Search

लातेहार

लातेहारः झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात, बस को 3 घंटे कब्जे में रखा

हाथी ने बारेसांढ़ थाना क्षेत्र में एक यात्री बस को करीब तीन घंटे तक अपने कब्जे  में रखा.जंगली हाथी सड़क पर चल रहा था और उसके पीछे लोगों का हुजूम था. इसी दौरान लातेहार से महुआडांड़ जा रही यात्री बस के चालक ने जब हाथी को आते देखा, तो उसने गाड़ी रोक दी.

Continue reading

लातेहार: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

शुक्रवार को बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में बरवाडीह रेलवे स्टेशन के 17 सी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया है. बताया जाता है कि डाउन लाइन में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.

Continue reading

लातेहार: 10 से 26 नवंबर तक चलाया जाएगा कुष्ठ जागरुकता अभियान

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोज अभियान 2025–26 (प्रथम चक्र) के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान की रूपरेखा की जानकारी ली.

Continue reading

लातेहार : भाजपा ने एकता यात्रा निकाल लौह पुरूष को श्रद्धांजलि दी

राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा, लातेहार जिला इकाई ने एकता यात्रा (रन फॉर यूनिट) निकाली, जिसकी अध्‍यक्षता भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने की.

Continue reading

टेंडर मैनेज करने के लिए भवन निर्माण ने अपनाया अनोखा तरीका, Tender Value छिपाया

राज्य गठन के बाद झारखंड में टेंडर मैनेजमेंट के लिए कई अनैतिक तरीके अपनाए जाते रहे हैं. अब भवन निर्माण विभाग ने नया तरीका निकाला है, जिसमें टेंडर में Estimated Cost/Tender Value का उल्लेख नहीं किया जा रहा. यह जानकारी केवल पसंदीदा ठेकेदारों को दी जाती है. इस पर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है. पहले भी समूह बनाकर, डमी बिडर और ऑफलाइन टेंडर जैसे तरीकों से मनपसंद लोगों को ठेके दिए जाते रहे हैं. सरकार ने ऑनलाइन टेंडर से सुधार की कोशिश की, पर अब भी प्रक्रिया में पारदर्शिता की गंभीर कमी बनी हुई है.

Continue reading

लातेहार : दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की कुएं में गिरने से मौत

अपने चार दोस्तों के साथ कुंआ में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा गांव की है. युवक की पहचान सदर प्रखंड के पेशरार गांव के निवासी 18 वर्षीय कुलदीप प्रजापति के रूप में हुई है.

Continue reading

लातेहार : झुंड से बिछड़ा हाथी शहर में पहुंचा, अफरा-तफरी का माहौल

गुरुवार को जिले के महुआडांड़ शहरी क्षेत्र में एक जंगली हाथी घुस आया. शहर में हाथी देख कर लोगों में अफरा तफरी मच गई. दुकानों के शटर गिरने लगे और लोग अपने घरों के दरवाजे बंद करने लगे. सूचना मिलने पर वन विभाग और महुआडांड़ थाना पुलिस जंगली हाथी के पीछे- पीछे उसे भगाने के लिए परेशान रही. आम लोगों का हुजुम भी हाथी के पीछे पीछे था. इससे हाथी रास्ते से भटक गया.

Continue reading

लातेहार: दादी को बचाने तालाब में कूदे भाई-बहन की डूबने से मौत

जिले में चंदवा थाना क्षेत्र के महुआमिलान गांव के लोहसेमना टोला में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. उनकी पहचान गांव के सुशांत प्रजापति (05) और छोटी कुमारी ( 08) के रूप में की गई है.

Continue reading

लातेहार : बीएस कॉलेज के आयुष चौधरी का साहसिक शिविर के लिए चयन

जिले के बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएस कॉलेज) के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन साहसिक शिविर के लिए हुआ है. यह शिविर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) के अटल बिहारी वाजपेई इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉनिटरिंग, एलाइड स्पोर्ट्स में  छह से 15 नवंबर तक तक आयोजित किया जायेगा.

Continue reading

लातेहार : उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

Continue reading

लातेहार : पेड़ से झूलता मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम में मंगलवार की शाम एक 20 वर्षीय युवती सोनी कुमारी ( 20) का शव पेड़ में झूलता हुआ बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जंगल में बकरियां चराने गए लोगों ने युवती के शव को पेड़ से लटका देखा और इसके बाद ग्रामीण व पुलिस को सूचित किया.

Continue reading

पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम का दावा, घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत निश्चित

बातचीत के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा क‍ि घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्‍याशी सोमेश चंद्र सोरेन की ऐतिहासिक जीत होगी. वह एक पढ़े-लिखे और सुलझे प्रत्‍याशी हैं.

Continue reading

लातेहार : विद्यालय में चोरी करने के चार आरोपी भेजे गए जेल

जिले के बरवाडीह पुलिस ने पिछले दिनों उत्क्रमित उच्च विद्यालय छेचा में हुई चोरी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी भरत राम के निर्देश पर थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय चोरी कांड का खुलासा कर दिया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp