Search

बिहार

गोपाल खेमका हत्याकांड : पटना IG का बड़ा एक्शन, गांधी मैदान थाना के SHO को किया निलंबित

शहर के जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाना के एसएचओ राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. पटना एसएसपी की सिफारिश पर पटना आईजी ने यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, खेमका की हत्या के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. देरी से पहुंचने की वजह से जांच में विलंब हुआ, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया.

Continue reading

शराबबंदी की खुलती पोल, सहरसा में डाक पार्सल वैन से शराब की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के तमाम सरकारी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं. सहरसा से एक बार फिर शराब तस्करी का मामला सामने आया है. यहां सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में शराब की खेप डाक पार्सल वैन से पकड़ी गई है, जिस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा लिखा था. पुलिस ने इस डाक पार्सल वैन से 60 बोतल विदेशी शराब जब्त की है, जो दिल्ली से बिहार लाई जा रही थी. पुलिस ने वाहन में सवार दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

Continue reading

पटना  सीबीआई ने यूको बैंक के ब्रांच मैनेजर अमर कुमार को 20 हज़ार घूस लेते गिरफ़्तार किया

खगड़िया निवासी खेमचंद्र कुमार ने पटना सीबीआई से  शिकायत की थी कि यूको बैंक(मानसी ब्रांच) का मैनेजर उससे 20 हज़ार रुपये घूस मांग रहा है. खेमचंद्र ने 6.5 लाख रुपये का फिक्स डिपोजिट किया था.

Continue reading

बिहार कैबिनेट : अनुपस्थित रहने की वजह से चार सरकारी डॉक्टर किए गए बर्खास्त

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है. इस बैठक में मंगलवार को कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी है.

Continue reading

नवादा: इलाज कराकर लौट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई. मृतक की पहचान मुन्ना पासवान  निवासी – डकरा गांव , अकबरपुर प्रखंड के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार, सोमवार को मुन्ना पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें तेज बुखार हो गया था.

Continue reading

पटना : 36 घंटे से लापता बैंक मैनेजर का शव कुएं से बरामद, हादसा या हत्या जांच जारी

टना के बेउर थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं से ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव बरामद हुआ है. अभिषेक बीते 36 घंटों से लापता थे और अब उनका शव  संदिग्ध हालात में मिला है. शव के पास से अभिषेक की स्कूटी और उनकी चप्पल भी बरामद की गई हैं, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हुई है.

Continue reading

पूर्णिया : सब्जी दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का धंधा, कारतूस, पिस्टल और AK-47 के ब्रिज ब्लॉक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया जिले में पुलिस ने हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. सब्जी की दुकान की आड़ में हथियारों की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, 440 जिंदा कारतूस और AK-47 का ब्रिज ब्लॉक बरामद किया है. पुलिस ने मौके से एक हथियार तस्कर कुणाल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है.

Continue reading

बिहार : विधायक खरीद-फरोख्त मामले में RJD की पूर्व विधायक बीमा भारती समेत चार को नोटिस

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है. जेडीयू विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है. ईओयू ने इस मामले में आरजेडी की पूर्व विधायक बीमा भारती, संजय पटेल, प्रमोद कुमार और सनी कुमार के नाम को नोटिस भेजा है. सभी को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है.

Continue reading

बेगूसराय : युवक की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय जिले में सोमवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बस स्टैंड को लेकर हुए आपसी झगड़े में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई.

Continue reading

SIR को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा-जदयू और चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव को मजाक बना दिया है

कांग्रेस ने कहा कि SIR की प्रक्रिया को लेकर BLO खुद ही कन्फ्यूज हैं. तंज कसा कि  गणना वाले फॉर्म पर जलेबी और समोसे परोसे जा रहे हैं.  लोगों के पास SIR की प्रक्रिया को लेकर कोई जानकारी नहीं है,

Continue reading
Follow us on WhatsApp