पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रची जा रही है. इसी इनपुट के आधार पर गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में ट्रैप लगाया गया. तभी पुलिस को बिना नंबर प्लेट वाली इनोवा कार नजर आई. पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध इनोवा कार को रोकने की कोशिश की. तभी कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान करीब 18 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें चार आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने घायल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अन्य आरोपी मौका पाकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया. घायल अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
Continue reading