पलामू : स्कूल बस की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्रोशितों ने जपला–छतरपुर मुख्य सड़क जाम की
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास स्कूल बस और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान यमुना यादव के 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है.
Continue reading