Search

झारखंड न्यूज़

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने दिल्ली पहुंचे अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष तनवीर खान

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जल्द ही स्वस्थ होकर रांची लौटेंगे. उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए झारखंड के मंदिर, मस्जिद और चर्चों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है.

Continue reading

धनबाद में स्कूल बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की हालत नाजुक, चालक हिरासत में

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के सुभाष चौक, नया बाजार के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

रांची में बारिश से सड़कें डूबीं, नालियों का पानी घरों में घुसा, लोग बेहाल

रांची में शाम चार बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी. शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं और नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा.

Continue reading

रांची पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम तत्काल छोटा तालाब पहुंची तो देखा कि चिन्मया आश्रम के बगल वाली गली में पांच लोग आपस में बातचीत कर रहे थे.पुलिस को अपनी ओर आता देख वे सभी भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा.

Continue reading

पलामू : राज्यपाल ने रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए.

Continue reading

नाम बदलकर नए विवाद खड़ा कर रही है सरकार, अटल जी का अपमान बर्दाश्त नहीं : भाजपा

झारखंड सरकार द्वारा ‘अटल मोहल्ला क्लिनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक’ करने के फैसले पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है.

Continue reading

ट्राइबल सिनेमा ऑफ इंडिया को मिलेगा नया मंच, कलाकारों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

आदिवासी समाज की पहचान उनकी भाषा, संस्कृति और वेशभूषा से होती है. अब समय आ गया है कि इसे वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई जाए. इसके लिए झारखंड के स्थानीय फिल्म निर्माताओं को एक नया मंच देने की आवश्यकता है

Continue reading

हेल्थ मेला में Tele-MANAS ने मानसिक स्वास्थ्य पर डाला प्रकाश

झारखंड में NHM के तहत हुए हेल्थ मेला में Tele-MANAS Jharkhand की ओर से IPH कॉन्फ्रेंस हॉल नामकुम रांची में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम में Jhimli Chatterjee (MHP-PSW, Tele-MANAS Cell) ने तनाव के लक्षण और उससे निपटने के आसान तरीके बताए. यह पहल खासतौर पर हेल्थ वर्कर्स के लिए थी.

Continue reading

तेतुलिया लैंड स्कैम: ED तीन दिन पुनीत अग्रवाल से करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति

ED बोकारो के व्यवसाई और जेल में बंद लैंड स्कैम के आरोपी पुनीत अग्रवाल से तीन दिन पूछताछ करेगी. पुनीत अग्रवाल से पूछताछ की अनुमति के लिए ED ने रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में गुरुवार को आवेदन दिया था,

Continue reading

पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

झारखंड के पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और भाजपा नेता कड़िया मुंडा की तबीयत में अब सुधार है. वर्तमान में वे रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत हैं. गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली.

Continue reading

धनबाद : वासेपुर में रंगदारी न देने पर बमबारी, दो आरोपी गिरफ्तार, बारूद और बम भी बरामद

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वासेपुर स्थित कलाली बगान इलाके के रहने वाले मोहम्मद अफजल अंसारी के मकान की पार्किंग में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर रात बम फेंककर भय का माहौल बना दिया.

Continue reading

लातेहार : राकेश दुबे ने राज्यपाल से दोनों डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग की

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरूवार को पलामू जाने के क्रम में लातेहार परिषदन में अल्प विश्राम के लिए रुके थे.

Continue reading

साहेबगंज में 795 परिवार को पीएम आवास नहीं मिला, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट में साहिबगंज जिले के नारायणपुर क्षेत्र के 795 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत अब तक घर नहीं दिए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.  गुरुवार की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

जनता के भरोसे ने सदर अस्पताल को दिलाया पहला स्थान : डॉ. प्रभात

रांची का सदर अस्पताल आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में देशभर में पहले स्थान पर रहा है. पिछले साल यह दूसरे स्थान पर था. मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थानों की श्रेणी में भी इसे चौथा स्थान मिला है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही