मुंगेर : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, मकान निर्माण का कार्य चल रहा था और सेप्टिक टैंक की सटरिंग हटाने के लिए दो मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे. टैंक के अंदर घुसने के कुछ ही देर बाद दोनों बेहोश हो गए. बाहर खड़े तीसरे मजदूर को जब अंदर कोई हलचल नहीं दिखी, तो उसने अंदर झांका तो देखा कि दोनों बेहोश पड़े हैं. इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास वालों को बुलाया. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया. टैंक की दीवार काटी गई और स्टैंड फैन से हवा दी गई. जब गैस का असर कम हुआ तो दोनों को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया.
Continue reading