Search

रांची न्यूज़

झारखंड विस सत्र : सदन में गरमाया बालू के अवैध खनन का मुद्दा, शशिभूषण मेहता व मंत्री योगेंद्र में तीखी बहस, नवीन जायसवाल भी कूदे

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने बालू की किल्लत का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जेएसमबीसी द्वारा राज्य में बालू घाटों के संचालन की व्यवस्था के दौरान कम दर पर एमडीओ के चयन  किए जाने के कारण सरकार को काफी राजस्व का नुकसान हुआ है.  लेकिन संबंधित मंत्री ने कहा कि राज्य को नुकसान नहीं हुआ है.

Continue reading

झारखंड विस सत्र : बाबूलाल ने MBBS काउंसलिंग की CBI जांच व JCECEB के शीर्ष अधिकारियों को हटाने की मांग की

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एमबीबीएस नामांकन में अनियमितता बरते जाने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में एमबीबीएस में नामांकन काफी अनियमितता बरती जाती है. मेडिकल काउंसलिंग में गड़बड़ी की जाती है.

Continue reading

झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दुमका में विनय चौबे से जुड़े श्रवण जालान के रिश्तेदार के घर पर ACB रेड

झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दुमका में बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार की सुबह एसीबी की एक टीम ने विनय चौबे से जुड़े माने जा रहे व्यवसायी श्रवण जालान के एक करीबी रिश्तेदार नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है.

Continue reading

झारखंड पुलिस का आदेश :  प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले SI होंगे निलंबित, नियंत्री पदाधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

झारखंड पुलिस ने अपने अधिकारियों के लिए निर्धारित आठ सप्ताह के अधिष्ठापन प्रशिक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. प्रशिक्षण निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सब इंस्पेक्टर और मेजर रैंक के किसी भी पुलिस पदाधिकारी को इस अनिवार्य प्रशिक्षण से किसी भी हालत में छूट नहीं दी जाएगी.

Continue reading

महालेखाकार को आशंका- झारखंड में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन

महालेखाकार ने बालू घाटों से बालू खनन और बालू घाटों में रिजर्व का आकलन करने के लिए 14 ऐसे घाटों को चुना जिसमें माइनिंग नहीं हुई. महालेखाकार द्वारा नमूना के तौर पर चुने गये 14 घाट तीन जिलों से संबंधित है. इन जिलों में धनबाद, पाकुड़ और सिमडेगा का नाम शामिल है. नमूना जांच के लिए धनबाद के चार बालू घाटों, पाकुड़ के छह और सिमडेगा के चार बालू घाटों को चुना गया.

Continue reading

टेबल टेनिस चैंपियनशिप: ट्रिजल व श्रेयश्री ने जीता अंडर-13 का खिताब

हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रही पांचवीं UTT नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन पंजाब के ट्रिजल वोहरा और पश्चिम बंगाल की स्रेयश्री चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 बालक और बालिका वर्ग के खिताब अपने नाम किए.

Continue reading

उन्नीस धर्मबहनों ने धारण किया प्रथम व्रत, ईश्वर को समर्पित किया जीवन

संत अन्ना की पुत्रियों के धर्म संघ की उन्नीस धर्मबहनों ने शुद्धता, निर्धनता और आज्ञापालन का प्रथम व्रत धारण कर ईश्वर को अपना जीवन समर्पित किया.

Continue reading

राज्य में 119 स्कूलों को मिलेगा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

झारखंड में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एवं स्वच्छ-हरित विद्यालय रेटिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने अनुश्रवण दल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

Continue reading

लंबित छात्रवृत्ति को लेकर आजसू छात्र संघ 9 दिसंबर से आंदोलन शुरू करेगा

आजसू छात्र संघ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य में सात लाख विद्यार्थियों की पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ‘शिक्षा के लिए भिक्षा: जनाक्रोश आंदोलन’ को और व्यापक किया जाएगा.

Continue reading

न्यायिक सेवा में फेरबदल, एसबी शर्मा रांची के नए सीजेएम

झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के अधिकारियों के बीच बड़ा फेरबदल किया है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर अधिकारियों का प्रमोशन, स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है.

Continue reading

सांसद ने लोकसभा में उठाया झारखंड छात्रवृत्ति मुद्दा, त्वरित समाधान की मांग

आजसू सांसद एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने लोकसभा में झारखंड के सात लाख एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया है.

Continue reading

रांची में बड़े पैमाने पर वाहनों की जांच, 72,650 रुपये जुर्माना, 5 वाहन जब्त

रांची में आज जिला प्रशासन ने अलग-अलग जगहों पर ट्रक, हाइवा और डंपर जैसे भारी वाहनों की सघन जांच की. यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया.

Continue reading

मजदूर संघ का रांची में 10 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन

झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10 दिसंबर को रांची में विरोध धरना–प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया है.

Continue reading

रांची में बेघर लोगों के लिए 50 बेड का आधुनिक अस्थायी आश्रय गृह शुरू

बढ़ती सर्दी को देखते हुए राज्य सरकार और रांची नगर निगम ने बेघर लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया है. मेन रोड स्थित फिरायालाल के पास 50-बेड (30 पुरुष, 20 महिला) का अत्याधुनिक निःशुल्क आश्रय गृह शुरू किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही