Search

झारखंड न्यूज़

रांची : सीसीएल में हिंदी में ही होगी फाइलों की नोटिंग-ड्राफ्टिंग

सीसीएल मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कड़ा संदेश दिया गया. मानव संसाधन विभाग एवं राजभाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ. जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यालयी कार्यों में हिंदी का प्रयोग हर हाल में सुनिश्चित किया जाए.

Continue reading

पश्चिम बंगाल में इस बार बनेगी भाजपा की सरकारः बाबूलाल

पूर्व मुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दावा किया है. कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की शानदार जीत होगी और पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

Continue reading

झारखंड के 4 जिलों में मलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

झारखंड के सबसे ज्यादा मलेरिया प्रभावित जिलों खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा में मलेरिया उन्मूलन अभियान शुरुआत की गई हैं. यह कार्यक्रम NVBDCP और CINI के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 21 प्रखंडों के 115 दुर्गम गांवों में मलेरिया नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

Continue reading

विश्व टीबी दिवस पर 76 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र, जल्द 1250 और पदों पर होगी बहाली

नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 76 संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

Continue reading

सरला बिरला विवि में क्लाइमाथॉन का समापन, पेश किए गए जलवायु समाधान

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीतिक ज्ञान मिशन के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्लाइमाथॉन का समापन हो गया. यह प्रशिक्षण क्लाइमाथॉन सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में हुआ.

Continue reading

रांची: नीदरलैंड से LSD मंगाने वाले 2 छात्र रिमांड पर, पोस्ट ऑफिस से नई खेप बरामद

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंडरा ओपी क्षेत्र में डार्क वेब के जरिए नीदरलैंड से एलएसडी (LSD) मंगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों—कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा को रिमांड पर लिया है. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हेहल उप डाकघर से ड्रग्स की एक और खेप बरामद की गई.

Continue reading

लातेहारः रामनवमी पूजा महासमिति के अंतिम मंगलवारी जुलूस में शामिल हुए श्रद्धालु

लातेहार में निकले अंतिम मंगलवारी पर बाइक जुलूस निकाला गया. इसमें नगर पंचायत अध्यंक्ष महेश सिंह, उपाध्यमक्ष संतोष रंजन, महासमिति के अध्य)क्ष प्रभात कुमार के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

Continue reading

रांची: DSPMU कुलपति की शोधार्थियों व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक, शैक्षणिक सुधार पर जोर

DSPMU के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज अपनी अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया. इन बैठकों में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और लंबित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया. पहली बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से जुड़े शोधार्थियों के साथ गहन संवाद किया.

Continue reading

लातेहारः चैती महाछठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

शहर के चाणक्य नगरी स्थित औरंगा नदी मुख्या छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्यं अर्पित कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए नि:शुल्क दूध की व्यवस्था की गई.

Continue reading

रांची विवि: MBBS द्वितीय प्रोफेशनल माइक्रो-बायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा तिथि बदली

रांची विश्वविद्यालय ने MBBS द्वितीय प्रोफेशनल एग्जाम 2026 के तहत माइक्रोबायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले यह परीक्षा 27 मार्च को निर्धारित थी, जिसे अब स्थगित कर 30 मार्च कर दिया गया है.

Continue reading

लातेहारः संकटमोचन भवानी मंदिर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन हुए विविध अनुष्ठान

तीन दिवसीय अनुष्ठाान के दूसरे दिन मंदिर परिसर में वेदी पूजन के बाद दुर्गा सप्त्शति का पाठ किया गया. यज्ञाचार्य अनिल मिश्रा के निर्देशन में पूजन कार्य संपन्नक कराए गए. मुख्यि यजमान के रूप में साकेत कुमार सप्नीकक शामिल हुए.

Continue reading

रामनवमी के कारण रांची विवि की परीक्षा स्थगित, नई तिथि जारी

रांची विश्वविद्यालय ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर पीजी सेमेस्टर-II (2024-26) की एक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मार्च 2026 को निर्धारित एमबीए सेमेस्टर-II (पेपर CC-205) की परीक्षा अब 1 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

Continue reading

रांची: जनता दरबार में 700 से ज्यादा मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखीं.

Continue reading

गोईलकेरा में 'पलाश दीदी कैफे' का उद्घाटन, विधायक जगत माझी ने चखा झारखंडी व्यंजनों का स्वाद

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 'पलाश दीदी कैफे' का विधिवत उद्घाटन किया गया. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित इस कैफे का उद्घाटन विधायक जगत माझी ने फीता काटकर किया.

Continue reading

आय से अधिक संपत्ति मामला: रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को मिली डिफॉल्ट बेल

रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह की ओर से दूसरी बार दाखिल डिफॉल्ट बेल याचिका में उन्हें बड़ी राहत मिल गई. एसीबी की विशेष कोर्ट ने समय सीमा में आरोप पत्र दाखिल नहीं होने का फायदा देते हुए उन्हें डिफॉल्ट बेल प्रदान कर दी. इससे पहले एक बार उनकी डिफॉल्ट बेल की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इसके बाद उनकी ओर से दूसरी बार डिफॉल्ट बेल याचिका दाखिल की गई थी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही