Search

झारखंड न्यूज़

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, फर्जी एडमिशन व टेंडर मामलों की जांच में जुटी CID

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. रिम्स में सीआईडी की दो टीमों ने अलग-अलग मामलों में जांच और पूछताछ की है. बुधवार को सीआईडी की एक टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में एडमिशन लेने के मामले की जांच की.

Continue reading

TRENT के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, 16 साल के नेतृत्व में कंपनी ने तय किया सफलता का नया सफर

टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा ने घोषणा की है कि कंपनी की 74वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) उनके चेयरमैन के रूप में अंतिम बैठक होगी. इसके साथ ही ट्रेंट में उनके लगभग 16 वर्षों के नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण दौर समाप्त हो जाएगा. नोएल टाटा 19 अगस्त 2010 को कंपनी के बोर्ड में निदेशक के रूप में शामिल हुए थे और बाद में उन्होंने कंपनी का नेतृत्व संभाला.

Continue reading

Hazaribagh News: 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, 2 घंटे तक केबिन में फंसा चालक

चौपारण थाना क्षेत्र के दनुवा घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा

Continue reading

Court News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर हत्या की आरोपी महिला को आजीवन कारावास

डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या की आरोपी महिला बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने आजीवन कारावास सजा सुनाई है. साथ ही उसपर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

Continue reading

रांची में बिना फायर NOC के संचालित हो रहे दर्जनों प्राइवेट हॉस्टल्स, छात्रों की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा

Ranchi : राजधानी रांची के विभिन्न रिहायशी और शैक्षणिक इलाकों में संचालित होने वाले दर्जनों प्राइवेट हॉस्टल्स बिना फायर एनओसी के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं. अनिवार्य सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना चलाए जा रहे इन हॉस्टल्स में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है.

Continue reading

Palamu News : पांकी में पीएनबी बैंक से एक लाख की लूट, पिस्टल के बल पर वारदात

पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में गुरुवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर पिस्टल तानकर केंद्र में रखे लगभग एक लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए.

Continue reading

Jamtara News: E-KYC नहीं कराने वालों का राशन कार्ड से हट सकता है नाम

नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ कमलेश कुमार दास की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन ने सभी राशन दुकानदारों को राशन कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

Continue reading

Latehar News: आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषियों को तीन साल की कैद

हथियार रखने के एक मामले में लातेहार कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया है. SDJM की कोर्ट ने आरोप सिद्ध होने पर दोनों दोषियों  को तीन साल की सजा सुनाया साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थ दंड की सजा सुनाई.

Continue reading

केंद्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ‘रिजेक्शन सिस्टम’ बना दिया : शिल्पी नेहा तिर्की

Guwahati : झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान छात्रों की गूंज के तहत गुवाहाटी में आयोजित मीडिया संवाद में देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था को “एजुकेशन सिस्टम” से “रिजेक्शन सिस्टम” में बदल दिया है.

Continue reading

Bokaro News : डीसी ने की उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक, बिजली व साफ-सफाई सहित विभिन्न मुद्दों पर

क्षेत्रीय निदेशक जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र सह उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार बियाडा भवन, बालीडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र की अध्यक्षता में विभिन्न औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

Continue reading

Court News: अभय मिश्रा को HC से मिली राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

विवेकानंद स्कूल कमेटी विवाद से जुड़े एक मामले में आरोपी अभय कुमार मिश्रा को HC से अग्रिम जमानत मिल गई है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता 3 सप्ताह के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करें.

Continue reading

Ranchi News : चडरी तालाब में तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चडरी तालाब में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. तालाब में तैरता शव देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग पहुंचे. शव की पहचान नहीं हो सकी है.

Continue reading

Nowamundi News : बड़ाजामदा के जंगलों में हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. मुख्य सड़क मार्ग के समीप हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है. बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे जंगल में घूम रहे हाथियों के झुंड को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया है.

Continue reading

डूरंड कप की मेजबानी को झारखंड तैयार, सीएम हेमंत से मिले सेना के अधिकारी

झारखंड पहली बार डुरंड कप की मेजबानी करने जा रहा है. इसी सिलसिले में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिविजन) एवं डूरंड कप के नोडल ऑफिसर कर्नल हेमचंद्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड स्थित सीएम आवास में शिष्टाचार मुलाकात की.

Continue reading

Giridih News : नुक्कड़ नाटक व एलईडी वाहन से ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति का संदेश

Giridih : मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत गिरिडीह जिले में नशामुक्ति को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही