Search

रांची न्यूज़

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है. 2 अगस्त को अपने आवास पर गिरने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Continue reading

पावर सेक्टर में अब झारखंड रहेगा खुद के भरोसे, पतरातू प्लांट से कॉमर्शियल उत्पादन शुरू

Ranchi: झारखंड को अब बिजली के लिए निजी और सेंट्रल सेक्टर के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा. पतरातू में बन रहे 4000 मेगावाट के पावर प्लांट की पहली यूनिट से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है.

Continue reading

रांची में धड़ल्ले से हो रही गाड़ियों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़, अपराधी भी उठा रहे फायदा

राजधानी की सड़कों पर इन दिनों  वाहनों की नंबर प्लेट के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की जा रही है. खासकर युवाओं में यह चलन तेजी से बढ़ रहा है. कोई बाइक की नंबर प्लेट पर ब्लैक टेप चिपका देता है, तो कोई अंकों को बदल देता है. वहीं कुछ गाड़ी से नंबर प्लेट ही गायब कर देते हैं. वाहनों की नंबर प्लेट से करने का मकसद ट्रैफिक सिग्नल पर लगे कैमरे और चालान कटने से बचना है.

Continue reading

रांची में बिजली व वाई-फाई के तार बने खतरा, मुख्य सड़कों पर जाल जैसा नजारा

रांची की प्रमुख सड़कों पर बिजली के खंभों पर लटक रहे तार अब लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कडरू, मेन रोड, महात्मा गांधी मेन रोड, क्लब रोड समेत कई इलाकों में खंभों पर तारों का जाल ऐसा बिछा है, मानों मकड़ी का जाल हो.

Continue reading

दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में राजनाथ सिंह, रेवंत रेड्डी बाबा रामदेव समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं

शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार के उपलक्ष्य में नेमरा में आम लोगों के लिए श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया, जहां भारी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया. आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों और अधिकारियों के लिए विशेष रूप से पुलिस केंद्र से नाश्ता और भोजन मंगवाया गया है, ताकि वे संस्कार भोज में हिस्सा न लें और अपनी ड्यूटी पर ध्यान केंद्रित कर सकें. इस दौरान, वहां लगी स्क्रीनों पर शिबू सोरेन की जीवनी पर बनी एक छोटी फिल्म भी दिखाई जा रही है, जिससे लोग उनके जीवन और संघर्ष के बारे में जान सकें.

Continue reading

रांची : अक्टूबर में होगा पहला ‘धरती आबा जनजातीय फिल्म महोत्सव

झारखंड सरकार इस वर्ष अक्टूबर महीने में पहली बार ‘धरती आवा जनजातीय फिल्म महोत्सव’ का आयोजन करने जा रही है. इस विशेष आयोजन का उद्देश्य जनजातीय जीवन, परंपराओं और संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से एक व्यापक मंच पर प्रस्तुत करना है.

Continue reading

प्रदेश भाजपा ने सूर्या हांसदा हत्या मामले में गठित की जांच टीम, 17 को लेंगे घटना की जानकारी

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूर्या हांसदा के तथाकथित एनकाउंटर मामले में सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है.

Continue reading

रामदास सोरेन का सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा को समर्पित रहाः केशव महतो

झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अभी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के दुःख से राज्य उबर भी नहीं पाया था कि एक और अपूरणीय क्षति ने प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है.

Continue reading

मंत्री रामदास सोरेन को रांची उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड विधानसभा परिसर में आज गमगीन माहौल रहा. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री

Continue reading

रांची में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया

रांची में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. जिलेभर के सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां तिरंगे को सलामी दी गई और देशभक्ति का माहौल छा गया

Continue reading

झारखंड आंदोलन के 6052 आंदोलनकारी चिह्नित, सबसे अधिक हजारीबाग, रांची और रामगढ़ से, देखें लिस्ट..

इस सूची में झारखंड के 23 जिलों के आंदोलनकारियों को शामिल किया गया है. हजारीबाग (1236), रांची (924), रामगढ़ (709), और देवघर (606) में सबसे अधिक आंदोलनकारी चिह्नित किए गए हैं. जबकि पाकुड़ (02), गढ़वा (06), और कोडरमा (12) में काफी कम संख्या में आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया है.

Continue reading

राज्यपाल ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि रामदास सोरेन जी का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. राज्यपाल महोदय ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

Continue reading

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को विधानसभा सभा में दी गई श्रद्धांजलि

मौके पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन आज हमारे बीच नहीं रहें. उनका असमय चले जाना हम सभी को स्तब्ध करता है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. उनके परिवार जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. इस विकट घड़ी में ईश्वर उनके चाहने वालों को सहन शक्ति दें.

Continue reading

रामदास सोरेन : संघर्ष से सफलता तक का सफर, 44 वर्षों बाद मंत्री पद की कुर्सी तक पहुंचे

रामदास सोरेन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 में झामुमो की सदस्यता लेने के साथ की थी. उसी वर्ष उन्हें घोड़ाबांधा का पंचायत सचिव बनाया गया था. वह धीरे-धीरे पार्टी में आगे बढ़ते गए और जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के प्रथम सचिव, अनुमंडल कमेटी के प्रथम सचिव और अविभाजित जिले में जिला सचिव के पद पर रहे.

Continue reading

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. उनके सम्मान में आज शनिवार को पूरे झारखंड में राजकीय शोक मनाया जाएगा. सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने शनिवार की सुबह इस संबंध में आदेश जारी किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही