Search

झारखंड न्यूज़

गिरिडीहः शोभायात्रा में दो पक्षों के बीच झड़प, जमकर चले पत्थर-डंडे, 12 से अधिक लोग घायल

विवाद की शुरुआत मंगलवार की शाम उस समय हुई जब तुलसी विवाह को लेकर ग्रामीण बारात भ्रमण पर निकले थे. अगले दिन यानी बुधवार की सुबह शोभायात्रा निकाली गई थी. काली मंदिर के समीप जब शोभायात्रा में शामिल लोग पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन उन्हें रोक दिया.

Continue reading

रिम्स निदेशक ने जताई नाराज़गी, लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक प्रो (डॉ) राज कुमार ने कैंपस में स्वच्छता व्यवस्था पर असंतोष जताया है.

Continue reading

एक-दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी ताकतः सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ दिन है. गुरुनानक जयंती का दिन समस्त सिख समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं हर वर्ष इस दिन थोड़ी देर के लिए यहां आता हूं.

Continue reading

इरफान की बाबूलाल को चुनौती, अगर हिम्मत है तो PM व रेल मंत्री से इस्तीफा मांगें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई भयावह रेल दुर्घटना में 10 यात्रियों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हादसे को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है.

Continue reading

22 उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग की सख्ती, खर्च का हिसाब नहीं देने पर नोटिस

पिछले विधानसभा चुनाव में खर्च का ब्यौरा नहीं देने वाले 22 उम्मीदवारों पर अब चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है

Continue reading

लातेहार : पीटीआर इलाके में हाथी का शव पाया गया

पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बुधवार को एक हाथी का शव पाया गया. हाथी का शव पीटीआर के बुचीदाड़ी गांव के पास पाया गया है. मृत हाथी का दांत नहीं है. ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग को सूचना मिली

Continue reading

रांची : मंत्री इरफान अंसारी व चालक कल्याण संघ ने की घायल बस ड्राइवर की मदद

रांची से कोलकाता जाने के क्रम में झारग्राम थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुए 'वाइट हॉर्स' नामक बस के चालक मोहम्मद असलम को बस चालक कल्याण संघ की ओर से 75 हजार रुपये सहायता प्रदान की गई. घायल चालक को इलाज के लिए रांची के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Continue reading

बहरागोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा पर झलकी अनूठी भक्ति

प्रखंड क्षेत्र में आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा का उत्साह बुधवार को चरम पर रहा. रांगूनिया स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा. लोग पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर अपनी आस्था का प्रदर्शन कर रहे थे.

Continue reading

धनबाद : बरमसिया ओवरब्रिज 5 नवंबर से 45 दिनों के लिए बंद, शुरू हुआ मरम्मती कार्य

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बुधवार से बरमसिया ओवरब्रिज का मरम्मती कार्य शुरू हो गया है. मरम्मत के तहत पुल के गार्डवॉल की मजबूतीकरण और ऊपरी सड़क पर सुधार कार्य किया जाएगा.

Continue reading

रामगढ़ : PVUNL की यूनिट नंबर 1 ने वाणिज्यिक संचालन की घोषणा की

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने अपनी यूनिट नंबर 1 के लिए वाणिज्यिक संचालन तिथि (COD) की सफल घोषणा की है. यह उपलब्धि झारखंड राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Continue reading

रांची रेल मंडल में ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व एक का समय बदला गया

रांची रेल मंडल के अंतर्गत हटिया–मूरी रेलखंड पर ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा .इसके तहत ट्रेन संख्या 58663/58664 एवं 58665/58666 (हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर) की सेवाएं आज रद्द रहेंगी.

Continue reading

रामगढ़ : भुरकुंडा मेन रोड पर पुलिस की कार्रवाई में युवक घायल, थाना प्रभारी ने डंडा चलाया

Ramgarh: जिले के भुरकुंडा मेन रोड पर सड़क जाम हटाने के दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. घटना मंगलवार की है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भुरकुंडा मेन रोड पर करीब तीन बजे हुई, जब वहां सड़क जाम लगा हुआ था.

Continue reading

रांची PMLA कोर्ट से आठ आरोपियों को समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाले मामले में तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल सहित आठ के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. जिसपर PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी करने का आदेश दे दिया है.  अब कोर्ट इस मामले में 27 नवंबर को सुनवाई करेगा. उक्त तिथि तक सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना है.

Continue reading

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम : 207 ALS एंबुलेंस खरीद को मिली स्वीकृति

झारखंड सरकार ने राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रेफरल स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 207 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस की खरीद को मंजूरी दे दी है. इस योजना पर कुल 1 अरब 3 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

Continue reading

शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और विक्की भलोटिया का जेल में नाचते वीडियो वायरल

शराब घोटाला मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का जेल के अंदर नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है. जेल की हवा खाकर आए लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह वीडियो बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के एक विशेष हॉल का है, जहां कैदियों को कुछ सुविधाएं भी मुहैया कराइ गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही