Search

सरायकेला

Saraikela News: दो साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, राजनगर पुलिस ने हनुमतबेड़ा से पकड़ा

Saraikela News: थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के अनुसार, राशि चंपिया के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से पुलिस की पकड़ से बाहर था. पुलिस को उसके हनुमतबेड़ा गांव में होने की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान वारंटी को पकड़ लिया गया.

Continue reading

Saraikela News: ग्राम सभा की अनुमति के बिना हाईमास्ट लाइट लगाने पर विवाद

Saraikela News: ग्राम सभा की मंजूरी के बिना गांव में हाईमास्ट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने नगर निगम के मेयर, संवेदक और स्थानीय गणेश सरदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Continue reading

Saraikela News: सरायकेला में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Saraikela News: वाहन मालिक ने नई प्रतिमा बनवाने में होने वाले पूरे खर्च की भरपाई करने पर सहमति जताई है. इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने मूर्तिकार से भी बातचीत की. मूर्तिकार ने करीब एक माह के भीतर नई प्रतिमा तैयार कर समाज को सौंपने का आश्वासन दिया.

Continue reading

Seraikela News : कपाली में चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Seraikela News : पुलिस के मुताबिक, मोदम्मद महफूज चोरी के एक मामले में घटना के बाद से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

Continue reading

Adityapur News: अवैध बालू लदा बोलेरो पिकअप जब्त

Adityapur News : खनन विभाग की टीम गम्हरिया में एमटीसी के पास वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पिकअप को रोका गया. जांच में वाहन पर बालू लदा मिला. चालक बालू से जुड़े वैध दस्तावेज अधिकारियों के सामने पेश नहीं कर सका.

Continue reading

Saraikela News : वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela News : हादसे के बाद संजय सड़क पर गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा मिला. दुर्घटना में उसके सिर का एक हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था. वहीं, उसका एक हाथ भी टूट गया था. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.

Continue reading

Adityapur News:  दो बाइकों की भिड़ंत, बच्ची घायल

Adityapur News : हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. घटना से नाराज लोगों ने चालक को बाइक समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

Continue reading

Saraikela News:  झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी का निधन, पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Saraikela News: गणेश महाली ने दिवंगत दशमत मार्डी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि दशमत मार्डी झामुमो के समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता थे. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है.

Continue reading

Railway News : चक्रधरपुर-गोमो मेमू के परिचालन में बदलाव, 8, 11 व 13 सितंबर को महुदा तक ही चलेगी

Dhanbad News : 8, 11 व 13 सितंबर को चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू का समापन व प्रारंभ महुदा स्टेशन से किया जाएगा. यानी इन तिथियों पर ट्रेन का परिचालन गोमो स्टेशन तक नहीं होगा.

Continue reading

Saraikela News : चौका में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

Saraikela News : एसपी मनोज स्वर्गायारी ने चौका थाना में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मटकमडीह के टोला चुटियाखाल स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी जमा हुए हैं.

Continue reading

Seraikela News : चौका में खेत से खून से लथपथ शव बरामद, हत्या की आशंका

Saraikela News : मृतक की पहचान डुबूडीह टोला निवासी रास बिहारी महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, वह रविवार रात करीब 11 बजे घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे.

Continue reading

Saraikela News: खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

Saraikela News: कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में बारिश के दौरान खेत में काम करने महिलाएं पहुंची थी. इसी दौरान वज्रपात हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई.

Continue reading

Adityapur News: आसंगी चेक डैम में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Adityapur News : घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार को सर्च अभियान रोकना पड़ा.

Continue reading

बिरसा के नाम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर आदिवासी संगठन आमने-सामने

Saraikela News: स्टेडियम परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूजन की प्रक्रिया की जा रही है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिबू सोरेन का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलना उचित नहीं होगा.

Continue reading

Seraikela News:  पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपा

Saraikela News: थाना प्रभारी कौशल कुमार के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद दोनों फोन के IMEI नंबर CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल पर दर्ज किए गए थे. पुलिस ने पोर्टल के जरिए मोबाइल की गतिविधियों को ट्रैक किया. इसी दौरान दोनों फोन की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही