Search

रांची न्यूज़

Jamtara News : तालाब में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

जामताड़ा थाना क्षेत्र के पाकडीह मोहल्ले में बुधवार को एक हादसे में 9 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान संदीप मंडल के पुत्र राज मंडल के रूप में हुई है.

Continue reading

Jharkhand News : ग्रामीण विकास व सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करें- CM हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Continue reading

Ranchi News: हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन कार्यों में आ रही समस्याओं पर हुई बैठक

Ranchi: जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की गणना/सूचीकरण कार्य के साथ-साथ नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य चल रहा है. जो प्रगणकों द्वारा विधिवत रूप से शुरू किया गया है. इस दौरान प्रगणक घर-घर जा रहे हैं. मकानों, परिवारों और संबंधित जानकारियां लेकर सारी रिपोर्ट को संग्रहित कर रही है.  यह अभियान 14 जून तक चलेगा.

Continue reading

Ranchi News : बकरीद से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील

राजधानी रांची में बकरीद को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से महात्मा गांधी मार्ग पर प्रशासन ने फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को शांतिपूर्वक बकरीद बनाने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च में लगभग 100 से ज्यादा जवान शामिल हुए.

Continue reading

Jharkhand News: बजट खर्च में FSL व अभियोजन निदेशालय फिसड्डी

झारखंड सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और अभियोजन निदेशालय बजट खर्च करने के मामले में काफी पीछे हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक व्यय के आंकड़ों के अनुसार, इन महत्वपूर्ण तकनीकी इकाइयों को आवंटित की गई राशि का भी पूरा उपयोग नहीं हो सका है.

Continue reading

हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला, DA बढ़ोतरी, अबुआ दवाखाना और जैविक खेती समेत 39 प्रस्ताव मंजूर

Ranchi: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जैविक खेती, पशुपालन, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

Continue reading

IPS सुरेंद्र झा झारखंड से विरमित, जल्द BSF में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र झा को राज्य सरकार ने विरमित कर दिया है. केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति मिलने के बाद वह जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के लिए योगदान देंगे.

Continue reading

झारखंड पुलिस मुख्यालय : DGP की अध्यक्षता में होने वाली बैठक अगले आदेश तक टली

झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 और 29 मई को पुलिस महानिदेशक (DGP) के नेतृत्व में प्रस्तावित समीक्षा बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है. इस संबंध में मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है.

Continue reading

एक्शन मोड में सीएम हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व गति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है.

Continue reading

कोडरमा : हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत पर NHRC से गुहार, चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन ने उठाए सवाल

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल, (कोचिंग सह हॉस्टल) में 16 वर्षीय छात्र उदित राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन की ओर से आयोग को आवेदन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है.

Continue reading

Sport News : रांची की नीतू कुमारी बनी U18 Asia Cup 2026 में महिला अंपायर

जिले के हरदाग की रहने वाली नीतू कुमारी महतो ने झारखंड को गौरवान्वित किया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अंपायर के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

Continue reading

Ranchi : ATS कैंप परिसर में लगा मेडिकल कैंप, 165 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने कराई जांच

आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) झारखंड के रांची कैंप परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह मेडिकल कैंप पारस हॉस्पिटल, एचईसी पूर्वी रांची के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई.

Continue reading

सावधान...कहीं आपके घर भी तो नहीं आते फर्जी निगमकर्मी, उड़ा ले जाते हैं ये

Ranchi: राजधानी रांची में फर्जी निगम कर्मी बनकर वाटर मीटर चुराने का मामला बढ़ता जा रहा है. रांची के मोरहाबादी,कोकर,बरियातु,डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र में चोरी की ऐसी वारदात आए दिन देखने को मिल रही है. दरअसल पिछले वर्ष निगम की ओर से पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति के लिए मोहल्लों में वाटर कनेक्शन किए गए. साथ ही वाटर मीटर भी लगाए गये.

Continue reading

JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 5 जुलाई को, एडमिट कार्ड जल्द

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. आयोग द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा.

Continue reading

JET-2024 की परीक्षा तिथि घोषित, 10 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (Jharkhand Eligibility Test-2024) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विषय-शिक्षा कोड-009 एवं उर्दू कोड-023 की परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा. परीक्षा रांची जिला मुख्यालय में आयोजित होगी. परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//