, रांची पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी.

Continue reading

बोकारो : झोला छाप डॉक्टर पर 200 रुपये के लिए मरीज पर कैंची से हमला करने का आरोप

झोला छाप डॉक्टर पर इलाज का बकाया 200 रुपये नहीं चुकाने पर मरीज को कैंची से जख्मी करने का आरोप लगा है. यह घटना बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना का है. पीड़ित मरीज ने इस मामले में थाने में शिकायत की है.

Continue reading

झारखंड : हथियार छीनकर भाग रहे अपराधी हो रहे पुलिस की गोली का शिकार

झारखंड में हाल के महीनों में अपराधियों द्वारा पुलिस से हथियार छीनने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि पुलिस भी इन अपराधियों से सख्ती से निपट रही है और हथियार छीनने की कोशिश करने पर कड़ी जवाबी कार्रवाई कर रही है.  बीते आठ महीनों में राज्य में ऐसे 10 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें अपराधियों ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने या हमला करने की कोशिश की. इन घटनाओं में कई अपराधी मारे गए हैं. जबकि कुछ घायल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 12 AUG।। रिम्स निदेशक को जान से मारने की धमकी।। रांची: व्यवसायी कमल सिंघानियां के यहां IT की रेड।। पूर्व विधायक संजीव सिंह 8 साल बाद जेल से छूटे।। युद्ध के लिए तैयार रहेंः सेना प्रमुख।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 12 AUG।। रिम्स निदेशक को जान से मारने की धमकी।। पूर्व विधायक संजीव सिंह 8 साल बाद जेल से छूटे।। रांची: व्यवसायी कमल सिंघानियां के यहां IT की रेड।। मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार नहीं।। सदर अस्पताल में पार्किंग बदहाल, फिर फंसी एंबुलेंस।।

Continue reading

रांची : व्यवसायी कमल सिंघानियां के यहां IT की छापेमारी

Ranchi : रांची के बड़े व्यवसायी कमल सिंघानियां के घर आयकर विभाग (IT) की छापेमारी चल रही है. छापेमारी सोमवार को दिन में शुरु हुई है जो देर रात तक जारी है. कमल सिंघानियां के कांके रोड स्थित घर और ओरमांझी स्थित कंपनियों के कार्यालय में जारी है.

Continue reading

पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह आठ साल बाद रिहा, फिलहाल धनबाद जाने पर रोक

झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह, जो अपने चचेरे भाई और झरिया के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में लगभग आठ वर्षों से जेल में बंद थे, को सोमवार शाम रांची स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (रिनपास) से रिहा कर दिया गया.

Continue reading

गिरिडीह बस स्टैंड से महिला का शव बरामद

नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. शव को 72 घंटों के लिए सदर अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया है.

Continue reading

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज शाम मोरहाबादी मैदान का दौरा किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया.

Continue reading

बोकारो : पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने मंडल अध्यक्षों को बांटा तिरंगा

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों के बीच तिरंगा झंडा बांटा. उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा गर्व, साहस व बलिदान का प्रतीक है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही