Search

झारखंड न्यूज़

चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश: दो गिरफ्तार, गला हुआ सोना व चोरी की बाइक बरामद

शहरी क्षेत्र में महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम को सफलता मिली है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेन छिनतई के एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल और गला हुआ सोना बरामद किया है.

Continue reading

लातेहारः पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि लक्ष्मण राम के खिलाफ थाने में कांड संख्या 81/2023 के तहत  2 अक्टूबर 2023 को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने उसे बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला से गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading

एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की साक्षात्कार तिथि घोषित

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी) पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु चतुर्थ (अंतिम) ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन 8 अक्तूबर 2025 से किया जा रहा है. यह साक्षात्कार राज्य के सरकारी नर्सिंग संस्थानों की सभी सीटों एवं गैर-सरकारी संस्थानों की 50% मुक्त सीटों पर रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु आयोजित किया जा रहा है.

Continue reading

धनबादः स्कूल बसों पर सख्ती, 57 वाहनों से वसूला 3.90 लाख रु. जुर्माना

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल नावाडीह, डॉ. जे.के. सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग नावाडीह, डी-नोबिली स्कूल भूली व माउंट लिटेरा जी स्कूल भूली के लगभग 70 वाहनों की जांच की गई. सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 57 वाहनों पर कुल 3,90,700 रुपए जुर्माना लगाया गया.

Continue reading

RIMS प्रबंधन की लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में

राज्य की राजधानी का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल RIMS (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) इन दिनों खुद बीमार दिखाई दे रहा है. अस्पताल में चारों ओर अव्यवस्था और गंदगी का आलम है. यह वही जगह है, जहां मरीज अपनी जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन अस्पताल की मौजूदा हालत मरीजों को नई बीमारियों की तरफ धकेल रही है.

Continue reading

लोकतंत्र की रक्षा जरूरी है : के राजू

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने तमाम तथ्यों और सबूत के साथ वोट चोरी उजागर किया है, अब इन तथ्यों को जन-जन तक पहुंचाएं. ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके.

Continue reading

धनबादः होटल से 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 5.80 लाख नकद व 17 मोबाइल जब्त

एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सोमवार को होटल के एक कमरे में छापा मारा. पुलिस को कमरे में लैपटॉप व मोबाइल के साथ नौ युवक संदिग्ध स्थिति में मिले. वे ऑनलाइन ठगी और हवाला नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे.

Continue reading

सिल्ली में आदिवासी समाज का आक्रोश मार्च,  कुड़मी समाज की एसटी में शामिल करने की मांग का विरोध

खरवार भोगता समाज विकास संघ की केंद्रीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 अक्टूबर को रांची के प्रभात तारा मैदान, धुर्वा में आयोजित आदिवासी हुंकार महारैली में समाज की बड़ी भागीदारी होगी.

Continue reading

पलामूः पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार

जगु राम के खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2024 में चोरी व लूट का मामला दर्ज हुआ था. तभी से वह फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.एएसआई नबी अंसारी ने बताया कि यदि अभियुक्त जगु राम 30 दिनों के भीतर कोर्ट में सरेंडर नहीं करता हैं, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी.

Continue reading

रांची डीसी ने टाना भगतों के साथ की बैठक, कहा- अब नए अंग्रेजों से लड़ना है

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज समाहरणालय सभागार में टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में रांची समेत आसपास के कई जिलों से टाना भगत आए थे.

Continue reading

निगम प्रशासक ने मधुकम इलाके और तालाब का निरीक्षण किया, नया मास्टर प्लान बनाने का निर्देश

छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम ने शहर के तालाबों और घाटों की सफाई शुरू कर दी है. प्रशासक सुशांत गौरव ने आज मधुकम तालाब का निरीक्षण करते हुए कहा कि तालाब से गाद हटाई जायेगी. उन्होंने पानी को साफ रखने के लिए फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर डालने का आदेश दिया.

Continue reading

गिरिडीहः आदि दुर्गा मंडप में भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने खाया प्रसाद

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष दुर्गा पूजा के बाद दुर्गा मंडप में भव्य भंडारा का आयोजन होता है. जिसमें माता रानी को खिचड़ी और खीर का भोग लगाया जाता है. इसके बाद भंडारा का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाता है.

Continue reading

रांची रेल मंडल में ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के तहत स्वच्छता अभियान जारी

रांची रेल मंडल द्वारा ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता और रखरखाव कार्यों को गति दी जा रही है. इस विशेष अभियान के तहत मंडल में गहन सफाई, कचरा प्रबंधन तथा कीट नियंत्रण की कार्रवाई की जा रही है.

Continue reading

सीयूजे में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह’ का भव्य आयोजन

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के स्पोर्ट्स विंग द्वारा मनातू स्थित सीयूजे ऑडिटोरियम में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का भव्य आयोजन किया गया.

Continue reading

हाईकोर्ट ने सीवरेज ड्रेनेज पर हो रहे काम की मांगी जानकारी

झारखंड हाईकोर्ट में राजधानी रांची की मुख्य सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम की ओर से कोर्ट को यह बताया गया कि रांची में सीवरेज लाइन और ड्रेनेज सिस्टम के लिए 4 जोन में बांटा गया है. जिसमें जोन 1 का काम रांची नगर निगम कर रही है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही