Search

रांची न्यूज़

विष्णुगढ़ कांड पर सख्त हुईं DGP, SIT गठित, एक हफ्ता में रिपोर्ट देने का निर्देश

Ranchi: हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले को डीजीपी तदाशा मिश्र ने बेहद गंभीरता से लिया है. इस जघन्य अपराध के विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. डीजीपी के निर्देश पर गठित इस एसआईटी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को सौंपा गया है.

Continue reading

अजय झा बने खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स के तकनीकी पदाधिकारी

Ranchi: बी.एस.पी. उच्च विद्यालय, सेक्टर-2 धुर्वा के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक अजय झा को खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स-2026 के प्रथम संस्करण में मलखंब प्रतियोगिता के लिए झारखंड से एकमात्र तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. यह प्रतियोगिता 2 से 4 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी.

Continue reading

घूसखोर चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को 3 दिनों के रिमांड पर देने का आदेश

Ranchi: सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने रेलवे में घूसखोरी के मामले की आगे की जांच के लिए हिमांशु शेखर को तीन दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया है. रिमांड की अवधि 30 मार्च से शुरू होगी. उल्लेखनीय है कि सीबीआई रांची (एसीबी) ने 25 अप्रैल को रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.

Continue reading

रांची के इन इलाकों में 30-31 को नहीं आयेगा सप्लाई वाटर, जान लें वजह

Ranchi: राजधानीवासियों को अगले 2 दिन पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा. सप्लाई वाटर नहीं आने से 30 और 31 मार्च को लोगों को पानी को लिए कुछ वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ेगा. दरअसल बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे कनेक्टिंग सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण 30 और 31 मार्च को जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.

Continue reading

रांची पुलिस के लिए चोर बने सिरदर्द, लगातार दे रहे घटनाओं को अंजाम

Ranchi: रांची में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. खासकर चोर बंद घरों की रेकी कर चोरी कर रहे हैं. रांची में चोरी की घटना और चोर दोनों ही पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. चोर शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. हाल के दिनों में चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

Continue reading

हजारीबाग दुष्कर्म मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

हजारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करार दिया है.

Continue reading

पत्नी की हत्या मामले में HC ने पति की सजा को रखा बरकरार, सास-ससुर सहित 4 बरी

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में सजा के खिलाफ दो अलग-अलग अपील पर फैसला सुनाया है. एक अपील में मृतका की सास  सहित तीन रिश्तेदार को बरी कर दिया, जबकि दूसरे अपील में मृतका के ससुर को बरी किया और पति साजिद मियां की सजा को बरकरार रखा है.

Continue reading

पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति ने अखाड़ों का किया भव्य स्वागत

पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति ने हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया. इस खास मौके पर समिति द्वारा अखाड़ाधारियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और गरिमा से भर गया.

Continue reading

बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में भैंस के मांस की आपूर्ति का टेंडर रद्द

Ranchi: बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति से संबंधित टेंडर रद्द कर दिया गया. इसकी वजह 2026-27 में आपूर्ति के लिए निकाले गये टेंडर में सिर्फ दो ही लोगों का शामिल होना है.

Continue reading

Jharkhand Weather: अगले 24 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में बना चक्रवाती दबाव का असर राज्य के मौसम पर साफ दिख रहा है

Continue reading

108 एंबुलेंस कर्मियों का राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान, मांगें नहीं मानी तो झारखंड में सेवाएं होंगी ठप

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध जताया है. संघ ने सम्मान फाउंडेशन पर तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई और श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

Continue reading

हजारीबाग घटना पर भाजपा का हमला, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन का अल्टीमेटम

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के कुसुम्बा गांव में हुई बच्ची की हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के दौरान जहां लोग उत्सव मना रहे थे,

Continue reading

रांची: ETD बढ़ोतरी व अव्यवहारिक लक्ष्य से परेशान शराब विक्रेता, सरकार से राहत की मांग

वाइन रिटेलर्स एसोसिएशन ने आज प्रेस क्लब रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्पाद परिवहन शुल्क यानी ETD में बढ़ोतरी और अव्यवहारिक राजस्व लक्ष्यों को लेकर अपनी चिंता जताई. एसोसिएशन ने बताया कि रांची जिले के लिए ETD में झारखंड के अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा वृद्धि की गई है. इससे यहां के खुदरा विक्रेताओं को प्रतिस्पर्धा में नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Continue reading

गुमशुदा पति की बरामदगी याचिका हाईकोर्ट ने की निष्पादित

झारखंड हाईकोर्ट ने आशा देवी द्वारा दायर हैबियस कॉर्पस याचिका निष्पादित कर दी. प्रार्थी ने यह याचिका उनके पति की गुमशुदगी को लेकर दायर की थी, जिसमें अदालत से उन्हें खोजकर पेश करने की मांग की गई थी. राज्य सरकार ने अपने जवाब में बताया था कि प्रार्थी के पति (कॉर्पस) का शव बरामद हो चुका है.

Continue reading

गैंगस्टर प्रिंस खान का डिजिटल साम्राज्य, ‘गुरु’ के इशारे पर फैला अपराध का नेटवर्क

झारखंड में संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें गैंगस्टर प्रिंस खान की भूमिका सबसे अहम बताई जा रही है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही