Search

झारखंड न्यूज़

Bokaro News : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 9 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro : जिले के चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. चोरी के 9 बाइक के साथ एक नाबालिग चोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. धनबाद के कतरास सहित अन्य जगहों से बरामदगी हुई.

Continue reading

Ranchi News: डेली मार्केट सहित कई बाजारों का होगा कायाकल्प, NBCC ने पेश किया री-डेवलपमेंट प्लान

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को आधुनिक रुप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके लिए बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. NBCC (नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने डेली मार्केट, न्यू मार्केट और खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर के पुनर्विकास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया.

Continue reading

Latehar News: मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर हुई जन सुनवाई

मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Continue reading

Court News: एसएआर अपीलीय और पुनरीक्षण प्राधिकार के आदेशों को हाईकोर्ट ने किया रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 1947 के भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित विवाद में फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने एसएआर अपीलीय और पुनरीक्षण प्राधिकार के आदेशों को रद्द कर दिया है.

Continue reading

झारखंड में रक्तदान को मिलेगी नई रफ्तार, हर जिले में DC की अध्यक्षता में बनेगी समिति

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य के सभी जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति बनाई जाएगी. इस संबंध में मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है.

Continue reading

Breaking : जमशेदपुर में फिर चली गोली, डिमना के राहुल बच्चा की हत्या

मशेदपुर शहर में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया. बुधवार को मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी राहुल बच्चा की डिमना स्थित मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Continue reading

Ranchi News : रिम्स में दो जटिल कैंसर सर्जरी सफल, मरीजों को मिली नई जिंदगी

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने दो जटिल कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक कर मरीजों को नई उम्मीद दी है. दोनों ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुशवाहा और डॉ. रोहित झा के नेतृत्व में किए गए. एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. दीपाली ने अहम भूमिका निभाई. सर्जिकल टीम में डॉ. अभिषेक, डॉ. शास्वत, डॉ. हितेश, डॉ. ईशांत, डॉ. बाला और डॉ. सहर शामिल रहे.

Continue reading

Giridih News: ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति में लाएं तेजी- डीसी

डीसी रामनिवास यादव ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण सहित सभी ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने एक माह के भीतर विभागीय दिशा‑निर्देशों के अनुरूप उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Continue reading

Chaibasa News: गोइलकेरा–मनोहरपुर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आठ वर्षों से अधूरी पड़ी गोइलकेरा–मनोहरपुर सड़क को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया. बुधवार को आजसू नेता डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई.

Continue reading

Simdega News : डीसी ने मछली का जीरा वितरण का किया शुभारंभ

सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने बुधवार को मत्स्य स्पॉन (मछली का जीरा) वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके तहत जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से जिले के 8 चयनित लाभुकों के बीच 160 लाख मत्स्य स्पॉन (मछली जीरा) का वितरण किया गया.

Continue reading

रिम्स में निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधा सुधारने के लिए कई अहम निर्देश

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक ने बुधवार को अस्पताल के कई विभागों और पूरे परिसर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक (MS), अपर चिकित्सा अधीक्षक (AMS), उप चिकित्सा अधीक्षक (DMS) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, अस्पताल की व्यवस्था और संसाधनों के उपयोग की समीक्षा की गई.

Continue reading

Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी का सांसद ने लिया जायजा

सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत जिले में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना है. इसकी तैयारी को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास संचालित एक स्टिचिंग सेंटर पहुंचे, जहां टूर्नामेंट के लिए तैयार की जा रही आकर्षक नमो जर्सी की प्रिंटिंग और स्टिचिंग कार्य का निरीक्षण किया.

Continue reading

Simdega News : 8 साल पुराने मामले में 8 वारंटी गिरफ्तार

सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने वर्ष 2020 के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया.

Continue reading

Court News : हाईकोर्ट ने स्कूली शिक्षा सचिव को 14 अगस्त को किया तलब

Ranchi : राज्य शिक्षा सेवा की अधिकारी फरहाना खातून की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव की कार्यशाली पर नाराजगी जताई.

Continue reading

Ranchi News: NCST की रांची विवि व DSPMU को फटकार, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) की समीक्षा बैठक में जनजातीय छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मामलों पर गंभीर चिंता जताई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही