Search

झारखंड न्यूज़

रांची :  कांची नदी के किनारे सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बुंडू थाना क्षेत्र के कांची नदी के किनारे सड़ी-गली अवस्था में एक शव बरामद किया गया है. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह काफी दिनों से नदी में बह रहा था, जिसके कारण वह पूरी तरह से सड़-गल चुका है. बरामद शव का सिर भी गलकर कंकाल में तब्दील हो गया है.

Continue reading

सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, रांची के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है. इसको लेकर रांची में मामला दर्ज किया गया है. पलामू की एक युवती ने सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की शिकायत के बाद रांची के महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Continue reading

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

झारखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने चीफ जस्टिस पद की शपथ ली. राजभवन में बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलवाई.

Continue reading

धनबाद : बाघमारा में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, मजदूरों के दबे होने की आशंका, सरयू राय ने उठाए सवाल

धनबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 स्थित एक खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कई मजदूरों की मौत होने की आशंका है. कई अन्य मज़दूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

Continue reading

दाहू यादव ने होटल व्यावसाय के लिए चर्चित व्हाईट हाउस 3.25 करोड़ रुपये में खरीदी

जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि साहिबगंज में अवैध खनन के लिए टोल से मालवाहक जहाज को नियंत्रण में ले लिया गया था. राजेश यादव उर्फ दाहू यादव ने साहिबगंज से मनिहारी घाट तक फेरी सर्विस का ठेका लेने के लिए नव यातायात समिति को मुखौटे की तरह इस्तेमाल किया. उसने दो मालवाहक जहाज किराये पर लिया. और नव यातायात समिति के नाम पर फेरी का ठेका लेकर अवैध खनन से निकाले गये पत्थर, स्टोन चिप्स को दूसरा राज्य में पहुंचाने का काम किया.

Continue reading

Contempt में दोषी करार IFS अफसरों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

भारतीय वन सेवा(IFS) के अधिकारियों को न्यायालय की अवमानना के मामले में दोषी  करार देन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी. झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन विवाद में IFS अफसरों को न्यायालय के अवमानना को दोषी करार दिया था.

Continue reading

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 10 में से तीन कैदियों के मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया

झारखंड हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले 10 में से तीन के मामले में अपना फैसला सुना दिया है. फिलहाल सात कैदियों का मामला हाईकोर्ट में लंबित है.

Continue reading

केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा: पुलिस आधुनिकीकरण और नक्सलवाद समेत 12 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

पुलिस आधुनिकरण और नक्सलवाद समेत 12 अहम मुद्दे पर केंद्रित रहेगा. केंद्रीय गृह सचिव के आगमन को लेकर एक तरफ डीजीपी ने मंगलवार ( 22 जुलाई) को समीक्षा बैठक किया, वहीं दूसरी ओर राज्य की मुख्य सचिव भी 23 जुलाई को तैयारियों की समीक्षा करेंगी. इस संबंध में कल भी एक अहम बैठक बुलाई गई है, ताकि दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके. इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे.

Continue reading

मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस का सब पोस्ट मास्टर बीस हजार घूस लेते गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर स्थित पोस्ट ऑफिस में सीबीआई ने छापेमारी कर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह मीणा को 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया.

Continue reading

धनबाद : गरीब एवं वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप का आयोजन

गरीब एवं वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा साथी योजना के तहत मंगलवार को विशेष आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया.

Continue reading

ड्रोन तकनीक में दक्षता दिलायेगा बीआईटी मेसरा, EduRade के साथ एमओयू

यह समझौता बीआईटी मेसरा के कुलसचिव, डीन (अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता), यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के निदेशक तथा EduRade के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

Continue reading

गुमला सदर अस्पताल का एसएनसीयू बंद, 28 नवजात बच्चे रिम्स रेफर

गुमला सदर अस्पताल का स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट मंगलवार को बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण बंद कर दिया गया, जिससे 28 नवजात बच्चों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर करना पड़ा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही