Search

रांची न्यूज़

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान की मांग तेज, DSPMU से कल्याण विभाग तक छात्रों का पैदल मार्च

झारखंड में लंबित छात्रवृत्ति भुगतान की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. आज रांची में DSPMU के छात्रों ने आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रवृति मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला. यह मार्च विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से कल्याण विभाग तक निकाला गया.

Continue reading

MP-MLA कोर्ट में न्यायिक कार्यवाही में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए. न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के बाद उन्हें अगली तारीख पर उपस्थित होने से छूट मिल गई.

Continue reading

झारखंड HC ने शेयर्ड पेरेंटिंग ऑर्डर किया खारिज, कहा-बच्चे की भलाई, पिता के नेचुरल गार्जियन होने के स्टेटस से ज्यादा जरूरी

झारखंड हाई कोर्ट ने एक मामले में फैमिली कोर्ट के ऑर्डर को खारिज करते हुए कहा है कि बच्चे की भलाई, पिता के नेचुरल गार्जियन होने के स्टेटस से ज्यादा जरूरी है. यह अपील फैमिली कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ थी, जिसमें पति की हिंदू माइनॉरिटी एंड गार्जियनशिप एक्ट के सेक्शन 6 के तहत बच्चों की कस्टडी मांगने वाली अर्जी खारिज कर दी गई थी और इसके बजाय “शेयर्ड पेरेंटिंग अरेंजमेंट” की इजाजत दी गई थी.

Continue reading

कैबिनेट मंजूरी के बाद 3 दिन में किसानों को मिलेगा भुगतान , 15 दिसंबर से 700 केंद्रों पर धान खरीद होगी शुरू

झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है. अब किसानों को धान बेचने के बाद 72 घंटे (3 दिन) के भीतर पूरा भुगतान उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग ने इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे अब मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है. मंजूरी मिलते ही 15 दिसंबर से राज्य में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

Continue reading

विनय चौबे व विनय सिंह की योजनाबद्ध धोखाधड़ी का उदाहरण है हजारीबाग भूमि घोटाला : HC

हजारीबाग भूमि घोटाला विनय सिंह और विनय चौबे की योजनाबद्ध धोखाधड़ी का उदाहरण है. हाईकोर्ट ने नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की जमानत याचिका को रद्द करने के दौरान यह टिप्पणी की है. साथ ही यह भी कहा है कि सरकारी अधिकारी द्वारा निजी स्वार्थ के लिए सरकारी शक्तियों का इस्तेमाल अत्याधिक गंभीर है. इससे सामाज के नैतिक ढांचे को भी नुकसान पहुंचता है.

Continue reading

रांची : पंडरा बाजार समिति में चोरों का आतंक, तीन दुकानों की दीवार तोड़ लाखों की चोरी

पंडरा बाजार समिति में दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी की घटना सामने आई है. शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गए.

Continue reading

झारखंड : पांच IPS अधिकारियों को मिली लंबित कांडों के त्वरित निपटारे की विशेष जिम्मेदारी

झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय ने राज्य के सभी जिलों में लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा और उनके त्वरित निपटारे के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Continue reading

हजारीबाग वन भूमि घोटाला : नेक्सजेन मालिक विनय सिंह से दूसरे दिन भी पूछताछ करेगी एसीबी

हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह से आज (शनिवार) भी पूछताछ करेगी. विनय सिंह वर्तमान में हजारीबाग जेल में बंद हैं.

Continue reading

RIMS में सफाई से लेकर दवाई की उपलब्धता तक में खामियां : रिपोर्ट

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर की गई जांच में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल RIMS की स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आयीं हैं. जांच रिपोर्ट JHALSA की मेंबर सेक्रेटरी ने अस्पताल परिसर के निरीक्षण के बाद तैयार किया है. निरीक्षण में अस्पताल की दैनिक व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली से जुड़ी कई कमियां उजागर हुई हैं.

Continue reading

पान दुकान से भी बदतर एक सरकारी कार्यालय जहां कोई दस्तावेज नहीं

Ranchi :   गांव में पान की दुकान पर एक छोटी सी कॉपी होती है. जिसे दुकानदार संभाल कर रखता है. इसी कॉपी में उसके दुकान की आमदनी और खर्च का हिसाब लिखा होता है. लेकिन झारखंड में एक सरकारी कार्यालय ऐसा भी है जहां कोई दस्तावेज नहीं है. इस दफ्तर से लाखों की सामग्रियों की खरीद होती है. लेकिन दफ्तर में ना तो कैश बुक है और ना ही स्टॉक रजिस्टर. सरकार का यह अनोखा दफ्तर गुमला के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी का है.

Continue reading

रामगढ़: लोहरा-करमाली समाज का बैठक परिचर्चा सह मिलन समारोह 7 को

लोहरा/करमाली समाज समन्वय समिति झारखंड प्रदेश का एकदिवसीय बैठक परिचर्चा सह मिलन समारोह सामुदायिक भवन नया नगर बरकाकाना में आगामी 7 दिसंबर को आयोजित किया गया है.

Continue reading

रांची : दो दिवसीय महाविभूति कलश व चरणपादुका स्थापना दिवस संपन्न

औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा का दो दिवसीय अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती सम्पन्न हुआ.

Continue reading

अवैध बैनर-पोस्टर व होर्डिंग्स पर निगम की कार्रवाई, कइयों पर लगाया जुर्माना

रांची नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति लगाए जा रहे बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स पर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है. झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 171 का उल्लंघन करते हुए कई संस्थान अपनी प्रचार सामग्री शहर में चिपका रहे थे.

Continue reading

नगर निगम प्रशासक ने बहु बाजार व वार्ड 16 का किया निरीक्षण

रांची नगर निगम शहर में रोजगार बढ़ाने और वेंडर्स को बेहतर व्यवस्था देने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसी क्रम में आज प्रशासक सुशांत गौरव ने बहु बाजार चौक स्थित निगम की 63 डिसमिल जमीन का निरीक्षण किया.

Continue reading

राज उरांव झारखंड आदिवासी कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन नियुक्त

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम बदलाव करते हुए राज उरांव को आदिवासी कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन नियुक्त किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही