Search

रांची न्यूज़

थ्रोबॉल चैंपियनशिप :झारखंड की बेटियों ने जीता कांस्य पदक

महाराष्ट्र के बदलापुर में हुई 35वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता

Continue reading

रामगढ़ः गोवा अग्निकांड में मृत झारखंड के 3 युवकों के शव विमान से रांची लाए गए

मृतकों में झारखंड के तीन युवक प्रदीप महतो, विनोद महतो व मोहित मुंडा शामिल हैं. ये गोवा के क्लब में रसोई बनाने व सहायक कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. झारखंड के तीनों युवकों के शव सोमवार को विमान से रांची एयरपोर्ट लाए गए.

Continue reading

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : झारखंड की लगातार सातवीं जीत, राजस्थान को 36 रन से हराया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (ग्राउंड ए) में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में झारखंड ने राजस्थान को 36 रन से हराकर अपनी लगातार सातवीं जीत दर्ज की.

Continue reading

मुख्यमंत्री से मिले विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति, पुस्तक भेंट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति चन्द्र भूषण शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की.

Continue reading

ताइक्वांडो कलर बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में 123 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

एम.बी. ताइक्वांडो अकादमी, बुंडू में झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 123 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Continue reading

रांची जिला पुलिस में 12 दरोगा 8 सप्ताह के प्रोन्नति प्रशिक्षण पर, SSP ने जारी किया आदेश

रांची जिला पुलिस बल में पदस्थापित 12 पुलिस सब इंस्पेक्टर (दरोगा) को अनिवार्य प्रोन्नति प्रशिक्षण के लिए झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग भेजा गया है.

Continue reading

इनर व्हील क्लब का संदेश, अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं , महिलाओं को सशक्त बनाएं

इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका के पास महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मुहिम ऑरेंज द वर्ल्ड के तहत आयोजित किया गया, जो हर वर्ष 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक विश्वभर में मनाया जाता है. इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, दुष्कर्म और अन्य लैंगिक अत्याचारों पर समाज को संवेदनशील बनाना है.

Continue reading

रांची: डोरंडा में अली गैंग की हिंसक झड़प, जमकर मारपीट, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित तुलसी चौक, पुराना हाई कोर्ट के समीप सोमवार को उस वक्त अचानक तनाव और अफरा-तफरी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई और जमकर मारपीट हुई.

Continue reading

फिल्म फेस्टिवल में फीचर फिल्म दहलीज को मिला पहला पुरस्कार

रचनात्मकता, तकनीक और बिजनेस मॉडल को एक मंच पर लाने वाला मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर छऊ नृत्य पर आधारित विवेक उपाध्याय की डॉक्यूमेंट्री ‘चैत्र पर्व–द छऊ महोत्सव’ की स्क्रीनिंग से हुई, जिसने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया.

Continue reading

रिम्स में इलाज होगा और बेहतर, मरीजों की सुविधाओं के लिए लिए गए कई बड़े फैसले

रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. इन फैसलों के बाद अस्पताल में नई व्यवस्थाएं लागू होंगी और मरीजों को अधिक सुव्यवस्थित सेवाएं मिल सकेंगी.

Continue reading

निलंबित IAS विनय चौबे ने ससुर के नाम पर अशोक नगर में खरीदा है मकान

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे ने अशोक नगर में एसएन त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गये मकान का भुगतान किया था. एसएन त्रिवेदी सेवानिवृत IFS अधिकारी हैं. वह विनय चौबे के ससुर भी हैं. विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच के दौरान इस खरीद से संबंधित ब्योरा जांच एजेंसियों को मिला है. इस बीच विनय चौबे की विदेश यात्राओं के सिलसिले में भी जांच तेज कर दी गयी है. ट्रेवल एजेंसियों से इससे संबंधित ब्योरे की मांग की गयी है.

Continue reading

मांडर में 17 दिसंबर को धूमधाम से मनेगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री होंगी मुख्य अतिथि

ऑल चर्चे कम्बाइंड क्रिश्चियन एसोसिएशन, मांडर की ओर से 17 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जाएगा. शेख भिखारी स्टेडियम, हेशमी मांडर में होने वाली इस भव्य गैदरिंग को लेकर मांडर में बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई.

Continue reading

FSO-CDPO का रिजल्ट 16 माह से पेंडिंग, JPSC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी

जेपीएससी द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और CDPO मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 16 महीने से लंबित है. परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी से नाराज सैंकड़ों अभ्यर्थी एक बार फिर जेल पार्क स्थित जेपीएससी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे हैं और जेपीएससी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. अभ्यर्थी जल्द से जल्द दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही