Search

झारखंड न्यूज़

धनबाद: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, खिड़की तोड़कर 80 हजार नकद व 8 लाख के गहनों की चोरी

शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र के बगुला बस्ती गोप टोला का है जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

Continue reading

दुमका : डायन के शक में विधवा की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां डुमरसोल गांव में डायन के शक में एक 55 वर्षीय विधवा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Continue reading

गिरिडीह: घर से बुलाया फिर कर दी हत्या, मरने से पहले युवक ने बताया हमलावरों का नाम

गिरिडीह शहर में एक युवक को बेरहमी से मार दिया गया है. घटना पचंबा थाना इलाके के आजाद नगर चदरा पुल की है. मृतक 24 वर्षीय तौफिक अंसारी था. घटना सोमवार/ मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे की है. मृतक द्वारा मरने से पहले हत्यारों का नाम भी बताया है.

Continue reading

पलामू : लेस्लीगंज से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

पलामू पुलिस ने बालू के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है.  बताया जा रहा है कि दोनों ट्रैक्टर बिना वैध कागजात के बालू का परिवहन कर रहे थे.

Continue reading

धनबाद: जर्जर 11 केवी तार सड़क पर गिरा, करंट से 3 मवेशियों की मौत, मुआवजे को लेकर जाम

जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-3 स्थित चढ़ाई मोड़ के पास चिरकुंडा-पंचेत मुख्य सड़क पर जर्जर 11 केवी बिजली तार टूटकर सड़क पर गिर गया.

Continue reading

रिटायरमेंट के बाद टीचर ने लिया वेतन, छापेमारी की योजना से संबंधित पत्र पहले ही वायरल

गुमला जिले में रिटायरमेंट के बाद टीचर द्वारा दो महीने तक वेतन लेने का मामला पकड़ में आया है. जांच के दौरान शिक्षा सहित कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों के Pay-Bill साइबर कैफे में बनाने की सूचना मिली थी.

Continue reading

धनबाद में हादसों का ब्लैक मंडे: 3 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, कई घायल

जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए तीन भीषण सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए जबकि एक दंपती और एक छात्र की मौत हो गई. लगातार हुई इन घटनाओं से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पहली घटना देर रात शहर के द रीत इलाके के पास हुई जहां बारातियों से भरी एक बोलेरो को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

Continue reading

रांची : धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव NDRF ने 18 घंटे बाद बाहर निकाला

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में एक युवक की डूबने की सूचना है. युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है और वह धुर्वा के आदर्श नगर का रहने वाला है.

Continue reading

मारवाड़ी कॉलेज के बी.कॉम और CA की परीक्षा की तारीख टकराई, छात्र दुविधा में

मारवाड़ी कॉलेज में बी.कॉम की पढ़ाई और सीए की तैयारी कर रहे छात्र दुविधा में फंस गए हैं. दरअसल मारवाड़ी कॉलेज में 5 मई से बी.कॉम की परीक्षा शुरू हो रही है. वहीं दूसरी ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की भी परीक्षा देशभर में 5 मई से 15 मई तक चलेगी.

Continue reading

पलामू : सड़क हादसे में तीन साल की मासूम की मौत, मां गंभीर

जिले के मनातू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुई है.

Continue reading

पलामू : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटकता मिला शव

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान आलोक रंजन की पत्नी चिंता देवी (29 वर्ष) के रूप में हुई है. महिला का शव उसके ससुराल स्थित घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Continue reading

गिरिडीह : मालवाहक पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित चतरो-खिजुरी मेन रोड़ पर सिरनाटांड़ के पास बाइक और मालवाहक पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continue reading

रांची : बेड़ो में ठनका गिरने से एक व्यक्ति व उसके पालतू कुत्ते की मौत

राजधानी रांची के बेड़ो में कुदरत का कहर देखने को मिला है. यहां खुखरा गांव में  ठनका गिरने से एक व्यक्ति और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई है. मृतक की पहचान भीम महतो के रूप में हुई है.

Continue reading

ट्रांसफर प्रशासनिक हो सकता है, लेकिन दंड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता : हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश को रद्द कर दिया है. यह मामला धनबाद जिला पुलिस बल से अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए कर्मियों से जुड़ा है. कोर्ट ने इनके ट्रांसफर और रिलीविंग आदेश को रद्द करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता मूल स्थान (धनबाद) पर जॉइन करें और अधिकारी जॉइनिंग स्वीकार करें.

Continue reading

हजारीबाग वन भूमि घोटाला :   IAS विनय चौबे को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार

हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले के आरोपी IAS विनय विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है. न्यायमूर्ति एआर चौधरी की कोर्ट ने विनय चौबे को बेल देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. इससे पूर्व में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही