Search

झारखंड न्यूज़

रांची : राहुल सिंह गैंग ने कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 व बम से जान मारने की धमकी

रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पैसे नहीं देने पर AK-47 और बम से जान से मारने की धमकी दी गई है. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

झारखंड की युवतियों को जबरन दिए जाते थे ‘जवानी’ के इंजेक्शन, मामला दर्ज

मुंबई में झारखंड की दो युवतियों को कथित तौर पर जबरन जवान करने वाला इंजेक्शन देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, खुद को डॉक्टर बताने वाली एक महिला ने दोनों युवतियों को अपने घर में रखकर उन्हें इंजेक्शन दिए. दावा किया जाता था कि इससे उनके शरीर का तेजी से विकास होगा.

Continue reading

जामताड़ाः लापता दो नाबालिग बहनें लुधियाना से बरामद,  युवक गिरफ्तार

मिहिजाम पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए दोनों बहनों की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में ट्रेस की. थाना प्रभारी प्रदीप राणा के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में टीम  लुधियाना पहुंची. वहां डिवीजन थ्री थाना क्षेत्र के न्यू शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया.

Continue reading

बहरागोड़ा: गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को 'गौ सम्मान दिवस' के अवसर पर गायत्री परिवार (खण्डामौदा) ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से गौ माता को 'राष्ट्र माता', 'राष्ट्रीय धरोहर' अथवा 'राष्ट्र आधार' के रूप में सम्मानित करने की मांग की गई है.

Continue reading

तथ्यों से भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा, फर्जी निकासी जांच में कोई ढिलाई नहीं : राकेश सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को कांग्रेस ने राजनीतिक रूप से प्रेरित और भ्रामक करार दिया है. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी कर रही है. जबकि ट्रेजरी से जुड़े कथित मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जा रही है.

Continue reading

रांची : ट्रैफिक पुलिस ने बिना सीट बेल्ट के ड्राइवर को पकड़ा तो नकली राज्यपाल से कराई बात, 2 हिरासत में

राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस आज एक कार की चेकिंग कर रही थी. कार में बैठा ड्राइवर बिना सीट बेल्ट पहने ड्राइव कर रहा था. पुलिस ने देखा तो कार को रोक कर चेकिंग की. इसके बाद अंदर बैठे ड्राइवर का इगो हर्ट हो गया और ट्रैफिक पुलिस को सीधे धमकी दे डाली.

Continue reading

बहरागोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौत का तांडव: वाहन की टक्कर में विक्षिप्त की मौत

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत माटिहाना के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बीती रात रफ्तार के कहर ने एक और मासूम जीवन को काल के गाल में धकेल दिया. जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे मौजूद लगभग 45 वर्षीय एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया.

Continue reading

गिरिडीहः युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपुर पंचायत के प्रकारों निवासी बालेश्वर राणा का पुत्र श्रीकांत कुमार घर से 500 मीटर की दूरी पर आम बागान के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला.

Continue reading

खूंटी : चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचे देवर-भाभी

शहर के बीचों-बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब थाना गेट के सामने एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि बाइक सवार और उनके साथ बैठी महिला सुरक्षित बच गए.

Continue reading

रांची : गोस्सनर कॉलेज में करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

गोस्सनर कॉलेज, रांची के कॉलेज ऑडिटोरियम में मंगलवार को “करियर काउंसलिंग प्रोग्राम” का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन आईक्यूएसी (IQAC), राजनीति विज्ञान विभाग एवं ‘आयांश द सिविल सर्विसेज’ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.

Continue reading

हजारीबाग: सवाल पूछने पर पत्रकार से मारपीट, बाबूलाल ने मंत्री इरफान पर लगाए गंभीर आरोप

हजारीबाग में पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Continue reading

रिश्वत मामले में सीसीएल के लिपिक को तीन साल की सजा

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश-II कुलदीप की अदालत ने रिश्वत मामले में सीसीएल के लिपिक मोहम्मद महफूज आलम को तीन साल की सजा दी है. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Continue reading

रांची के मनिटोला में बेटी ने मां की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ा, तीन अरेस्ट

जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र से मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मनिटोला में बेटी ने अपनी मां की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला है.

Continue reading

फर्जी निकासी मामला: तीसरे दिन भी बोकारो पहुंची CID टीम, हार्ड डिस्क-पेन ड्राइव सहित कई कागजात जब्त

झारखंड में बोकारो और हजारीबाग में कथित ट्रेजरी घोटाले मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) लगातार तीसरे दिन भी बोकारो पहुंचकर छापेमारी और पूछताछ कर रही है. टीम ने एसपी कार्यालय सहित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं.

Continue reading

चतरा : अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 7 लाख के अफीम के साथ चार गिरफ्तार

चतरा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही