Search

रांची न्यूज़

JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 5 जुलाई को, एडमिट कार्ड जल्द

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. आयोग द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा.

Continue reading

JET-2024 की परीक्षा तिथि घोषित, 10 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (Jharkhand Eligibility Test-2024) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विषय-शिक्षा कोड-009 एवं उर्दू कोड-023 की परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा. परीक्षा रांची जिला मुख्यालय में आयोजित होगी. परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

Continue reading

Education News : मारवाड़ी कॉलेज महिला प्रभाग में ‘वैश्विक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता’ कार्यक्रम  आयोजित

मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग में आज ‘वैश्विक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झारखंड सरकार, झारखंड राज्य युवा आयोग व आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया.

Continue reading

Chaibasa News : मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से मंझारी थाना अंतर्गत इपिल सिंगी गांव निवासी 40 वर्षीय मंगल सिंह चांपिया की मौत हो गई. बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में अचानक आंधी तूफान के साथ तेज बारिश के साथ बिजली चमकने लगी.

Continue reading

Neet Paper Leak, क्लस्टर सिस्टम व CBI विवाद के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम

Ranchi: झारखंड समेत देशभर में शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में आइसा (AISA) और कई छात्र संगठनों ने 29 मई को पूरे झारखंड में राज्यव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है. आंदोलन के जरिए छात्र संगठन केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे.

Continue reading

Ranchi News : आखिर कितनी सुरक्षित हैं राजधानी के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं?

राजधानी रांची के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. एक ओर प्रशासन बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर कॉलेज परिसर और उसके बाहर छात्राओं के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. हाल में डोरंडा कॉलेज की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में है.

Continue reading

Ranchi News : ऑनलाइन गेम की लत में घर छोड़कर निकला किशोर दिल्ली से सकुशल बरामद

ऑनलाइन गेम की लत एक बार फिर चिंता की वजह बनी है. राजधानी रांची से लापता 15 वर्षीय आशविन आनंद को सदर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है.

Continue reading

Jharkhand Weather: जल्द ही गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में तेज गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि अगले 24 घंटों के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

Continue reading

Ranchi News: ठेकेदार द्वारा इंजीनियर से मारपीट मामले में संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: इंजीनियर रमेश टुडू से मारपीट करने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने से संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है. मारपीट के इस मामले में इंजीनियर की ओर से ठेकेदार राणा रंजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. दूसरे तरफ ठेकेदार की ओर से सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता पर मारपीट करने, चेन छीनने सहित अन्य प्रकार के आरोप लगाया गये हैं.

Continue reading

दूरबीन दिखाकर इरफान ने बाबूलाल को दी चुनौती, बोले- सबूत पेश करें

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आईपीएच सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता और प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने एंबुलेंस और दवा घोटाले के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे सरकार की छवि खराब करने की साजिश करार दिया.

Continue reading

झारखंड में प्रभावित 5000 करोड़ के विकास कार्यों को गति देने के लिए समिति गठित

Ranchi: लघु खनिज समानुदान नियमावली (JMMC Rule) में संशोधन से राज्य में चल रहे 5000 करोड़ रुपये का विकास कार्य प्रभावित हुआ है. इसमें पथ,भवन,जल संसाधन सहित अन्य वर्क्स विभाग से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने राज्य के मुख्यमंत्री सहित वर्कस डिपार्टमेंट के सचिवों को JMMC Rule के पहले के प्रावधानों को लागू रखने का अनुरोध किया है. इस पर विचार करने के लिए सरकार ने अभियंता प्रमुख की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है.

Continue reading

हजारीबाग केंद्रीय कारागार में देर रात औचक निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में जिला प्रशासन के दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुआ. इस दौरान जेल के संदिग्ध वार्डों की गहन जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

Continue reading

Rims News :  लिफ्ट ऑपरेटरों को आपातकालीन स्थिति से निपटने की दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

रांची स्थित रिम्स में मरीजों, डॉक्टरों और तीमारदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिफ्ट सुरक्षा के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. यह प्रशिक्षण 25 मई से शुरू हुआ है, जो 30 मई तक चलेगा.

Continue reading

Ranchi News : रिम्स में पेयजल समस्या दूर करने की पहल, क्षतिग्रस्त फिल्टरों की मरम्मत शुरू

भीषण गर्मी के बीच रिम्स के मरीजों और उनके परिजनों के सामने उत्पन्न पेयजल समस्या को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में लगे खराब फिल्टरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//