Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi : जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में SSP ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निष्पादन के निर्देश

Ranchi : आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस ने नई पहल शुरू की है. अब जिले के सभी थानों में प्रत्येक बुधवार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी शुरुआत आज से हुई, जहां पुलिस अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया.

Continue reading

Ramgarh News: चुट्टूपालू घाटी में चलेगा वाहन चेकिंग अभियान, लगेंगे स्पीड डिटेक्टर कैमरे

चुट्टूपालू घाटी सड़क दुर्घटनाओं की वजह से परेशानी का पर्याय बन चुकी है. अबतक सैकड़ों लोगों की जान इस घाटी में हुए सड़क हादसे में चली गई. इस घाटी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर डीसी ने बुधवार को अहम बैठक बुलाई.

Continue reading

Latehar News : समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी- रामचंद्र सिंह

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी है. सरकार न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है.

Continue reading

Ranchi News: रांची विवि में NCST की बैठक, एसटी छात्रों-शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर हुईं चर्चा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने बुधवार को अपनी टीम के साथ रांची विश्वविद्यालय का दौरा कर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा एवं विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

Continue reading

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज में जियोपॉलिमर रिसर्च लैब का उद्घाटन, सस्टेनेबल निर्माण सामग्री पर होगा शोध

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में आज जियोपॉलिमर रिसर्च लैब का उद्घाटन किया गया. यह लैब सस्टेनेबल (टिकाऊ) निर्माण सामग्री और अपशिष्ट आधारित तकनीकों पर अनुप्रयुक्त शोध को बढ़ावा देने की दिशा में कॉलेज की एक महत्वपूर्ण पहल है. यह परियोजना संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप हरित अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है.

Continue reading

Chatra News : जमीन विवाद में हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीन विवाद में हुई हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

Continue reading

Ranchi : मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों को RPF ने बचाया, 1 तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन "एएचटी" के तहत कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग बच्चों को कथित मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया. मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना, कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं.

Continue reading

Chaibasa News: रोलडीह में वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोकलो थाना क्षेत्र के रोलडीह गांव में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि बाघमारा गांव निवासी 62 वर्षीय दुर्योधन सामड रोलाडीह स्थित अपने दुकान से घर लौट रहे थे.

Continue reading

झारखंड जेल मैनुअल के प्रावधानों को लागू कर याचिकाकर्ताओं को दे पुलिस विभाग के समकक्ष वेतन-भत्ते : HC

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के जेल वार्डरों के वेतन और भत्तों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखंड जेल मैनुअल, 2025 के प्रावधानों को लागू करते हुए याचिकाकर्ताओं को राज्य पुलिस विभाग के समकक्ष वेतनमान, खाद्य भत्ता और वर्दी भत्ता उपलब्ध कराया जाए.

Continue reading

Jamtara News: जिला एंपावर्ड कमिटी की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

जिला समाहरणालय में डिस्ट्रिक्ट एंपावर्ड कमिटी की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा की. साथ ही दोषमुक्ति आदेश एवं दोषसिद्धि से जुड़े मामलों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई.

Continue reading

Dhanbad News : धनबाद को रेलवे जोन बनाने की मांग तेज, संसदीय समिति की बैठक में उठा मुद्दा

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद को रेलवे जोन का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई. कहा कि देश के सबसे अधिक राजस्व और कोयला लदान करने वाले रेल मंडलों में शामिल धनबाद को रेलवे जोन बनाए जाने से पूरे कोयलांचल के विकास को नई गति मिलेगी.

Continue reading

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 9 जुलाई को 3 घंटे का पावरकट

राजधानी रांची के कई इलाकों में 9 जुलाई (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के अंतर्गत 33kv चडरी फीडर,  33 kv सिल्ली फीडर एवं 11 केवी प्लांडू फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा.

Continue reading

Dhanbad News : रिटायर्ड CISF जवान के घर दिनदहाड़े चोरी, नकद व 7 लाख के जेवर ले भागे चोर

धनबाद शहर के जेसी मल्लिक रोड स्थित इंद्र नगर इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड CISF जवान के घर चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया. चोर तीन लाख रुपये नकद, करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

Continue reading

रांची JSCA स्टेडियम हादसा केस: HC ने लेबर कोर्ट के आदेश को बदला, कहा-वालमोंट कंपनी ही मुआवजे को जिम्मेदार

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में तीन तकनीशियनों की मौत से जुड़े मुआवजा मामले में  फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने श्रम न्यायालय रांची के आदेश में संशोधन करते हुए मेसर्स वालमोंट स्ट्रक्चर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को मृत कर्मचारियों का प्रधान नियोक्ता (Principal Employer) और गुलाब खान को तात्कालिक नियोक्ता (Immediate Employer) घोषित किया है.

Continue reading

Jamshedpur News : डीडी बार हत्याकांड में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, नीरज सिंह का है आपराधिक रिकॉर्ड

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में 27 जून की रात हुए हत्याकांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस कांड में अब तक 10 आरोपियों को गिफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही