Search

झारखंड न्यूज़

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में बंगाली समाज आगे आए: भारती घोष

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर है और इस कड़ी में झारखंड सहित देशभर के बंगाली समाज को भी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में आगे आना होगा.

Continue reading

रांची नगर निगम सफाईकर्मियों की हड़ताल टली, कई मांगें मानी गईं

Ranchi: रांची नगर निगम के सफाईकर्मी 25 सितंबर से हड़ताल पर जाने वाले थे. लेकिन आज हुई त्रिपक्षीय बैठक (यूनियन, नगर निगम प्रशासन और श्रम विभाग के बीच) के बाद हड़ताल फिलहाल रोक दी गई है.

Continue reading

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान : रांची में 1 लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रांची जिले में अब तक 2900 से अधिक स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं. सिविल सर्जन कार्यालय रांची से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2025 तक आयोजित इन शिविरों में 106843 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग और अन्य सेवाओं का लाभ उठाया है.

Continue reading

पलामूः जिले की शराब दुकानों से सितंबर में मिली कुल 12.88 लाख की राशि

नियम के मुताबिक सभी दुकानदारों को हर महीने की 25 तारीख तक न्यूनतम गारंटी राजस्व जमा करना अनिवार्य है. तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर प्रतिदिन एक प्रतिशत पेनाल्टी देनी होती है.

Continue reading

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने में पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस

Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पार्टी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है

Continue reading

Important News: दुर्गा पूजा में ऐसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, जानकर ही घर से निकलें पूजा पंडाल

Ranchi: दुर्गा पूजा के त्यौहार को देखते हुए रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लागू रहेंगे. इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा

Continue reading

सीयूजे में 4 साल की स्नातक कोर्स की खाली सीटों पर काउंसलिंग

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों की खाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण 23 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक किया जा सकता है.

Continue reading

रांची : मोरहाबादी में प्लास्टिक पर रोक लगाने को लेकर चला जांच अभियान

रांची नगर निगम की टीम ने आज मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 और आसपास के इलाकों में प्लास्टिक पर रोक लगाने को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया.

Continue reading

कालाबाजारी :  रांची में खुलेआम ब्लैक में मिल रहा 400-500 रूपये बोरा यूरिया

झारखंड में 31075 मिट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है. इसमें रांची जिला में 3686 मिट्रिक टन उपलब्ध है. इसमें 252 रिटेलर के माध्यम से यूरिया का क्रय-विक्रय हो रहा है. वहीं खूंटी में 558 मिट्रिक टन, लोहरदगा में 1323 और गुमला में 751 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है.

Continue reading

झारखंड सचिवालय सेवा के 111 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को मिला प्रमोशन

झारखंड सरकार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है. इसके अनुसार, झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों (PB-II, वेतनमान 9300–34800 रूपया, ग्रेड पे 4600 रूपया, मैट्रिक्स लेवल-7) को प्रमोशन दिया गया है.

Continue reading

अस्पतालों के लंबित दावों व पंजीकरण में देरी पर कार्यकारी निदेशक सख्त

नामकुम स्थित सभागार में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत - मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य के सभी जिला कार्यक्रम समन्वयक मौजूद रहे.

Continue reading

धनबादः BCCL कुसुंडा एरिया में बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोफ स्थल की घेराबंदी कर गोफ की भराई करवाई. साथ ही उक्त स्थल को असुरक्षित क्षेत्र घोषित कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की.

Continue reading

स्विट्जरलैंड से रांची पहुंची ओशो की सहयोगी मां आनंद शीला

ओशो की प्रमुख सहयोगी और प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री सर्चिंग फ़ॉर शीला की मुख्य पात्र मां आनंद शीला स्विट्जरलैंड से पहली बार रांची आई. उनके इस दौरे का स्वागत रांची के प्रमुख व्यवसायी विकाश कुमार बनर्जी और सुखेंदु गोप ने बड़े सम्मान और गर्मजोशी से किया.

Continue reading

JPSC संयुक्त सिविल परीक्षा में 4 सीटें रिजर्व रखें: हाईकोर्ट

स्पोर्ट्स कोटे के अभ्यर्थी फैजान रजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया कि सरकार अगले आदेश तक 4 सीटों पर नियुक्ति ना करे. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई.

Continue reading

9 वर्षों से नहीं हुई JTET परीक्षा, हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को हाजिर होने का दिया निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में पिछले 9 वर्षों से JTET परीक्षा आयोजित नहीं किये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है. हाईकोर्ट ने रितेश महतो एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य के शिक्षा सचिव को गुरूवार (25 सितंबर) को कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//