Search

रांची न्यूज़

Ranchi : किसानों को मिलेगा लाभ, सिद्धो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में लिए गए कई फैसले

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, रांची की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सहकारी संघ को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

Continue reading

Ranchi News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से सोमवार को राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. राजधानी रांची के रातू रोड, कचहरी रोड, हरमू रोड, डोरंडा, बिरसा चौक और लालपुर समेत कई पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया.

Continue reading

Ranchi News : चान्हो घटना की जांच के लिए कमेटी गठित, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी की जाएगी रिपोर्ट

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में हिंदू परिवार के घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार एक जांच कमेटी गठित की गई है. यह कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में गठित हुई है.

Continue reading

Jharkhand News : बाल विवाह पर लगे रोक, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित हों- सीएम

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर हर हाल में रोक लगाई जाए और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए. उन्होंने गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा जैसे जिलों में विशेष अभियान चलाने को कहा.

Continue reading

Jharkhand News : संविधान से चलेगा देश, किसी के फरमान से नहीं- शिल्पी नेहा तिर्की

शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड में सरना, सनातन और डीलिस्टिंग को लेकर चल रही राजनीति पर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी दल या व्यक्ति विशेष के फरमान से नहीं. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को अपनी आस्था और धर्म मानने का अधिकार देता है और यही देश की लोकतांत्रिक ताकत है.

Continue reading

EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस की हिरासत में 8 साल में 427 मौतें

झारखंड पुलिस की हिरासत में हो रही मौतों ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2018 से 2026 तक राज्य में कुल 427 लोगों की मौत पुलिस और न्यायिक हिरासत के दौरान हुई है. यह आंकड़ा अपने आप में बेहद चिंताजनक है और झारखंड पुलिस की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

Continue reading

झारखंड सड़क निर्माण विभाग का प्रदर्शन 5 साल के निचले स्तर पर, 4466 करोड़ खर्च कर पूरी की सिर्फ 6 योजनाएं

सड़क निर्माण विभाग की प्रगति रिपोर्ट ने झारखंड में विकास की गति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सड़क परियोजनाओं के मामले में वित्तीय वर्ष 2025-26 पिछले पांच सालों का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला साल रहा है. विभाग ने इस एक साल में कुल आवंटित बजट का लगभग 99.% खर्च कर दिया, लेकिन उपलब्धि के नाम पर मात्र 6 योजनाएं ही पूरी की जा सकीं.

Continue reading

Result : CBSE ने दी गलत उत्तर पुस्तिकाएं, बोर्ड पर से टूट रहा छात्रों का भरोसा ?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2026 को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. कुल 85.20% छात्र सफल हुए. लेकिन लाखों छात्रों ने री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के तहत अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी की मांग की.

Continue reading

Ranchi : नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे NSUI का भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प

नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में आज हरमू में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और जमकर विवाद हुआ. मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए.

Continue reading

Ranchi News : CCL मुख्यालय में सीवीओ, CIL की अध्यक्षता में सतर्कता व सुशासन पर बैठक

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के मंथन सभागार में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Continue reading

Ranchi : लंबे समय के बाद पहुंचा सप्लाई पानी, फिर भी अधिकांश घरों तक नहीं हो रही पर्याप्त आपूर्ति

शहर के वार्ड संख्या 15 में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है. लंबे समय बाद सप्लाई पानी पहुंचा, इसके बावजूद अधिकांश घरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका. कई घरों के सिंटेक्स टैंकों तक पानी पहुंचा, जबकि बड़ी संख्या में परिवार अब भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. लोगों ने बताया कि वार्ड में करीब 50 घर हैं, लेकिन इनमें से केवल 8 से 10 घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा है.

Continue reading

Khunti : बिरसा हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा

: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिरसा हॉस्पिटल  में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया. यह पहल झारखंड के नागरिकों को सुलभ, किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी. बिरसा हॉस्पिटल बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के अंतर्गत संचालित है.

Continue reading

Ranchi News : नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, महिला समेत 3 घायल

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में नाली का विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. दो पक्षों में लड़ाई इतनी बढ़ गई की एक परिवार के लोग बुरी तरह से घायल हो गए, परिवार के माता-पिता और बच्चा पूरी तरह से जख्मी हो गया, साथ ही शरीर पर कई गंभीर चोट भी आई.

Continue reading

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर सरकार का फोकस, 5 हजार CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में राज्य ने कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस बार सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का रिजल्ट भी बेहतर रहा है, लेकिन 10वीं के परिणाम को और बेहतर बनाने की जरूरत है.

Continue reading

भीषण गर्मी से झारखंड बेहाल, तपती रातों व लू के बीच अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की भीड़

झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि अब सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//