झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्टूबर को सुनवाई
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के मुद्दे पर जारी सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने यह कहा कि इस मुद्दे पर झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में ही याचिकाएं दायर है. यह नियम संगत नहीं है. एक साथ दोनों जगह याचिका दायर होने का मामले उठने के बाद Amicus Curiae ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका की और न्यायालय से यह अनुरोध किया कि झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करे. कोर्ट ने Amicus Curiae के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया और हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका 1194/2025 की सुनवाई करने का फैसला किया.
Continue reading
