Search

झारखंड न्यूज़

Latehar News : राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जांच के बाद भी नतीजा सिफर

Latehar : जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के वार्ड नंबर चार (नवरंग चौक) में लंबे समय से पोल्ट्री व्यवसाय चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी और रिहायशी इलाके के बीच पोल्ट्री व्यवसाय चलाए जाने से आम लोग लगातार दुर्गंध, गंदगी व प्रदूषण से परेशान हैं.

Continue reading

Bokaro : दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नकदी बरामद

प्रतिबिंब ऐप की मदद से साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में साइबर टीम और तकनीकी शाखा ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. रोहित कुमार दास को पटेलनगर, जबकि अर्जुन कुमार दास को अंबेडकरपुरी, चास से दबोचा गया है.

Continue reading

बैद्यनाथधाम व बासुकीनाथ में बढ़ेंगी सुविधाएं, श्रावणी मेला 2026 के लिए 14 करोड़ मंजूर

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के लिए 14 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. यह राशि बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाएगी. इस बजट का उपयोग श्रावणी मेले के दौरान देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम और दुमका के बासुकीनाथधाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा.

Continue reading

Chatra News :  जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में 7 जुलाई को जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफतार आरोपी की पहचान विलाश यादव (58 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

Ranchi News :  दहशत में राजधानी के कारोबारी, 12 दिनों में 6 को मिली रंगदारी की धमकी

राजधानी रांची के कारोबारियों में इन दिनों दहशत का माहौल है. लगातार मिल रही रंगदारी की धमकियों ने कारोबारी जगत की बेचैनी बढ़ा दी है. पिछले 12 दिनों में 6 से अधिक व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है. वहीं जनवरी 2026 से अब तक 10 से अधिक बड़े कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकी मिल चुकी है.

Continue reading

Jamshedpur News : बाबागुंडी में संदिग्ध गोदाम पर पुलिस की नजर, अवैध सिगरेट कारोबार की आशंका

Jamshedpur : जिले के कपाली थाना क्षेत्र के बाबागुंडी (बागबंडी) इलाके में पुलिस की जांच के दौरान एक संदिग्ध गोदाम का पता चला है. पुलिस को आशंका है कि इस गोदाम का इस्तेमाल अवैध सिगरेट बनाने और सप्लाई के लिए किया जाता था. फिलहाल गोदाम को पुलिस निगरानी में रखा गया है. बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इसका ताला खोला जाएगा.

Continue reading

Ramgarh News :  दुकान की आड़ में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित दत्तो इलाके में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके से महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं.

Continue reading

Job News : CUJ में लाइब्रेरी ट्रेनी के 3 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Jharkhand-CUJ) ने विवेकानंद सेंट्रल लाइब्रेरी में लाइब्रेरी ट्रेनी के तीन पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की अधिसूचना जारी की है. इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

Continue reading

Palamu News : सिक्का गांव के बीमार छठे सदस्य की भी मौत, जांच में एपिडेमिक ड्रॉप्सी के मिले थे लक्षण

जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में बीमारी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीमारी से परिवार के एक और सदस्य की मौत हो गई. लाखो देवी को बीते दिनों रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया था. लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई.

Continue reading

Latehar News : एमवीआई ने वाहन जांच अभियान चलाया

Latehar : शहर के थाना चौक के पास बुधवार को आठ बजे वाहन जांच अभियान चलाया गया. मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार ने  वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की.

Continue reading

Saraikela News : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक  सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

Continue reading

CM हेमंत आज दिल्ली में झारखंड का डिजिटल विजन करेंगे पेश, कई बड़े निवेश समझौते पर होगी मुहर

झारखंड सरकार आज नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के मंच से राज्य का डिजिटल विकास विजन देश के सामने रखेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में झारखंड के डिजिटल परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित विकास की योजनाओं को प्रस्तुत करेंगे.

Continue reading

रांची-हटिया स्टेशन पर घटेगा लोड, लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन को मिली मंजूरी

रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. करीब 17 किलोमीटर लंबी लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को हरी झंडी मिल गई है. इस परियोजना को गति देने के लिए झारखंड सरकार ने सरकारी भूमि के हस्तांतरण को भी मंजूरी दे दी है. इस संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

Continue reading

Palamu : RTI कार्यकर्ता पर प्रधानमंत्री जन शिकायत व RTI के नाम पर 5 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, FIR दर्ज

आरटीआई कार्यकर्ता सुमित कुमार पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. छतरपुर थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार सिंह की शिकायत पर नावा बाजार थाना (पलामू) में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Continue reading

लो आ गई खुशखबरी...रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खाते में 3 माह के 275 करोड़ ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी रांची की महिला लाभुकों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने 3 लाख 66 हजार 664 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से तीन माह के करीब 275 करोड़ ट्रांसफर कर दिए हैं. प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में अप्रैल, मई और जून महीने की 7,500 रुपये की सम्मान राशि एकमुश्त ट्रांसफर की गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही