Search

झारखंड न्यूज़

पटना में आयोजित रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में झारखंड को मिला सांत्वना पुरस्कार

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा 22 सितंबर 2025 को पटना स्थित बापू टावर संग्रहालय में क्षेत्रीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया. सेंट्रल रीजन की इस प्रतियोगिता में तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दमन द्वीप, गुजरात समेत कुल 10 राज्यों ने भाग लिया.

Continue reading

36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स : झारखंड के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन 17 पदक जीते

36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे दिन झारखंड ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर कुल 17 पदक अपने नाम किए.

Continue reading

चैंबर की नई कार्यकारिणी का गठन, आदित्य मल्होत्रा बने अध्यक्ष

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन आज चैंबर भवन में संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी बिकास सिंह और पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया.

Continue reading

चाईबासाः हाटगम्हरिया मार्ग पर डीजल टैंकर पलटा, ग्रामीणों में मची तेल लूटने की होड़

देखते ही देखते गांव वालों में डीजल लूटने की होड़ मच गई. लोग बाल्टी, ड्रम, डेगची, बोतल और अन्य बर्तन लेकर मौके पर दौड़ पड़े. कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading

सरायकेलाः 50 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण

डीसी ने नितिश कुमार सिंह ने प्रतिकात्मक रूप से 15 महिलाओं को सिलाई मशीन सौंपी. ये सिलाई मशीनें विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से दी गईं.

Continue reading

रांची: 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत स्वास्थ्य शिविर व सुरक्षा किट वितरण

रांची नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में अपने सभी सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष आयोजन किया. यह अभियान 17 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहा है.

Continue reading

नगर विकास और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने त्यौहारों से पहले सड़कें, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने को कहा

इसके अलावा प्रधान सचिव ने कहा कि नगर निकाय अपने संसाधन बढ़ाने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली बढ़ायें. उन्होंने निर्देश दिया कि घरों पर QR कोड लगाकर डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाये. बिना प्रोसेस किये कचरा कहीं भी फेंका न जाये.

Continue reading

रांची के कटहल मोड़ में घर के अंदर घुसा बाघ, सीसीटीवी में हुआ कैद

झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोड़ इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाघ को एक घर के अंदर घूमते हुए देखा गया. यह घटना सोमवार देर रात की है, जिसका वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Continue reading

चाईबासाः कोल्हान विवि बना वीडियो कॉल यूनिवर्सिटी, पढ़ाई ठप, सत्र अधर में- रामहरि गोप

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने डीसी चंदन कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की है कि कुलपति और सभी शीर्ष प्रशासनिक पदाधिकारी तत्काल चाईबासा मुख्यालय में निवास और कार्य करें. डीन और विभागाध्यक्षों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य की जाए.

Continue reading

डीसी और एसपी ने रामगढ़ जेल का औचक निरीक्षण किया

निरीक्षण टीम ने कारा के सभी सेल की गहनता से जांच की. जांच के दौरान किसी भी बड़े प्रतिबंधित सामान की बरामदगी नहीं हुई. डीसी और एसपी ने व्यक्तिगत रूप से सभी कैदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनका हालचाल जाना.

Continue reading

रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 253 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के द्वारा सभी यातायात थाना प्रभारियों और चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सख्ती से वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

Continue reading

राज्यपाल ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को बताया प्रेरणा स्रोत

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड आंदोलन के महानायक एवं समाज सुधारक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर बोकारो स्थित बिनोद बिहारी महतो विस्थापित स्टेडियम, रामडीह मोड़, चंदनकियारी रोड में आयोजित पुष्पांजलि सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Continue reading

लातेहारः जन्म अवध में राम मंगल गाओ री... पर झूमे श्रद्धालु

श्रीराम कथा वाचक अनिल जी भारद्वाज ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा श्रवण करने से जीवन सफल हो जाता है. श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने भी विचार व्यक्त किए. महायज्ञ स्थल की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही.

Continue reading

झारखंड सचिवालय सेवा के 118 पदाधिकारियों की प्रोन्नति पर CM की मुहर, आदेश जल्द

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति देने की स्वीकृति दे दी है. इस निर्णय से 118 पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिलेगी. इसमें  2016 बैच के लगभग 88, 2013 बैच के 5 और यूडीसी से एएसओ बने 25 पदाधिकारी शामिल हैं.

Continue reading

देवघरः बैंक अधिकारियों ने महिला ग्राम संगठन की उद्यमी दीदियों के प्रयासों को सराहा

बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने उद्यमी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए समय पर ऋण अदायगी और वित्तीय अनुशासन पर बल दिया. उनकी मेहनत और उपलब्धियों को देखकर विश्वास जताया कि अब दीदियों को व्यक्तिगत ऋण तेजी से उपलब्ध होगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//