Search

झारखंड न्यूज़

देवघरः झारखंड में पिछड़ों को 27% आरक्षण देने से मुकर रही सरकार- प्रमोद चौधरी

मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में खुले मंच से घोषणा की थी यदि उनकी पार्टी की सरकार फिर बनती है, तो राज्य में पिछड़ी जाति को 27% आरक्षण दिया जाएगा. सरकार में शामिल राजद व संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस भी पिछड़ी जाती को धोखा दे रही है.

Continue reading

पूरे प्रदेश में खुलेआम हो रही है गौ तस्करीः बाबूलाल

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पूरे प्रदेश में सरकार के संरक्षण में खुलेआम गौ तस्करी हो रही है. झारखंड और बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक गोवंश की तस्करी की जा रही है,

Continue reading

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और रजिस्ट्रार को अब मिलेगा होंडा सिटी और सियाज

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्री में पदस्थापित विभिन्न स्तर के न्यायिक पदाधिकारियों को अब नए वाहन दिए जाएंगे. इसके तहत एक होंडा सिटी और चार मारूति सियाज खरीदे जाएंगे.

Continue reading

IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट से मांगी बेल, हजारीबाग केस में दायर की याचिका

Ranchi: हजारीबाग जिला का डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Continue reading

झारखंड सचिवालय की कार्यप्रणाली में बदलाव, ई-ऑफिस सिस्टम होगा लागू, पुराने नियम होंगे खत्म

झारखंड सरकार ने सचिवालय के कार्य स्वरूप में एक बड़ा बदलाव लाने का फैसला किया है. झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया हस्तक, 2025 को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें सचिवालय के पूरे कार्य स्वरूप में बदलाव किया गया है. यह नया हस्तक 1965 में बिहार के समय बने सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया हस्तक की जगह लेगा. इसमें अप्रसांगिक हुए नियमों को समाप्त किया जाएगा.

Continue reading

धनबादः प्रधानाचार्य पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, छात्राओं ने किया हंगामा

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक व अन्य छात्र-छात्राएं पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इस दौरान विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया. यह देख प्रधानाचार्य राजेश शर्मा विद्यालय से चुपके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

Continue reading

झारखंड में शराब घोटाले पर बवाल, बाबूलाल ने CM को पत्र लिख CBI जांच की मांग की

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है.

Continue reading

रामगढ़ : राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी रंगदारी के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में हुई है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा, मंगलेश कुमार और मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु के रूप में हुई है.

Continue reading

160 चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र, CM ने कहा- धरती के भगवानों की नियुक्ति हो रही है

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में कुल 160 चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इनमें जेपीएससी द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापक, दंत चिकित्सक, एनएचएम के तहत संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं.

Continue reading

अंजुमन इस्लामिया चुनाव का विवाद सलटा

अंजुमन इस्लामिया चुनाव में विवादों का बादल छंट गया है. इमारत-ए-शरिया के मुफ़्ती अनवर कासमी को सर्वसम्मति से नया चुनाव संयोजक बनाया गया. उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है. महासचिव डॉ तारिक और अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने उन्हें संबंधित नियुक्ति पत्र सौंपा. चुनाव संयोजक को अंजुमन इस्लामिया का बाइलॉज और 2021 में हुए पिछले चुनाव का वोटर लिस्ट भी सौंपा गया.

Continue reading

पर्यटन बस रांची से पाली गांव रवाना, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) को खास बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर कई कार्यक्रम कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज रांची समाहरणालय से पर्यटकों की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रातू प्रखंड के पाली गांव के लिए रवाना किया गया. यहां दो दिन तक रूरल इमर्शन एंड कल्चरल सेलिब्रेशन प्रोग्राम के तहत कैंपिंग और ग्रामीण पर्यटन गतिविधियां होंगी.

Continue reading

GLA कॉलेज के तोरण द्वार पर बोर्ड बदलने के मामले ने पकड़ा तूल, छात्र संगठनों ने कुलपति का किया विरोध

पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित जीएलए कॉलेज के तोरण द्वार पर विश्वविद्यालय का बोर्ड लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.  बोर्ड बदले जाने के बाद छात्र संगठनों ने कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह का विरोध शुरू कर दिया है. उनका आरोप है कि वीसी ने नियमों और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है

Continue reading

लातेहार: 13 अभ्यर्थी रोजगार के लिए भेजे गए केपीआर मिल्स तिरुपुर

जिला नियोजन पदाधिकारी सह जिला स्कील पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश पर मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत दक्ष अकादमी प्राइवेट लिमिटेड में सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 13 अभ्‍यर्थियों को रोजगार के लिए केपीआर मिल्स तिरुपुर भेजा गया है.

Continue reading

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा युवक, GRP ने नीचे उतारा

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. स्टेशन के फुटओवर ब्रिज की छत पर गुरुवार की सुबह एक युवक चढ़ गया. उसे नीचे उतरने में जीआरपी जवानों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी.

Continue reading

लातेहार: खेल स्टेडियम में चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत गुरुवार को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में राष्ट्रीय श्रमदान – एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//