Search

जमशेदपुर

Jamshedpur : मेडॉल व हेल्थ मैप के भुगतान से इनकार बनी डॉ राजकुमार के इस्तीफे की वजह- सरयू राय

Ranchi : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दावा किया है कि रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे की मुख्य वजह मेडॉल और हेल्थ मैप के बकाया भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग से विवाद था. उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार ने इन दोनों एजेंसियों के बकाया बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया था.

Continue reading

Jamshedpur News: स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान कर्मी की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. फायर ब्रिगेड विभाग में ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर (डीसीपीओ) के पद पर कार्यरत 49 वर्षीय वैद्यनाथ गिरी को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद प्लांट परिसर और फायर ब्रिगेड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

Continue reading

Jamshedpur News : तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

Continue reading

Jamshedpur News : जागरूकता रैली के साथ नशा विरोधी अभियान का समापन

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में चलाए गए राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली के साथ समापन हुआ.

Continue reading

Jamshedpur :  युवक का पेड़ में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है. युवक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है.

Continue reading

Jamshedpur News: पारडीह-बालीगुमा एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, सरकार ने NOC देने से किया इनकार

जमशेदपुर के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बनाई जा रही पारडीह कालीमंदिर से बालीगुमा तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. उपयोगिता (यूटिलिटी) शिफ्टिंग के लिए जरूरी 4.644 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन पर झारखंड सरकार ने फिलहाल अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से इनकार कर दिया है.

Continue reading

Jamshedpur News: डेयरी कर्मचारी की मौत, पत्नी ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया आरोप

जमशेदपुर डेयरी में करीब 30 वर्षों से कार्यरत 59 वर्षीय कर्मचारी रविन्द्र नाथ ठाकुर की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस मामले में उनकी पत्नी तारा देवी ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Continue reading

Jamshedpur News: परसुडीह बाजार के 6 दुकानों में चोरी, नकदी समेत 8 बत्तख ले उड़े चोर

परसुडीह थाना क्षेत्र के परसुडीह बाजार में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक छह दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सब्जियां, जरूरी कागजात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए.

Continue reading

Behragoda  :  JMM के वरिष्ठ नेता व आंदोलनकारी सुरेंद्र नाथ हांसदा का निधन, विधायक ने शोक जताया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता, समर्पित झारखंड आंदोलनकारी और बहरागोड़ा प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. लो बीपी के कारण उनको कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका आकस्मिक निधन हो गया,

Continue reading

Jamshedpur News: संजीव नेत्रालय में ऑपरेशन के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Jamshedpur : मानगो स्थित संजीव नेत्रालय में शुक्रवार को आंख के ऑपरेशन के बाद एक मरीज ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. मरीज का कहना है कि उसने आंख की रोशनी बेहतर करने के लिए करीब 45 हजार रुपये खर्च कर लेंस प्रत्यारोपण कराया था.  लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी आंख की स्थिति सुधरने के बजाय और खराब हो गई और पहले से भी कम दिखाई देने लगा.

Continue reading

Jamshedpur News : युवक व पुलिसकर्मी के बीच सड़क पर विवाद, दोनों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी और युवक के बीच सड़क पर मामूली विवाद हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई.

Continue reading

Jamshedpur News : आजादनगर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी रिमांड पर, पिस्तौल व कारतूस बरामद

Jamshedpur : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के पास 1 जून को फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया.

Continue reading

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में परिजनों का हंगामा, महिला डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप

मानगो-डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब गायनिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर एक मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर पर थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा.

Continue reading

Jamshedpur News: वायरल बॉय “धूम”  समेत 6 युवा हुए नशा मुक्त घोषित

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर शहर में नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में इलाज और पुनर्वास की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छह युवाओं को प्रमाणपत्र देकर आधिकारिक रूप से नशा मुक्त घोषित किया गया. इनमें सोशल मीडिया पर "वायरल बॉय" के नाम से पहचान बनाने वाले धूम भी शामिल रहे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही