Search

रांची न्यूज़

रांची नगर निगम सुर्खियों में – सड़कों से अतिक्रमण हटाने से लेकर नालियों की सफाई तक तेज

न दिनों रांची नगर निगम शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान, नालियों की सफाई, और सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है. प्रशासन का कहना है कि कोशिश यही है कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो.

Continue reading

मॉनसून सत्र : सदन में गूंजा झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक और सूर्या हांसदा एनकाउंटर का मुद्दा

विधायक नवीन जायसवाल ने प्रदीप यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं. विश्वविद्यालय विधेयक के जरिए गर्वनर का पावर सीज किया गया है. इस विधेयक के आने से थर्ड-फोर्थ ग्रेड सहित प्रोफेसर की बहाली सही तरीके से नहीं होगी. अब छात्र संघ चुनाव भी नहीं होगा.

Continue reading

मॉनसून सत्रः हंगामे की भेट चढ़ गए 235 अल्पसूचित और तारंकित प्रश्न, स्पीकर ने भी चेताया

झारखंड विधानसभा में चार दिनों के मॉनसून सत्र में 235 अल्पसूचित और तारंकित प्रश्न धरे के धरे रह गए. ये सभी जनता के मुद्दों से जुड़े सवाल थे. गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पक्ष-विपक्ष विश्वविद्यालय विधेयक, सूर्या हांसदा प्रकरण को लेकर आमने-सामने हो गए.

Continue reading

एसीबी की कार्रवाई से झारखंड में नयी उत्पाद नीति लागू करने में हो रही परेशानी

Ranchi : शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई से उत्पाद नीति 2025 लागू करने में परेशानी पैदा हो गयी है. यह स्थिति एसीबी द्वारा 26 अगस्त को उत्पाद नीति और उसे लागू करने से संबंधित फाइलों के जब्त करने की वजह से हुई है.

Continue reading

ब्लूएरा: भारत का पहला स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर-ऐप लॉन्च

गुरुवार को राजधानी रांची में प्रेस क्लब में भारत का पहला स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर-ऐप BlueEra लॉन्च किया गया. यह ऐप पूरी तरह से भारतीय तकनीक और विकास पर आधारित है और डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

Continue reading

झारखंड विस मॉनसून सत्र : दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

दीपक बिरूआ ने कहा कि झारखंड आंदोलन के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन राजनेता ही नहीं, बल्कि विचार और आंदोलन थे. इस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रस्ताव पर भाजपा पूरी तरह से साथ है. इसमें झारखंड आंदोलन के प्रणेता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का भी नाम जोड़ दिया जाए.

Continue reading

JOB ALERT : IBPS क्लर्क भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा IBPS Clerk XV (15वीं) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Continue reading

झारखंड सरकार ने बनायी गोड्डा में ऊर्जा परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर उच्च स्तरीय समिति

Ranchi: झारखंड विधानसभा में गोड्डा विधायक प्रदीप यादव द्वारा उठाए गए प्रश्न पर गोड्डा जिले में अडाणी पावर लिमिटेड की परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण मामले की जांच के लिए झारखंड सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है.

Continue reading

झारखंड : बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से रोजाना वसूले जा रहे 42.78 लाख जुर्माना

झारखंड में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में हर दिन बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से औसतन 42.78 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है.

Continue reading

झारखंड जगुआर के जवान को सांप ने काटा, स्थिति गंभीर

झारखंड जगुआर के जवान मिथिलेश राम को एक जहरीले सांप ने काट लिया. जिसके बाद उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है.

Continue reading

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला NHRC में दर्ज, आजसू ने की CBI जांच की मांग

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला दिल्ली की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है. आयोग ने आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  आजसू पार्टी ने इस घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और सीबीआई जांच की मांग की है.

Continue reading

मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस में भर्ती, सीएम हेमंत पहुंचे अस्पताल

झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें रांची के पारस अस्पताल में  भर्ती किया गया है. मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Continue reading

झारखंड विस मॉनसून सत्र : सदन शुरू होते सत्ता पक्ष व विपक्ष का वेल में हंगामा, कार्यावाही 12 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर सदन की कार्यावाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों वेल में घुस गए हैं और हंगामा करने लगे.

Continue reading

मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से झटका

दरअसल रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने मनोज पुनमिया के खिलाफ आरोप गठित कर दिया था और डिस्चार्ज याचिका भी खारिज कर दी थी. ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए उसने वर्ष 2012 में हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन दाखिल की थी. जिस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने उनकी क्रिमिनल रिवीजन खारिज कर दी. इस आदेश के बाद मनोज पुनमिया के विरुद्ध ट्रायल जारी रहेगा.

Continue reading

झारखंड विस मॉनसून सत्र : मांडू विधायक अपनी मांगों को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे

मांडू विधायक निर्मल महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से  चैनपुर और कर्मा को अलग प्रखंड का दर्जा देने और दाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल करने की मांग की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही