Search

झारखंड न्यूज़

Giridih News : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली, जनसंख्या स्थिरता का दिया संदेश

Giridih : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चल रहे जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत आज गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल परिसर से रैली निकाली गई. रैली में जिलेभर से आए सहिया और एएनएमटीसी की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और परिवार नियोजन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता संदेश दिए.

Continue reading

Education News : सहायक आचार्य के 7304 पदों पर भर्ती की तैयारी, सरकार ने JSSC को भेजा प्रस्ताव

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य (पारा कोटि) के 7304 पदों पर सीधी व बैकलॉग नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है.

Continue reading

Ranchi News :  चोरों को पकड़ते समय बॉडीगार्ड से चूक, खुद के हथियार से गोली लगने से घायल

राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात  बड़ा हादसा हो गया. यहां अशोक नगर रोड नंबर-5बी में संदिग्ध चोरों को पकड़ने के दौरान घर की सुरक्षा में तैनात एक निजी बॉडीगार्ड की लाइसेंसी AK-47 से गलती से गोली चल गई, जो उसे ही लग गई. गोली लगने से बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों संदिग्ध चोर मौके से फरार हो गए.

Continue reading

बुढ़मू CO सचिदानंद कुमार को ACB ने हिरासत में लिया, भूमि मामले में कर रही पूछताछ

राजधानी के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (CO) सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिरासत में लिया है. एसीबी की टीम उनसे भूमि से जुड़े एक मामले में पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, सीओ से पहले बुढ़मू अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) से भी एसीबी ने पूछताछ की थी.

Continue reading

15 दिन में सुधार का दावा, एक रात में तीन मौतें! जामताड़ा सदर अस्पताल ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा का सदर अस्पताल इन दिनों इलाज से ज़्यादा सवालों के लिए चर्चा में है. जिस अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए मंत्री ने पूरे राज्य के सिविल सर्जनों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, वहीं उनके अपने जिले का अस्पताल गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है.

Continue reading

Palamu News : चियांकी में हाईवे निर्माण को लेकर बवाल, प्रशासनिक टीम व ग्रामीणों में झड़प, कई पुलिसकर्मी चोटिल

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चियांकी में प्रशासनिक कार्रवाई करने पहुंची टीम और ग्रामीणों के बीच गुरुवार की सुबह झड़प हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया. घटना में ग्रामीणों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Continue reading

Ranchi News :  इंस्टाग्राम पर दोस्ती व ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच युवती लापता

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसीदाग ओपी इलाके से 23 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक उसे प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा था. लगातार ब्लैकमेलिंग से युवती मानसिक दबाव में थी. आशंका है कि इसी कारण से वह परेशान छोड़कर चली गई होगी.

Continue reading

खूंटी  :  SIR ड्यूटी से लौट रहे रोजगार सेवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय महतो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुरही पंचायत में सरकारी कार्य पूरा करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेलाहाथी पुल के समीप वे सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़े मिले.

Continue reading

राहुल बच्चा हत्याकांड जमशेदपुर : भागने की कोशिश कर रहे मुख्य आरोपी शब्बे का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. हथियार बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की थी

Continue reading

धनबाद : छाताबाद में फिर आयी घरों में दरारें, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम, पुलिस बल तैनात

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में बुधवार देर शाम एक बार फिर कई घरों में दरारें आने से इलाके में दहशत फैल गई.एक दिन पहले मंगलवार को इसी क्षेत्र में भूधसान की घटना हुई थी जिसके बाद से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

Continue reading

Lagatar Special: झारखंड में आउटसोर्सिंग से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित नियुक्ति में मिलेगी छूट

सरकार के विभिन्न विभागों में दैनिक, एक मुश्त या वाह्य स्रोत से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित नियुक्ति में छूट मिलेगी. ऐसे कर्मचारियों को 50 साल की उम्र तक नियुक्त किया जायेगा. साथ ही राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में काम के अनुभव के आधार पर महत्व (Weightage) मिलेगा.

Continue reading

Morning news diary।। 09 JUL।। CM हेमंत ने दिल्ली में रखा झारखंड के विकास का विजन।। डीडी बार हत्याकांडः गिरफ्तार नीरज सिंह का है आपराधिक रिकॉर्ड।। E20 पेट्रोल पर हंगामा जारी, बचाव में उतरे गडकरी।। समेत कई खबरें व वीडियो.

CM हेमंत ने दिल्ली में रखा झारखंड के विकास का विजन।। डीडी बार हत्याकांडः गिरफ्तार नीरज सिंह का है आपराधिक रिकॉर्ड।। E20 पेट्रोल पर हंगामा जारी, बचाव में उतरे गडकरी।। जमशेदपुर में फिर चली गोली, डिमना में युवक की हत्या।। रांचीः 3.66 लाख महिलाओं के खाते में 275 करोड़ ट्रांसफर।। हजारीबाग की बेशकीमती जमीन के सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़!।।

Continue reading

Bokaro News : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 9 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro : जिले के चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. चोरी के 9 बाइक के साथ एक नाबालिग चोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. धनबाद के कतरास सहित अन्य जगहों से बरामदगी हुई.

Continue reading

Ranchi News: डेली मार्केट सहित कई बाजारों का होगा कायाकल्प, NBCC ने पेश किया री-डेवलपमेंट प्लान

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को आधुनिक रुप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके लिए बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. NBCC (नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने डेली मार्केट, न्यू मार्केट और खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर के पुनर्विकास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया.

Continue reading

Latehar News: मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर हुई जन सुनवाई

मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही