Search

झारखंड न्यूज़

मंत्री सुदिव्य कुमार ने श्रावणी मेले का जायजा लिया

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देवघर में श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी की पूर्व संध्या  पर ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने सोशल मीडिया में जायजा लेते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है.

Continue reading

लातेहार : आपसी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्‍या

जिले के मनिका थाना क्षेत्र मेंएक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्‍या कर दी गयी है. यह घटना रविवार देर रात घटी है. आपसी रंजिश में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक की पहचान जेरूआ ग्राम निवासी अरूण सिंह के बेटे यशवंत सिंह (25 वर्षीय) के रूप में की गई है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है.

Continue reading

देवघर : श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर मंदिर प्रांगण में कांवरियों की लगी लंबी कतार

आज श्रावण माह की दूसरी सोमवारी है. तिथि के अनुसार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है जो हरी और हर की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है.

Continue reading

बारिश की मार, तीन दशक पुरानी हो चुकी है ट्रांसमिशन लाइन, तार भी बेजार

झारखंड की बिजली व्यवस्था लगभग तीन दशक पुराने तारों पर टिकी हुई है. इन लाइनों को अब तक बदला नहीं जा सका है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर साल लाइनों के रिपेयर और मेंटेनेंस में 55.84 करोड़ खर्च किए जाते हैं.

Continue reading

रातु एलिवेटेड कॉरिडोर 18 दिन में ही उखड़ने लगा, अलकतरा हटकर दिखने लगा गिट्टी

राजधानी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से 558 करोड़ की लागत से निर्मित रातु एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के महज 18 दिन बाद ही सवालों के घेरे में आ गया है.गौरतलब है कि तीन जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजभवन के समक्ष स्थित रैम्प से इस एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया था.

Continue reading

देवघर : श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर विधायक चुन्ना सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच बांटे फल

राजकीय श्रावणी मेला 2025 को लेकर जिला प्रशासन से लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं तो कई सारे समाजसेवी भी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को सेवा भाव से शिविर लगाकर हर संभव सहयोग कर रही है.

Continue reading

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाया सावन मिलन समारोह, बच्चों ने मोहा मन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रदेश इकाई के तत्वावधान में रविवार भगवान श्रीचित्रगुप्त का सत्संग सह श्रावण मिलन समारोह आयोजित हुआ. समारोह में भगवान श्रीचित्रगुप्त को ‘विश्व न्यायाधीश’ के रूप में नमन करते हुए उनकी उत्पत्ति, पूजा, चिंतन और सत्संग से प्राप्त होने वाले पुण्य पर विस्तृत चर्चा की गई. उपस्थित जनसमूह ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप अर्पित किया.

Continue reading

धनबाद : एके राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सादगी और संघर्ष के प्रतीक को किया गया याद

तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रहे, ईमानदारी और त्याग के प्रतीक एके राय की छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

Continue reading

बोकारो :  मेडिकेंट हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

शहर के मेडिकेंट हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन कराने पहुंची सबीना किस्कू नामक महिला की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया है.

Continue reading

माओवादी संगठन के 13 शीर्ष नेता पुलिस के निशाने पर, पकड़े या मारे जाने पर नक्सल मुक्त होगा कोल्हान!

कोल्हान और सारंडा के जंगलों में सक्रिय भाकपा माओवादी संगठन के 13 शीर्ष नेता अब पुलिस और सुरक्षा बलों के सीधे निशाने पर हैं. पुलिस का मानना है कि यदि इन नेताओं को गिरफ्तार या मुठभेड़ में ढेर किया जाता है, तो कोल्हान क्षेत्र नक्सल मुक्त हो जाएगा.

Continue reading

चतरा: अनगड़ा जंगल में सुरक्षाबलों व उग्रवादियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़

चतरा में एक बार फिर नक्सली गतिविधि देखने को मिली है. हाल ही में सीआरपीएफ की टीम को चतरा से नक्सलवाद खत्म होने का दावा करते हुए वापस बुलाया गया था,

Continue reading

EXCLUSIVE: NTPC पर फॉरेस्ट क्लीयरेंस के उल्लंघन का गंभीर आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

हजारीबाग जिला के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी की पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना एक बार फिर विवादों में घिर गई है. फॉरेस्ट क्लीयरेंस (स्टेज-2) की शर्तों के उल्लंघन का गंभीर मामला

Continue reading

सावन की दूसरी सोमवारी पर दिखा आस्था, रांची के शिवालयों में उमड़ी भीड़

सावन की दूसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर, समेश्वर मंदिर, इक्कीसो महादेव धाम समेत शहर के विभिन्न शिवालयों और शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पहाड़ी मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि दूसरी सोमवारी में पहले सोमवारी की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ कम है. पहाड़ी मंदिर में हजारों शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन किए. दूसरी सोमवारी में मंदिर परिसर और आसपास का इलाका मेला स्थल जैसा नजारा है.

Continue reading

जांच एजेंसी का अधिकारी बन 50 लाख की ठगी, झारखंड CID ने गुजरात से किया गिरफ्तार

झारखंड CID की साइबर सेल ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है. सीआईडी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जूनागढ़ (गुजरात) निवासी रवि हंसमुख लाल गोपनिया को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ने जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल पर मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी और 50 लाख रुपये की ठगी कर ली.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही